Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

300 साल पुराने टांकरी लिपि के अभिलेख शिवरात्रि मेले में बने आकर्षण का केंद्र

मंडी,धर्मवीर – मंडी शहर निवासी पारूल अरोड़ा टांकरी लिपि के संरक्षण और इसके प्रचार-प्रसार के लिए लगातार प्रयासरत हैं। मंडी में जारी शिवरात्रि मेले के दौरान भी उन्होंने इस लिपि के प्रचार-प्रसार के लिए एक अनूठी पहल की। उन्होंने नगर निगम के सहयोग से शहर में एक स्टॉल लगाकर टांकरी लिपि के पुराने अभिलेखों को प्रदर्शित किया, जिन्हें देखने की उत्सुकता में सैंकड़ों लोग यहां आए और विलुप्त हो चुकी टांकरी लिपि के बारे में जाना। 

पारूल ने बताया कि उनके पास 300 वर्ष पुराने टांकरी लिपि में लिखे रामायण की कुछ प्रतियां मौजूद हैं। इसके अलावा शिव कवच, राजा शमशेर सेन के समय की कुंडली, पुराने बही खाते, चंबा रियासत के पुराने राजस्व दस्तावेज, 1949 में राजा द्वारा भेजे गए पोस्टकार्ड, उस दौरान किए जाने वाले हस्ताक्षरों की कुछ प्रतियां और कुछ चित्र मौजूद हैं, जिन्हें प्रदर्शित् किया गया है। यह सभी दस्तावेज टांकरी लिपि में ही लिखे गए हैं। पारूल ने कहा कि इससे पता चलता है कि टांकरी लिपि एक समय में हमारी प्राचीन संस्कृति का कितना अहम हिस्सा थी। लेकिन अब यह विलुप्त हो चुकी है। लोगों तक इसकी जानकारी पहुंच सके, इसलिए मेले में यह स्टॉल लगाकर इसका प्रचार-प्रसार करने का प्रयास किया गया है।

 वहीं, लोगों ने इसे पारूल अरोड़ा की एक सराहनीय पहल बताया। स्थानीय निवासी दुनी चंद और डा. अभिनव सोनी ने कहा कि हमारे पुर्वज इस टांकरी लिपि में ही लेख लिखते थे, लेकिन अब यह सभी चीजें इतिहास बन चुकी हैं। इन्होंने प्रदेश सरकार से मांग उठाई है कि सरकार इसके संरक्षण और प्रचार-प्रसार के लिए ठोस कदम उठाए, ताकि विलुप्त हो चुकी इस लिपि के प्रति लोगों में फिर से जागृति आ सके।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला में बदला मौसम का मिजाज,घने बादलों के बीच खिला इंद्रधनुष

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला में मौसम ने अचानक करवट बदली। आसमान में घने बादल छाने के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ। दिन के समय ही मौसम का मिजाज ऐसा बदला कि शाम जैसा नजारा दिखाई देने लगा।बारिश के बाद धर्मशाला की पहाड़ियां और आसपास का इलाका हरियाली से निखर उठा। इसी बीच बादलों के...

श्रमिक परिवारों के बच्चों के सपनों को पंख दे रही कल्याणकारी योजनाएं

Summer express/शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश भवन एवं अन्य सन्निर्माण कामगार कल्याण बोर्ड की कल्याणकारी योजनाएं श्रमिक परिवारों के लिए आर्थिक संबल का मजबूत आधार बन रही हैं। विशेषकर बच्चों की शिक्षा के लिए प्रदान की जा रही वित्तीय सहायता से श्रमिक परिवारों को अपने बच्चों की पढ़ाई जारी रखने में महत्वपूर्ण मदद मिल रही है। बोर्ड...

कुरुक्षेत्र में मौसम ने बढ़ाई किसानों की चिंता,धान खरीद को लेकर मंडी प्रशासन तैयार

Summer express/कुरुक्षेत्र,गुरदीप सिंह गुजराल-:कुरुक्षेत्र में आसमान पर छाए घने बादलों ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है।धान की फसल पककर लगभग तैयार है और बारिश की आशंका के बीच किसान अपनी फसल को लेकर चिंतित नजर आ रहे हैं।हालांकि मंडी प्रशासन का कहना है कि धान खरीद सीजन को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली...

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.