Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

बबनपुर में वक्फ बोर्ड जमीन की पैमाइश के दौरान दो पक्षों में हिंसक झड़प, दर्जनभर घायल

फतेहाबाद। उपमंडल के गांव बबनपुर में बुधवार को वक्फ बोर्ड की जमीन की निशानदेही के दौरान दो पक्षों के बीच विवाद इतना बढ़ गया कि मामला हिंसक झड़प में बदल गया। दोनों ओर से करीब एक दर्जन ग्रामीण घायल हो गए, जिन्हें उपचार के लिए रतिया के नागरिक अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार गांव में वक्फ बोर्ड की 28 कनाल 7 मरले जमीन है, जिस पर लंबे समय से कुछ लोगों का कब्जा बताया जा रहा है। हाल ही में इस जमीन पर धार्मिक स्थल निर्माण को लेकर गांव में मतभेद उभर आए थे। इस संबंध में ग्रामीण रिछपाल सिंह, दीपक और विजेंद्र सिंह ने एसडीएम को ज्ञापन देकर जमीन की पैमाइश कराने की मांग की थी। एसडीएम के निर्देश पर राजस्व विभाग की टीम को निशानदेही के लिए भेजा गया।

निशानदेही के दौरान बढ़ा विवाद

बुधवार को कानूनगो पृथ्वी सिंह, गुरमेज सिंह और पटवारी की टीम जब मौके पर पहुंची, तो दोनों पक्ष आमने-सामने आ गए। देखते ही देखते कहासुनी मारपीट में बदल गई। एक पक्ष से दीपू, गुलाब, खुशी, बूटा और विजेंद्र सिंह घायल हुए, जबकि दूसरे पक्ष के मनप्रीत खान, जीत खान, मलकीत खान, गुरविंदर कौर, बलजीत कौर, अमनदीप कौर और रजनी को चोटें आईं।

दोनों पक्षों ने लगाए एक-दूसरे पर आरोप

एक पक्ष का आरोप है कि वे लंबे समय से जमीन के वैध पट्टेदार हैं और कुछ लोग बिना अनुमति धार्मिक स्थल बनाना चाहते हैं। उनका कहना है कि निशानदेही के दौरान उन पर हमला किया गया।
वहीं, दूसरे पक्ष का दावा है कि वे भी इस जमीन के पट्टेदार हैं और उन्हें पैमाइश से पहले कोई सूचना या नोटिस नहीं दिया गया। उनका आरोप है कि दूसरे पक्ष ने पहले हमला किया।

पुलिस जांच में जुटी

झड़प की सूचना मिलते ही सदर थाना प्रभारी प्रहलाद सिंह पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित कर मामले की जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि दोनों पक्षों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पलवल में हर घर तिरंगा और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर लगी प्रदर्शनी, मंत्री गौरव गौतम ने किया शुभारंभ

Summer express, पलवल (सुंदर कुंडू)। हर घर तिरंगा अभियान, वंदे मातरम और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में पलवल जिला सचिवालय परिसर में विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। हरियाणा के खेल एवं युवा मामले तथा कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रदर्शनी का रिबन काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन...

मंडी में सजा लोकल उत्पादों का बाजार, पांगी की ठांगी से कुल्लू के हथकरघा उत्पादों तक दिखी हिमाचली हुनर की झलक

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी इन दिनों हिमाचल के ग्रामीण हुनर और स्थानीय उत्पादों की खुशबू से महक रही है। ऐतिहासिक सेरी मंच पर नाबार्ड के सौजन्य से पांच दिवसीय प्रदर्शनी एवं बिक्री मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बुनकरों, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण संस्थाओं द्वारा...

पालमपुर में दौड़ी पहली इलेक्ट्रिक बस, 10 बसों से शुरू हुआ HRTC का नया सफर

Summer express/राहुल चावला, पालमपुर-:पालमपुर में अब यात्रियों को इलेक्ट्रिक बसों की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने पालमपुर में पहली बार इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया है। उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पालमपुर के लिए पहुंची पहली इलेक्ट्रिक बस को माता चामुंडा मंदिर के लिए रवाना...

हिमाचल में विकास की रफ्तार तेज, सड़कों से लेकर सुरंगों तक कई बड़े प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी: विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में सड़क, सुरंग, शहरी विकास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं और केंद्र सरकार से स्वीकृत विभिन्न परियोजनाओं की...

राजनीतिक बयानबाजी से दूर रहकर विकास पर ध्यान दें मेयर : देवेंद्र जग्गी

Summer express/राहुल चावला/धर्मशाला। कांग्रेस नेता एवं पूर्व मेयर देवेंद्र जग्गी ने नगर निगम धर्मशाला के मेयर पर निशाना साधते हुए उन्हें राजनीतिक गतिविधियों के बजाय शहर के विकास और जनता की समस्याओं पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी है। पत्रकारों से बातचीत में जग्गी ने कहा कि मेयर का पद जनता की सेवा और...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.