Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पूर्व विधायक होशियार सिंह का हमला: सीएम सुक्खू के तीन साल के कार्यकाल को दिए ‘शून्य नंबर’

धर्मशाला, राहुल चावला-:देहरा विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक होशियार सिंह ने सुखविंदर सिंह सुक्खू के तीन वर्ष के कार्यकाल पर तीखा प्रहार करते हुए इसे पूरी तरह विफल करार दिया है। उन्होंने मुख्यमंत्री के कार्यकाल को ‘शून्य नंबर’ देते हुए कहा कि प्रदेश इस समय गंभीर वित्तीय संकट से गुजर रहा है, जिसकी जिम्मेदारी राज्य सरकार की नीतियों पर है।

होशियार सिंह ने आरोप लगाया कि सरकार ने वित्तीय अनुशासन स्थापित करने और आय के नए स्रोत विकसित करने के बजाय ऐसे निर्णय लिए, जिनसे प्रदेश हित कमजोर हुआ। उनके मुताबिक कई फैसले आम जनता की बजाय विशेष लोगों को लाभ पहुंचाने वाले साबित हुए हैं। उन्होंने कहा कि यदि सरकार समय रहते ठोस आर्थिक सुधार लागू करती तो आज प्रदेश को आर्थिक दबाव का सामना नहीं करना पड़ता।

पूर्व विधायक ने राजस्व घाटा अनुदान (RDG) के समाप्त होने को संकट का मुख्य कारण मानने पर भी सवाल उठाए। उनका कहना है कि केवल केंद्र से मिलने वाली सहायता में कमी को जिम्मेदार ठहराना उचित नहीं है, बल्कि राज्य सरकार को अपनी वित्तीय नीतियों की समीक्षा करनी चाहिए थी। उन्होंने दावा किया कि राज्य में उद्योगों का पलायन हो रहा है और निवेश का माहौल कमजोर पड़ा है, जिससे बेरोजगारी की समस्या और गहरा गई है।होशियार सिंह ने कहा कि युवाओं को रोजगार देने के बड़े-बड़े वादे किए गए, लेकिन धरातल पर परिणाम नजर नहीं आते। उन्होंने आरोप लगाया कि घोषणाओं और वास्तविक क्रियान्वयन में बड़ा अंतर है।उन्होंने सरकार से प्रदेश की मौजूदा आर्थिक स्थिति पर श्वेत पत्र जारी करने की मांग की। उनका कहना है कि तीन वर्षों में उठाए गए ठोस कदमों और खर्च की पारदर्शी जानकारी जनता के सामने रखी जानी चाहिए, ताकि वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.