Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुरुक्षेत्र में किसानों का 3 दिवसीय महापड़ाव शुरू, सीएम आवास घेराव का ऐलान

कुरुक्षेत्र I कुरुक्षेत्र के ताऊ देवीलाल पार्क में प्रदेशभर से आए हजारों किसानों ने सरकार के खिलाफ तीन दिवसीय महापड़ाव शुरू कर दिया। प्रदर्शन की अगुवाई हरियाणा किसान मजदूर संघर्ष मोर्चा कर रहा है, जिसमें प्रदेश के करीब 10 किसान संगठनों के प्रतिनिधि शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान सैकड़ों किसान देवीलाल पार्क से एकत्रित होकर मुख्यमंत्री के कुरुक्षेत्र स्थित आवास की ओर कूच कर गए। किसानों ने ऐलान किया है कि वे तीन दिन तक सीएम आवास के बाहर डेरा डालेंगे और मांगें पूरी न होने पर आंदोलन को और तेज करेंगे।

किसानों की प्रमुख मांगों में कृषि बिजली बिलों की माफी, किसानों पर दर्ज कथित झूठे मुकदमों की वापसी और फसल खराबे का पूरा मुआवजा शामिल है। किसान नेताओं का आरोप है कि फिजी वायरस और बाढ़ से जिले में करीब 81 हजार एकड़ फसल प्रभावित हुई, लेकिन केवल लगभग 7 हजार एकड़ का ही मुआवजा जारी किया गया।

उन्होंने प्रशासन पर नुकसान का सही आकलन न करने और तकनीकी खामियों, जैसे गलत फोटो अपलोड होने, का खामियाजा किसानों पर डालने का आरोप लगाया।

किसान नेता प्रिंस वढेच ने कहा कि यदि सरकार ने जल्द मांगें नहीं मानीं तो आंदोलन को प्रदेशव्यापी रूप दिया जाएगा। किसानों ने अमेरिका से कृषि उत्पादों के संभावित आयात पर भी चिंता जताई। उनका कहना है कि आयात की खबरों के बाद मंडियों में मक्का के दाम 300 से 400 रुपये तक गिर चुके हैं, जिससे स्थानीय किसानों को भारी नुकसान हो रहा है।

किसानों ने स्पष्ट किया कि मांगें पूरी होने तक आंदोलन जारी रहेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बहादुरगढ़ अस्पताल में डॉक्टरों की हड़ताल, पीएमओ से मारपीट के विरोध में ओपीडी बंद

summer express , बहादुरगढ़। नागरिक अस्पताल के कार्यवाहक पीएमओ डॉ. विनय देशवाल के साथ मारपीट के विरोध में शुक्रवार को डॉक्टरों ने हड़ताल शुरू कर दी। डॉक्टरों की हड़ताल के चलते अस्पताल की ओपीडी सेवाएं पूरी तरह प्रभावित रहीं। रोजाना करीब 1000 से 1200 मरीज ओपीडी में इलाज के लिए पहुंचते हैं, लेकिन हड़ताल के...

नंदू गैंग के नाम पर 2 करोड़ की रंगदारी, फायरिंग के बाद मुठभेड़ में दो घायल

summer express,सोनीपत। नंदू गैंग के नाम पर दो करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने और रकम नहीं देने पर जान से मारने की धमकी देने के बाद खांडा रोड स्थित एक कार्यालय पर फायरिंग करने का मामला सामने आया है। वारदात के बाद स्पेशल एंटी गैंगस्टर यूनिट ने आरोपियों की तलाश शुरू की। पीछा करते हुए...

नूंह में चार पनीर डेरियों पर छापा, 7500 किलो मिलावटी पनीर बरामद

summer express , नूंह। मिलावटी पनीर तैयार कर दिल्ली-एनसीआर समेत आसपास के बड़े शहरों में सप्लाई किए जाने की शिकायतों के बीच प्रशासन ने बृहस्पतिवार देर रात बड़ी कार्रवाई की। संयुक्त टीम ने पुन्हाना क्षेत्र में चार पनीर डेरियों पर छापेमारी कर करीब 7500 किलोग्राम संदिग्ध मिलावटी पनीर बरामद किया। कार्रवाई की सूचना फैलते ही...

हरियाणा में फिर बढ़ेगी मानसून की सक्रियता, 11 जिलों में बारिश का अलर्ट

summer express , हिसार। हरियाणा में मानसून की गतिविधियां एक बार फिर बढ़ने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के 11 जिलों में बारिश की चेतावनी जारी की है। वहीं, 14 सितंबर को भी प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश को लेकर यलो अलर्ट जारी किया गया है। मौसम में...

घरौंडा में युवक की रॉड से हत्या: सिर पर किए नौ वार, आरोपी हिरासत में

summer express , करनाल। घरौंडा में शुक्रवार सुबह एक युवक की रॉड से हमला कर हत्या कर दी गई। युवक उस समय दुकान पर सफाई कर रहा था। इसी दौरान वहां पहुंचे आरोपी ने उसके सिर पर रॉड से लगातार नौ वार किए। गंभीर चोट लगने के कारण युवक ने मौके पर ही दम तोड़...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.