Facebook-f Youtube X-twitter

हरियाणा के सरकारी खातों में 590 करोड़ की गड़बड़ी, एसीबी जांच शुरू

पंचकूला। हरियाणा सरकार के विभिन्न विभागों के बैंक खातों से जुड़े करीब 590 करोड़ रुपये के कथित घोटाले की जांच अब भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) करेगी। इस संबंध में सेक्टर-17 थाना, पंचकूला में चंडीगढ़ के सेक्टर-32 स्थित आईडीएफसी बैंक और एयू स्मॉल फाइनेंस बैंक के कर्मचारियों सहित अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। जांच की जिम्मेदारी डीएसपी शुक्रपाल को सौंपी गई है। दोनों बैंकों से संबंधित रिकॉर्ड तलब कर लिए गए हैं।

प्राथमिक जांच में सामने आया है कि आईडीएफसी बैंक की चंडीगढ़ शाखा में हरियाणा सरकार से जुड़े खातों में लगभग 590 करोड़ रुपये की वित्तीय अनियमितताएं पाई गईं। बैंक ने स्वयं इस गड़बड़ी की जानकारी स्टॉक एक्सचेंज को दी और स्वीकार किया कि उसके कुछ कर्मचारियों की संलिप्तता सामने आई है, जिनके साथ बाहरी व्यक्तियों की मिलीभगत की भी आशंका है।

मामला उजागर होते ही बैंक प्रबंधन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चार संदिग्ध अधिकारियों को जांच पूरी होने तक निलंबित कर दिया। साथ ही निष्पक्ष जांच सुनिश्चित करने के लिए स्वतंत्र एजेंसी से फॉरेंसिक ऑडिट कराने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। बैंक ने स्पष्ट किया है कि दोषी पाए जाने वाले कर्मचारियों और अन्य संबंधित व्यक्तियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

घोटाले का खुलासा तब हुआ जब हरियाणा सरकार के एक विभाग ने अपना खाता बंद कर धनराशि दूसरे बैंक में स्थानांतरित करने का अनुरोध किया। खाते के मिलान के दौरान विभाग द्वारा बताए गए शेष राशि और बैंक रिकॉर्ड में भारी अंतर पाया गया। इसके बाद अन्य सरकारी इकाइयों ने भी अपने खातों की समीक्षा शुरू की, जिससे अनियमितताओं की परतें खुलती चली गईं।

सूत्रों के अनुसार, इस पूरे मामले में कुछ बैंक कर्मचारियों की भूमिका संदिग्ध पाई गई है। कई कर्मचारी जांच एजेंसियों के रडार पर हैं और कुछ की तलाश जारी है। अब सबकी निगाहें एसीबी की जांच और फॉरेंसिक ऑडिट रिपोर्ट पर टिकी हैं, जिससे इस कथित महाघोटाले के मास्टरमाइंड और धनराशि की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बरनाला में पारिवारिक विवाद में खूनखराबा: छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर बड़े भाई की हत्या, नौकर गंभीर घायल

Summer Express, बरनाला | बरनाला जिले के धनौला के पास गांव बडबर में पारिवारिक विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया, जहां छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। यह घटना सुबह करीब 7:40 बजे की बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। जानकारी के अनुसार...

NSA खत्म होने के बाद भी डिब्रूगढ़ जेल में रहेंगे अमृतपाल सिंह, हाईकोर्ट का अंतरिम आदेश

Summer Express, चंडीगढ़ | पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने खडूर साहिब से सांसद अमृतपाल सिंह की डिब्रूगढ़ सेंट्रल जेल में हिरासत को लेकर अहम अंतरिम आदेश जारी किया है। अदालत ने स्पष्ट किया है कि राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (NSA) की अवधि समाप्त होने के बाद भी अमृतपाल सिंह को असम की डिब्रूगढ़ जेल में ही...

लखनऊ झुग्गी अग्निकांड: भीषण आग में 2 मासूमों की मौत, 200 झोपड़ियां राख

Summer express, लखनऊ, उत्तर प्रदेश | लखनऊ के विकास नगर क्षेत्र में बुधवार को झुग्गी बस्ती में लगी भीषण आग ने दो मासूम बच्चों की जान ले ली और करीब 200 झोपड़ियों को राख में बदल दिया। इस हादसे ने दिहाड़ी मजदूरों और घरेलू कामगार परिवारों की पूरी बस्ती को बेघर कर दिया है। प्रशासन...

गाजियाबाद में भीषण सड़क हादसा: बेकाबू ट्रेवलर ने थार और बाइक को रौंदा, 3 की मौत

Summer express, गाजियाबाद। दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे पर विजय नगर इलाके में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। तेज रफ्तार ट्रेवलर ने सड़क किनारे खड़ी थार गाड़ी और बाइक सवार को जोरदार टक्कर मार दी, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया। जानकारी के अनुसार, हादसा सुबह करीब 6:30 बजे IPEM...

गुरुग्राम मेंसेक्टर-40 थाने के बाहर आत्मदाह करने वाले युवक की मौत, वीडियो वायरल

Summer express, गुरुग्राम। सेक्टर-40 थाने के बाहर आत्मदाह करने वाले युवक अंकित यादव की दिल्ली एम्स में इलाज के दौरान मौत हो गई। घटना के बाद युवक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उसने खुद को झूठे केस में फंसाने का आरोप लगाया है। जानकारी के अनुसार, 24 वर्षीय अंकित...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.