Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पीएम सूर्य घर योजना से 30 लाख घरों में सोलर, भारत की ऊर्जा क्रांति को बड़ा प्रोत्साहन

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ‘पीएम सूर्य घर’ योजना के तहत 30 लाख घरों तक रूफटॉप सोलर पैनल पहुँचने की उपलब्धि को भारत की स्वच्छ ऊर्जा क्रांति का बड़ा पड़ाव बताया। उन्होंने कहा कि यह पहल देश को ऊर्जा-सुरक्षित, हरित और आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में निर्णायक कदम है।

प्रधानमंत्री मोदी ने इंटरनेट मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा कि यह योजना भारत की स्वच्छ ऊर्जा यात्रा में एक सराहनीय मील का पत्थर है। उन्होंने योजना से जुड़े सभी लाभार्थियों को बधाई दी और कहा कि रूफटॉप सोलर अपनाने से न केवल बिजली बिल में कमी आ रही है, बल्कि सतत विकास और पर्यावरण संरक्षण को भी मजबूती मिल रही है।

इस अवसर पर नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने बताया कि देशभर में अब 30 लाख परिवार रूफटॉप सोलर से जुड़े हैं। यह पहल नागरिकों को सूरज की रोशनी को बचत और स्थिरता में बदलने का अवसर प्रदान कर रही है।

प्रधानमंत्री ने आगे कहा कि सरकार का लक्ष्य देश को भविष्य के लिए तैयार, पर्यावरण के प्रति उत्तरदायी और ऊर्जा के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाना है। ‘पीएम सूर्य घर’ योजना इसी विजन का सशक्त हिस्सा है, जो न केवल ऊर्जा बचत में मदद कर रहा है बल्कि हरित और सतत विकास के लक्ष्य को भी बल दे रहा है।

मोदी ने कहा कि योजना से जुड़े लाभार्थी अपनी छतों पर सोलर पैनल स्थापित कर न केवल अपने घरों की बिजली जरूरतें पूरा कर रहे हैं, बल्कि देश की स्वच्छ ऊर्जा क्रांति में सक्रिय भागीदारी निभा रहे हैं। इस पहल से बिजली बिल में कमी, ऊर्जा सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण में संतुलन जैसे कई महत्वपूर्ण लाभ सामने आए हैं।

प्रधानमंत्री ने जोर देकर कहा कि भविष्य में सरकार इस योजना को और व्यापक रूप से लागू करके देश के हर घर तक स्वच्छ ऊर्जा पहुंचाने का प्रयास करेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सरकारी स्कूलों में आठवीं से बारहवीं तक एआई की पढ़ाई

समर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब के सरकारी स्कूलों में विद्यार्थियों को आधुनिक तकनीक से जोड़ने के लिए शैक्षणिक सत्र 2026-27 से आठवीं से बारहवीं कक्षा तक कंप्यूटर साइंस के पाठ्यक्रम में कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) को शामिल किया गया है। पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड ने इसके लिए विषय का नाम बदलकर कंप्यूटर साइंस एंड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (सीएसएआई)...

एससीओ बैठक के लिए भारत ने पाकिस्तान को दिया न्योता

एजेंसी | नई दिल्लीभारत ने शंघाई सहयोग संगठन (एससीओ) के पहले सभ्यतागत संवाद मंच में भाग लेने के लिए पाकिस्तान सहित सभी सदस्य देशों को आमंत्रित किया है। तीन दिवसीय आयोजन 20 से 22 नवंबर तक नई दिल्ली में होगा।पाकिस्तान के राष्ट्रीय विरासत एवं संस्कृति मंत्री औरंगजेब खान खिची को भी इसमें शामिल होने का...

शव को लेकर टकराव और प्रदर्शनकारियों पर एफआईआर अल्पसंख्यक आयोग व मानवाधिकार आयोग ने मांगी रिपोर्ट

एजेंसी | मानसा पंजाब के मानसा में युवक दलजीत सिंह की मौत के बाद शव को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हुआ टकराव अब और गंभीर हो गया है। पुलिस ने अपने जवानों पर कथित हमले के मामले में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का आरोप है कि 27 अक्टूबर को...

गुरुग्राम के भोंडसी में अवैध कॉलोनियों पर बड़ी कार्रवाई, 20 एकड़ में 241 डीपीसी और सड़क नेटवर्क ध्वस्त

Summer express, गुरुग्राम। नए गुरुग्राम में अवैध कॉलोनियों के खिलाफ टाउन एंड कंट्री प्लानिंग विभाग ने सख्ती बढ़ा दी है। इसी अभियान के तहत भोंडसी के शहरी क्षेत्र में बड़ी तोड़फोड़ कार्रवाई की गई। गांव की राजस्व सीमा के अंतर्गत विकसित की जा रही दो अवैध कॉलोनियों में करीब 20 एकड़ क्षेत्र में बने अनधिकृत...

रेवाड़ी में अवैध कॉलोनियों पर चला प्रशासन का बुलडोजर, 12 एकड़ जमीन पर कार्रवाई

Summer express, रेवाड़ी। जिले में अवैध कॉलोनियों और अनधिकृत निर्माणों के खिलाफ जिला नगर योजनाकार विभाग ने सख्ती तेज कर दी है। इसी कड़ी में शाम सुठानी, बनीपुर और बावल में करीब 12 एकड़ जमीन पर विकसित की जा रही अवैध कॉलोनियों में तोड़फोड़ की कार्रवाई की गई। इस दौरान 16 डीपीसी, 10 प्रीकास्ट चारदीवारी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.