Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चिंतपूर्णी में दर्दनाक हादसा: जड़ी-बूटी काटते समय 150 फीट गहरी खाई में गिरा युवक,SDRF ने दलदल से निकाला शव

चिंतपूर्णी,विकास शर्मा-:चिंतपूर्णी क्षेत्र के सारड़ा गांव में रविवार को एक दर्दनाक हादसे में 36 वर्षीय युवक की 150 फीट गहरी खाई में गिरने से मौत हो गई। घटना से पूरे इलाके में शोक की लहर है। मृतक की पहचान नंद लाल (36), पुत्र लक्ष्मी चंद, निवासी सारड़ा के रूप में हुई है।

परिजनों के अनुसार नंद लाल रविवार दोपहर जंगल में जड़ी-बूटियां काटने गया था। देर शाम तक घर वापस न लौटने पर परिवार को चिंता हुई और उसकी तलाश शुरू की गई। खोजबीन के दौरान खाई के किनारे उसकी टोपी, मोबाइल फोन और दराट (दरांती) पड़े मिले। इससे अनहोनी की आशंका गहराई और तुरंत पुलिस को सूचना दी गई।सूचना मिलते ही थाना प्रभारी जय राम शर्मा अपनी टीम और फायर ब्रिगेड के साथ मौके पर पहुंचे। रात का अंधेरा और दुर्गम पहाड़ी क्षेत्र होने के बावजूद SHO ने साहस दिखाते हुए रस्सी के सहारे करीब 70 फीट नीचे खाई में उतरकर तलाश अभियान शुरू किया। लगभग तीन घंटे तक सर्च ऑपरेशन चलाया गया, लेकिन अत्यधिक अंधेरे और खतरनाक परिस्थितियों के चलते अभियान अस्थायी रूप से रोकना पड़ा। स्थानीय लोगों ने एसएचओ SHO और उनकी टीम के जज्बे की सराहना की।सोमवार सुबह स्टेट डिसास्टर रिस्पांस फाॅर्स (SDRF) की टीम डीएसपी अंब अनिल पटियाल की अगुवाई में घटनास्थल पर पहुंची। शव खाई के निचले हिस्से में दलदल में फंसा हुआ था, जिससे रेस्क्यू ऑपरेशन काफी चुनौतीपूर्ण बन गया। पुलिस, होमगार्ड और SDRF के लगभग 30 से 40 जवानों ने संयुक्त रूप से कई घंटों तक कड़ी मशक्कत की। अंततः टीम ने दलदल से शव को बाहर निकाल लिया।

डीएसपी अनिल पटियाल ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला ऊंचाई से गिरने के कारण मौत का प्रतीत होता है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और मामले की जांच जारी है।नंद लाल दिहाड़ी मजदूरी कर परिवार का पालन-पोषण करता था। उसकी असमय मृत्यु से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है और पूरे क्षेत्र में शोक का माहौल है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

स्वतंत्रता दिवस से पहले पंजाब में बढ़ाई जाएगी सुरक्षा, डीजीपी ने दिए कड़े निर्देश

अशवनी पाहवा | लुधियानासमर न्यूज स्वतंत्रता दिवस-2026 के मद्देनजर पंजाब पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत कर दिया है। सोमवार को पंजाब के डीजीपी गौरव यादव ने अमृतसर, जालंधर और लुधियाना कमिश्नरेट समेत संबंधित पुलिस रेंज में कानून-व्यवस्था की समीक्षा की।उन्होंने अधिकारियों को संवेदनशील इलाकों, प्रमुख सार्वजनिक स्थलों, भीड़भाड़ वाले स्थानों और महत्वपूर्ण प्रतिष्ठानों...

किचलू नगर में धंसी सड़क की मरम्मत में तेजी, रात-दिन चल रहा काम

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज किचलू नगर बी ब्लॉक में धंसी सड़क को दुरुस्त करने के काम में अब तेजी लाई जा रही है। नगर निगम कमिश्नर ओजस्वी अलंकार की ओर से 24 घंटे काम करने के निर्देश दिए जाने के बाद अलग-अलग अधिकारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके बाद मौके पर लगातार काम...

सिस्टम पर सवाल: पार्सल विभाग में प्राइवेट एजेंटों का काम जारी कार्रवाई की आड़ में बाबुओं को बचाने का खेल

सुनील | लुधियानासमर न्यूज पार्सल विभाग में भोले भाले लोगों को बाइक पार्सल करवाने के नाम पर प्राइवेट एजेंटों द्वारा लूटने का सिलसिला बंद नहीं हो रहा। चाहे इस मामले में रेल के रेल अधिकारियों ने सख्ती तो की है लेकिन नाम की। अधिकारियों ने मौखिक आदेश जारी कर बाबू को एजेंट से दूर रहने...

एमसी बलजीत कौर ने कहा- फेस-5 की तर्ज पर नए इलाकों में भी विकास को देंगे रफ्तार, सीवरेज और पानी की समस्या प्राथमिकता

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूजनगर निगम की एमसी बलजीत कौर ने कहा कि फेस-5 में करवाए गए विकास कार्यों की तर्ज पर अब वार्ड में शामिल नए क्षेत्रों में भी बुनियादी सुविधाओं को बेहतर बनाने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने बताया कि इस बार उनके वार्ड में 3बी2, सेक्टर-71 के कुछ हिस्से और इंडस्ट्रियल...

दिल्ली को बाल भिक्षावृत्ति मुक्त बनाने की तैयारी सीएम रेखा गुप्ता ने कहा- विशेष अिभयान चलाएंगे

एजेंसी। नई दिल्ली दिल्ली सरकार राजधानी को बाल भिक्षावृत्ति से मुक्त करने के लिए व्यापक अभियान शुरू करने जा रही है। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने कहा है कि सभी 13 जिलों में चलाए जाने वाले इस अभियान का उद्देश्य सड़कों और सार्वजनिक स्थानों पर भीख मांगने वाले बच्चों की पहचान कर उन्हें सुरक्षित वातावरण उपलब्ध...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.