Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मानव तस्करी रैकेट का पर्दाफाश  : अमेरिका में पकड़ा गया युवक, दिल्ली में एफआईआर दर्ज

चंडीगढ़। पटियाला निवासी विनय प्रताप सिंह को फर्जी नाम पवन सभरवाल गौतम बुध नगर नोएडा का निवासी बताकर अमेरिका भेजा गया। ट्रंप की पुलिस ने एयरपोर्ट में ही विनय प्रताप को पकड़ लिया। पता चला कि इस मानव तस्करी में जीरकपुर निवासी अशोक कुमार शामिल है। दिल्ली एयरपोर्ट पुलिस ने इस मामले में एफआईआर दर्ज कर ली है। दिल्ली पुलिस की टीम ने जीरकपुर में दबिश डाली। पुलिस को अशोक कुमार की तलाश है।

डिपोर्ट हुए विनय प्रताप ने पुलिस को बताया कि उसे एजेंट के द्वारा फर्जी पासपोर्ट बनाकर अमेरिका भेजा गया। फर्जी पते पर पासपोर्ट भी एजेंट ने बनवाया। जांच के दौरान दिल्ली पुलिस ने एयरपोर्ट थाने में  विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की और आरोपित विनय प्रताप द्वारा बताए गए एजेंट अशोक कुमार को दिल्ली पुलिस ने जाँच में शामिल किया । यह वही अशोक कुमार है जो पहले चांगीगढ़ और फिर मोहाली सिटी सेंटर में गैर कानूनी रूप स्काई ट्रेल नामक  इमिग्रेशन कंपनी चला रहा था । दो माह पहले ही मोहाली प्रशासन ने इस कंपनी के ऑफिस में छापा मारा था और कंपनी का ऑफिस बंद करवाया गया था।

दिल्ली पुलिस के सब इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने को बताया कि  अशोक कुमार की तलाश की जा रही है।  उसके जीरकपुर ठिकाने पर नोटिस चस्पा किया गया है।  यह मामला फर्जी नाम से अमेरिका भेजने का है। डिपोर्ट हुए व्यक्ति ने जांच के दौरान जीरकपुर निवासी  अशोक कुमार का नाम लिया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मोहाली रेलवे स्टेशन को 11 करोड़ रुपये से मिला नया स्वरूप

गुरशरण सिंह। मोहालीसाहिबजादा अजीत सिंह नगर रेलवे स्टेशन का 11 करोड़ रुपये से अधिक की लागत से पुनर्विकास पूरा हो गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को स्टेशन का वर्चुअल माध्यम से उद्घाटन कर इसे यात्रियों को समर्पित किया। स्टेशन को अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत आधुनिक सुविधाओं से लैस किया गया है।स्टेशन...

विकसित भारत के लिए पंजाब और हरियाणा का विकास जरूरी : मोदी

जालंधर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पंजाब और चंडीगढ़ में आयोजित कार्यक्रमों में विकास, आधुनिक बुनियादी ढांचे व सुशासन को केंद्र सरकार की प्राथमिकता बताते हुए कहा कि विकसित भारत का सपना तभी साकार होगा, जब पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ का तेज़ी से विकास होगा।उन्होंने कहा कि पिछले एक दशक में देश में रेलवे, सड़क, स्वास्थ्य,...

देश को मिली पहली हाइड्रोजन ट्रेन, पीएम ने की रवाना

समर न्यूज। जींद/चंडीगढ़/जालंधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को पंजाब, हरियाणा और चंडीगढ़ के दौरे के दौरान रेलवे, शहरी विकास, स्वास्थ्य, सड़क व आधारभूत ढांचे से जुड़ी हजारों करोड़ रुपये की परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने हरियाणा के जींद में देश की पहली हाइड्रोजन से चलने वाली ट्रेन को हरी झंडी दिखाई। यह...

सेब बागवानों को राहत: एमआईएस के बकाया भुगतान के लिए 45 करोड़ जारी, डिजिटल पोर्टल से होगी खरीद प्रक्रिया आसान

Summer express/शिमला/ संजू -:हिमाचल प्रदेश सरकार ने सेब उत्पादकों को बड़ी राहत देते हुए मंडी मध्यस्थता योजना (एमआईएस) के तहत लंबित भुगतान जारी करने का निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बागवानी विभाग की समीक्षा बैठक में जानकारी दी कि वर्ष 2022, 2023, 2024 और 2025 के दौरान एमआईएस के अंतर्गत खरीदे...

गुरुग्राम में भीषण सड़क हादसा:  वेन्यू कार की टक्कर से 13 वर्षीय किशोरी की मौत, पांच गंभीर घायल

Summer expressm अनुज पांचाल, गुरुग्राम। गुरुग्राम के सोहना-दोहला रोड पर देर रात एक दर्दनाक सड़क हादसे में 13 वर्षीय किशोरी की मौत हो गई, जबकि 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला समेत पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसा उस समय हुआ जब तेज रफ्तार वेन्यू कार ने पीछे से एक छोटे हाथी (लोडिंग वाहन) को...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.