Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पिहोवा में बड़ा हादसा टला, सड़क धंसने से 20 फीट गहरे गड्ढे में फंसा चावल से भरा ट्राला

पिहोवा। गुहला-चीका रोड पर सरस्वती ड्रेन के समीप उस समय बड़ा हादसा टल गया, जब चावल से लदा एक ट्राला अचानक सड़क धंसने से करीब 20 फीट गहरे गड्ढे में जा फंसा। राहत की बात यह रही कि सड़क किनारे लगी लोहे की रेलिंग ने ट्राले को ड्रेन में गिरने से रोक लिया, जिससे चालक की जान बच गई।

जानकारी के अनुसार ट्राला गुहला से करनाल की ओर जा रहा था। चालक ने बताया कि अंबाला रोड ड्रेन पुल से लेकर गुहला-चीका रोड ड्रेन पुल तक सड़क लंबे समय से जर्जर अवस्था में है। जगह-जगह बने गहरे गड्ढों के कारण वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।

चालक के मुताबिक वह गड्ढों से बचते हुए अपेक्षाकृत ठीक दिख रहे हिस्से से ट्राला निकालने का प्रयास कर रहा था, तभी अचानक सड़क का हिस्सा धंस गया और ट्राले का अगला पहिया नीचे जा धंसा। ऊपर से सामान्य प्रतीत होने वाली सड़क के नीचे गहरा खाली स्थान था। यदि सुरक्षा रेलिंग न होती तो ट्राला सीधे सरस्वती ड्रेन में गिर सकता था, जिससे गंभीर हादसा संभव था।

घटना में ट्राले का अगला हिस्सा गड्ढे में फंस गया, जबकि पिछला भाग सड़क पर तिरछा होकर रुक गया। बाद में चावल की बोरियों को उतारकर दूसरे ट्राले में स्थानांतरित किया गया। चालक को मामूली चोटें आईं।

स्थानीय लोगों ने लोक निर्माण विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कहा कि सड़क और पुल की स्थिति लंबे समय से खराब है, लेकिन मरम्मत के लिए ठोस कदम नहीं उठाए गए हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.