Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

झाड़सेंतली के पास भीषण सड़क हादसे में दो युवकों की मौत

फरीदाबाद। गांव झाड़सेंतली के पास हाईवे पर हुए भीषण सड़क हादसे में दो बचपन के दोस्तों की जान चली गई। तेज रफ्तार अज्ञात ट्रक ने पीछे से उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी, जिससे दोनों युवक गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन तब तक दोनों दम तोड़ चुके थे।

हादसे में जान गंवाने वाले युवकों की पहचान नजफगढ़ की प्रेम नगर कॉलोनी निवासी 25 वर्षीय शगुन और निशांत के रूप में हुई है। निशांत मूल रूप से अलीगढ़ के बिलोना गांव का रहने वाला था, लेकिन बचपन से ही नजफगढ़ में अपने मामा के पास रह रहा था। वह एक प्रॉपर्टी डीलर की कार चलाने का काम करता था, जबकि शगुन ने हाल ही में स्नातक की पढ़ाई पूरी की थी। दोनों बचपन से घनिष्ठ मित्र थे।

घर लौटने से पहले किया था आखिरी फोन

परिजनों के मुताबिक, निशांत अलीगढ़ जाने के लिए निकला था और अपने दोस्त शगुन को साथ ले गया। हाईवे से गुजरते समय झाड़सेंतली गांव के पास यह हादसा हो गया। निशांत के छोटे भाई ने बताया कि रात में भाई का फोन आया था। उसने मां से कहा था, “खाना बनाकर रखना, दोस्त के साथ घर पहुंच रहा हूं।” कुछ ही देर बाद दुर्घटना की सूचना मिल गई और परिवार की खुशियां मातम में बदल गईं।

एक साल पहले हुई थी शादी

निशांत की शादी करीब एक वर्ष पहले हुई थी और दो फरवरी को उसने अपनी पहली शादी की सालगिरह मनाई थी। उसके पिता खेती-बाड़ी करते हैं, जबकि छोटा भाई प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा है। वहीं शगुन अपने परिवार का इकलौता बेटा था और उसकी एक छोटी बहन है। हादसे के बाद दोनों परिवारों में गहरा शोक है।

पुलिस जांच में जुटी

सेक्टर-58 थाना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और फरार ट्रक चालक की तलाश जारी है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को चिन्हित कर कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Summer Express -
Summer Express -

Trending

बल्लभगढ़ में छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या, आरोपी पति फरार

Summer express, फरीदाबाद। हरियाणा के फरीदाबाद जिले के बल्लभगढ़ क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। पल्ला थाना क्षेत्र की पंचशील कॉलोनी पार्ट-2 में एक व्यक्ति पर अपनी छह माह की गर्भवती पत्नी की हत्या करने का आरोप लगा है। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जबकि पुलिस ने मामला...

मावां-धीयां सत्कार योजना के फॉर्म भरते समय दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बेहोश, अस्पताल में भर्ती

Summer express, फतेहगढ़ साहिब। सरहिंद में वीरवार को मावां-धीयां सत्कार योजना के तहत आवेदन फॉर्म भरने के दौरान दो आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं की अचानक तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद वे बेहोश होकर गिर पड़ीं। घटना के बाद मौके पर मौजूद कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए दोनों महिलाओं को उपचार के लिए फतेहगढ़ साहिब के सिविल अस्पताल...

कन्नड़ अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर कारोबारी का शव मिला, आत्महत्या की आशंका

Summer express, बेंगलुरु । कन्नड़ फिल्म अभिनेत्री कृषि थपंडा के घर पर एक कारोबारी का शव मिलने से सनसनी फैल गई। राजराजेश्वरी नगर थाना क्षेत्र में हुई इस घटना को पुलिस प्रारंभिक तौर पर आत्महत्या का मामला मानकर जांच कर रही है। मृतक की पहचान वैशाख के रूप में हुई है, जो पिछले करीब एक...

सेब सीजन-2026: शिमला में परिवहन, यातायात और विपणन व्यवस्थाओं को लेकर प्रशासन अलर्ट

शिमला, 25 जून-: जिला शिमला में सेब सीजन-2026 के सफल एवं सुचारू संचालन को सुनिश्चित करने के लिए उपायुक्त अनुपम कश्यप की अध्यक्षता में वीरवार को वर्चुअल समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में सेब परिवहन, यातायात प्रबंधन, मालभाड़ा निर्धारण, नियंत्रण कक्षों की स्थापना, श्रमिकों की उपलब्धता तथा पैकेजिंग सामग्री सहित विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर...

होटल वाइल्ड फ्लावर हॉल की नीलामी पर पूर्व सीएम व नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने घेरा सुक्खू सरकार को

Summer express/मंडी, धर्मवीर-:  हिमाचल प्रदेश के बहुचर्चित वाइल्ड फ्लावर हॉल मामले को लेकर सियासत फिर गरमा गई है। मंडी में नेता प्रतिपक्ष और पूर्व मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने सुक्खू सरकार पर बड़ा हमला बोला है। मंडी में मीडिया से बातचीत के दौरान जयराम ने कहा कि भाजपा ने न तो पहले हिमाचल बेचने की इजाजत किसी...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.