Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गुरुग्राम-फरीदाबाद से नोएडा तक दौड़ेगी नमो भारत, 64 किमी RRTS कॉरिडोर को मंजूरी

पंचकूला। हरियाणा विधानसभा के बजट सत्र के दौरान मुख्यमंत्री नायब सैनी ने राज्य को बड़ी परिवहन सौगात देने की घोषणा की। उन्होंने बताया कि गुरुग्राम, फरीदाबाद और नोएडा-ग्रेटर नोएडा को जोड़ने वाले नमो भारत RRTS कॉरिडोर के अंतिम अलाइनमेंट को मंजूरी दे दी गई है। परियोजना के क्रियान्वयन के लिए राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र परिवहन निगम (NCRTC) को आवश्यक निर्देश जारी कर दिए गए हैं।

यह प्रस्तावित कॉरिडोर कुल 64 किलोमीटर लंबा होगा, जिसमें से 52 किलोमीटर हिस्सा हरियाणा में पड़ेगा। मुख्यमंत्री के अनुसार, यह हाई-स्पीड क्षेत्रीय रेल नेटवर्क राज्य के प्रमुख शहरी और औद्योगिक क्षेत्रों को तेज, सुरक्षित और आधुनिक परिवहन सुविधा से जोड़ेगा।

गुरुग्राम में ये होंगे प्रमुख स्टेशन

गुरुग्राम में कॉरिडोर की शुरुआत इफको चौक से होगी। इसके बाद यह सेक्टर-29, मिलेनियम सिटी, सेक्टर-52, सेक्टर-57 और सेक्टर-61 होते हुए ग्वाल पहाड़ी तक पहुंचेगा। यह रूट सीधे दिल्ली मेट्रो की येलो लाइन से कनेक्ट होगा, जिससे यात्रियों को राजधानी से निर्बाध कनेक्टिविटी मिलेगी।

फरीदाबाद को भी मिलेगा बड़ा लाभ

फरीदाबाद में यह कॉरिडोर सैनिक कॉलोनी से होकर गुजरेगा और न्यू फरीदाबाद को जोड़ेगा। यह NIT, बाटा चौक और सेक्टर 12-15 जैसे प्रमुख इलाकों को दिल्ली मेट्रो की वायलेट लाइन से कनेक्ट करेगा। इससे दैनिक यात्रियों को तेज और सुविधाजनक सफर का विकल्प मिलेगा।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह परियोजना प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के ‘विकसित भारत’ विजन को साकार करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। नमो भारत कॉरिडोर दिल्ली मेट्रो, रैपिड मेट्रो और प्रस्तावित गुरुग्राम मेट्रो कॉरिडोर से भी जुड़कर एक समेकित परिवहन नेटवर्क तैयार करेगा।

सरकार के अनुसार, विस्तृत परियोजना रिपोर्ट (DPR) जल्द तैयार की जाएगी। इस परियोजना से हरियाणा में निवेश को बढ़ावा मिलेगा और बड़े पैमाने पर रोजगार के अवसर सृजित होने की संभावना है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पंजाब में निजी स्कूल 5% से ज्यादा नहीं बढ़ा सकेंगे फीस

हर शुल्क फीस में शामिल; तीन साल में 15% से ज्यादा बढ़ोतरी की राशि लौटानी होगीपंजाब विधानसभा में फीस नियमन संशोधन विधेयक ध्वनिमत से पारितपहली गलती पर 50 हजार, दूसरी पर एक लाख जुर्माना, तीसरी पर मान्यता रद्द होगीसमर न्यूज | चंडीगढ़पंजाब विधानसभा ने निजी स्कूलों की मनमानी फीस पर रोक लगाने के लिए पंजाब...

पलवल में हर घर तिरंगा और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस पर लगी प्रदर्शनी, मंत्री गौरव गौतम ने किया शुभारंभ

Summer express, पलवल (सुंदर कुंडू)। हर घर तिरंगा अभियान, वंदे मातरम और विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के उपलक्ष्य में पलवल जिला सचिवालय परिसर में विशेष प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। हरियाणा के खेल एवं युवा मामले तथा कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने प्रदर्शनी का रिबन काटकर उद्घाटन किया। इसके बाद उन्होंने प्रदर्शनी का अवलोकन...

मंडी में सजा लोकल उत्पादों का बाजार, पांगी की ठांगी से कुल्लू के हथकरघा उत्पादों तक दिखी हिमाचली हुनर की झलक

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:छोटी काशी मंडी इन दिनों हिमाचल के ग्रामीण हुनर और स्थानीय उत्पादों की खुशबू से महक रही है। ऐतिहासिक सेरी मंच पर नाबार्ड के सौजन्य से पांच दिवसीय प्रदर्शनी एवं बिक्री मेले का आयोजन किया जा रहा है। मेले में प्रदेश के अलग-अलग जिलों के बुनकरों, स्वयं सहायता समूहों और ग्रामीण संस्थाओं द्वारा...

पालमपुर में दौड़ी पहली इलेक्ट्रिक बस, 10 बसों से शुरू हुआ HRTC का नया सफर

Summer express/राहुल चावला, पालमपुर-:पालमपुर में अब यात्रियों को इलेक्ट्रिक बसों की सुविधा मिलनी शुरू हो गई है। हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) ने पालमपुर में पहली बार इलेक्ट्रिक बसों का संचालन शुरू किया है। उपमुख्यमंत्री एवं परिवहन मंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पालमपुर के लिए पहुंची पहली इलेक्ट्रिक बस को माता चामुंडा मंदिर के लिए रवाना...

हिमाचल में विकास की रफ्तार तेज, सड़कों से लेकर सुरंगों तक कई बड़े प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी: विक्रमादित्य सिंह

Summer express/शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में सड़क, सुरंग, शहरी विकास और बुनियादी सुविधाओं से जुड़े कई महत्वपूर्ण प्रोजेक्ट्स पर काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को शिमला में पत्रकारों से बातचीत के दौरान प्रदेश में चल रही विकास योजनाओं और केंद्र सरकार से स्वीकृत विभिन्न परियोजनाओं की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.