Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जींद-सोनीपत रेलखंड पर देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन का सफल ट्रायल

जींद। भारतीय रेलवे ने हरित ऊर्जा की दिशा में ऐतिहासिक कदम बढ़ाते हुए देश की पहली हाइड्रोजन संचालित ट्रेन का सफल रनिंग ट्रायल जींद-सोनीपत रेलखंड पर पूरा किया। बुधवार दोपहर ललितखेड़ा और पिंडारा स्टेशन के बीच ट्रेन को लगभग 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से 10 किलोमीटर तक चलाया गया। परीक्षण के दौरान ट्रेन ने दोनों स्टेशनों के बीच दो चक्कर लगाए।

सुबह करीब सात बजे ट्रेन को जींद जंक्शन के यार्ड से डीजल इंजन की सहायता से मुख्य ट्रैक पर लाया गया। हांसी रोड पुल के समीप प्रारंभिक तकनीकी जांच के बाद इसे वापस जंक्शन पर लाया गया। इसके बाद सुबह 8:25 बजे हाइड्रोजन मोड पर ट्रेन को निर्धारित ट्रायल रूट के लिए रवाना किया गया।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार 22 फरवरी को ट्रायल प्रस्तावित था, लेकिन कुछ तकनीकी कारणों से इसे स्थगित करना पड़ा। पिछले करीब दो महीनों से जींद स्थित हाइड्रोजन प्लांट यार्ड में ट्रेन की व्यापक टेस्टिंग की जा रही थी। यह ट्रेन एक जनवरी को दिल्ली से जींद पहुंची थी और तभी से इसके विभिन्न सुरक्षा व तकनीकी मानकों की जांच जारी थी।

ट्रायल के दौरान एक डिब्बे में 30 से 35 पानी के कैन रखे गए, जिनकी क्षमता 10 से 15 लीटर प्रति कैन है। इनका उपयोग वजन संतुलन और सुरक्षा परीक्षण के लिए किया गया। रेलवे अधिकारियों का कहना है कि हाइड्रोजन ईंधन आधारित यह ट्रेन पर्यावरण के अनुकूल है और पारंपरिक डीजल इंजनों की तुलना में प्रदूषण को काफी हद तक कम करेगी।

सफल परीक्षण के बाद रेलवे अब अगले चरण की तैयारियों में जुट गया है। यदि आगामी परीक्षण भी सफल रहते हैं तो देश में स्वच्छ ऊर्जा आधारित रेल सेवाओं की शुरुआत का मार्ग प्रशस्त होगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

मॉनसून से पहले आपदा प्रबंधन को लेकर सरकार तैयार,नेगी बोले – पंचायतों के स्तर पर आपदा मित्र तैनात करगी राज्य सरकार ट्रेनिंग शुरू 

Summer express/शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश में मॉनसून के आगमन से पहले सरकार बरसाती आपदाओं से निपटने की तैयारियों में जुट गई है। राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी ने कहा है कि प्रदेश में आपदा प्रबंधन को मजबूत बनाने के लिए कई स्तरों पर काम किया जा रहा है। वहीं किन्नौर के निचार क्षेत्र में...

इमरजेंसी लोकतंत्र पर सबसे बड़ा हमला,जनता कांग्रेस को नहीं करेगी माफ़ : मोहनलाल बड़ौली

Summer express/सोनीपत, रमेश कुमार -:भारतीय जनता पार्टी की ओर से सोनीपत स्थित रेस्ट हाउस में आयोजित प्रेस वार्ता में भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने 25 जून 1975 को देश में लगाए गए आपातकाल (इमरजेंसी) को लोकतंत्र के इतिहास का काला अध्याय बताते हुए कहा कि देश...

सुजानपुर नगर परिषद चुनाव पर बवाल: भाजपा ने लगाया लोकतंत्र की हत्या का आरोप, दोबारा चुनाव कराने की उठाई मांग

Summer express/हमीरपुर, अरविंद-:सुजानपुर नगर परिषद के अध्यक्ष और उपाध्यक्ष पद के चुनाव को लेकर विवाद गहरा गया है। भारतीय जनता पार्टी ने चुनाव प्रक्रिया पर गंभीर सवाल उठाते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या करार दिया है। भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं ने बुधवार को सुजानपुर में सरकार के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया, पुतला दहन किया और...

धर्मशाला में बरसे मेघ, मौसम हुआ खुशनुमा, लोगों को मिली गर्मी से राहत

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:धर्मशाला और इसके आसपास के क्षेत्रों में बुधवार दोपहर बाद मौसम ने अचानक करवट लेते हुए लोगों को गर्मी और उमस से राहत दिलाई। आसमान में छाए घने बादलों के बाद हुई झमाझम बारिश से तापमान में उल्लेखनीय गिरावट दर्ज की गई, जिससे पूरे क्षेत्र का मौसम सुहावना हो गया। बारिश के...

11 हजार वोल्ट की तारों की चपेट में आए दो मासूम, गंभीर हालत में  पीजीआई रेफर

Summer express/अंबाला-:अंबाला छावनी के बोह गांव में एक दर्दनाक हादसे ने सभी को झकझोर कर रख दिया। घर की छत पर खेल रहे दो मासूम बच्चे 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन बिजली लाइन की चपेट में आ गए और गंभीर रूप से झुलस गए। दोनों बच्चों को पहले अंबाला छावनी के नागरिक अस्पताल में भर्ती...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.