Facebook-f Youtube X-twitter

प्रो. प्रेम कुमार धूमल का नेतृत्व सादगी, पारदर्शिता और जनसेवा का आदर्श : संजय टंडन

हमीरपुर | भाजपा प्रदेश सह प्रभारी संजय टंडन ने हिमाचल प्रदेश के लोकप्रिय नेता एवं पूर्व मुख्यमंत्री आदरणीय प्रो. प्रेम कुमार धूमल से उनके निवास पर आत्मीय भेंट की। इस अवसर पर टंडन ने कहा कि प्रो. धूमल का सार्वजनिक जीवन सादगी, पारदर्शिता और जनसेवा के प्रति समर्पण का उत्कृष्ट उदाहरण है। हिमाचल प्रदेश के विकास, संगठन सुदृढ़ीकरण और राष्ट्रहित के मुद्दों पर उनका दृष्टिकोण सदैव स्पष्ट, दूरदर्शी और प्रेरणादायी रहा है। उन्होंने कहा कि ऐसे वरिष्ठ नेतृत्व का सान्निध्य हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है।

संजय टंडन ने संघीय बजट 2026-27 का उल्लेख करते हुए कहा कि केंद्र सरकार ने पूर्वोत्तर राज्यों , अरुणाचल प्रदेश, सिक्किम, असम, मणिपुर, मिजोरम और त्रिपुरा — में मंदिरों और मठों के संरक्षण, तीर्थ केंद्रों के निर्माण तथा आवागमन और अन्य सुविधाओं के विकास का प्रस्ताव रखा है। उन्होंने कहा कि भारत पहली बार ‘ग्लोबल बिग कैट समिट’ की मेजबानी करेगा, जिसमें 95 देशों के नेता और मंत्री भाग लेंगे। यह आयोजन पर्यावरण-अनुकूल पर्यटन के क्षेत्र में भारत की वैश्विक नेतृत्व क्षमता को और सुदृढ़ करेगा।

उन्होंने बताया कि पूर्वोदय राज्यों में पाँच बड़े पर्यटन केंद्र विकसित किए जाएंगे और आवागमन के लिए 4000 ई-बसें चलाई जाएंगी। साथ ही भारत को चिकित्सा पर्यटन के वैश्विक केंद्र के रूप में स्थापित करने के लिए पाँच क्षेत्रीय चिकित्सा केंद्र स्थापित करने का प्रस्ताव है। लोथल, धोलावीरा, राखीगढ़ी, आदिचनल्लूर, सारनाथ, हस्तिनापुर और लेह पैलेस सहित 15 पुरातात्विक स्थलों को जीवंत एवं अनुभवात्मक सांस्कृतिक स्थलों के रूप में विकसित किया जाएगा।

टंडन ने कहा कि हिमाचल प्रदेश स्वयं एक प्रमुख पर्यटन स्थल है और केंद्र सरकार ने पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर अनेक योजनाएँ बनाई हैं। यदि हिमाचल प्रदेश सरकार केंद्र के दिशा-निर्देशों के अनुरूप कार्य करे तो प्रदेश पर्यटन के क्षेत्र में नई ऊंचाइयाँ छू सकता है। उन्होंने कहा, “जहाँ चाह वहाँ राह”,  यदि नीति और नीयत दोनों स्पष्ट हों तो हिमाचल को पर्यटन और सांस्कृतिक विकास के क्षेत्र में आसमान छूने से कोई नहीं रोक सकता।

अंत में संजय टंडन ने विश्वास व्यक्त किया कि केंद्र और राज्य के समन्वित प्रयासों से हिमाचल प्रदेश न केवल देश बल्कि वैश्विक पर्यटन मानचित्र पर और अधिक सशक्त पहचान

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.