Facebook-f Youtube X-twitter

भिवाड़ी अवैध पटाखा फैक्ट्री विस्फोट: नौवीं मौत, प्रशासनिक निगरानी पर उठे सवाल

भिवाड़ी  | भिवाड़ी के खुशखेड़ा औद्योगिक क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित पटाखा फैक्ट्री में हुए भीषण विस्फोट के 11 दिन बाद एक और श्रमिक की मौत हो गई। दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में उपचाराधीन नाबालिग श्रमिक जुन्नू ने दम तोड़ दिया। वह बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के हरिसिद्धि अंचल के मुरारपुर गांव का निवासी था। इस हादसे में अब मृतकों की संख्या बढ़कर नौ हो चुकी है।

यह विस्फोट गारमेंट जोन स्थित एक औद्योगिक प्लॉट में हुआ था। यह प्लॉट मूल रूप से कपड़ा फैक्ट्री के लिए आवंटित था, लेकिन वहां अवैध रूप से पटाखा निर्माण का कार्य चल रहा था। फैक्ट्री का गेट अंदर से बंद कर खतरनाक सामग्री के साथ उत्पादन किया जा रहा था। घटना के समय 20 से अधिक श्रमिक अंदर मौजूद थे। अचानक एक के बाद एक तीन धमाके हुए, जिसके बाद भीषण आग लग गई।

कुछ श्रमिक जान बचाकर बाहर निकलने में सफल रहे, लेकिन 11 लोग अंदर फंस गए। सात श्रमिकों की मौके पर ही मौत हो गई थी। गंभीर रूप से झुलसे अनूप की पांच दिन पहले मौत हो चुकी थी और अब जुन्नू के निधन के साथ मृतकों की संख्या नौ पहुंच गई है।

प्रारंभिक प्रशासनिक जांच में सामने आया है कि औद्योगिक क्षेत्र में कई अवैध इकाइयां किराये के भूखंडों के सहारे संचालित हो रही थीं। बाहरी व्यक्तियों के नाम पर लिए गए प्लॉट स्थानीय स्तर पर किराये पर देकर ऐसे खतरनाक कारोबार को अंजाम दिया जा रहा था। जांच एजेंसियों को आशंका है कि इस अवैध नेटवर्क से जुड़े कई अन्य नाम भी सामने आ सकते हैं।

पुलिस ने इस मामले में फैक्ट्री के मुख्य संचालक सहित तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। हालांकि, लगातार बढ़ती मौतों के बीच यह सवाल तेज हो गया है कि औद्योगिक क्षेत्र में इतने बड़े स्तर पर अवैध और विस्फोटक गतिविधियां प्रशासनिक निगरानी से कैसे बचती रहीं।

यह घटना केवल एक औद्योगिक दुर्घटना नहीं, बल्कि सुरक्षा मानकों की अनदेखी और अवैध संचालन के गंभीर खतरे की चेतावनी के रूप में देखी जा रही है। अब निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि जांच के बाद जिम्मेदारों पर क्या सख्त कार्रवाई की जाती है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा महिला आयोग की सख्ती: गायक मासूम शर्मा को नोटिस, 18 अप्रैल को करनाल में पेश होने के निर्देश

Summer express,करनाल  | हरियाणा राज्य महिला आयोग ने गायक मासूम शर्मा के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उन्हें नोटिस जारी कर 18 अप्रैल को करनाल में आयोग के समक्ष पेश होने के निर्देश दिए हैं। मामला एक कार्यक्रम के दौरान कथित रूप से आपत्तिजनक भाषा और मंच से अभद्र शब्दों के इस्तेमाल से जुड़ा है। महिला...

हरियाणा में कचरे से बनेगी बिजली, पांच शहरों में वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट की तैयारी

Summer express, फरीदाबाद |हरियाणा सरकार ने कचरा निस्तारण और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में बड़ा कदम उठाते हुए प्रदेश के पांच प्रमुख शहरों में वेस्ट-टू-एनर्जी प्लांट स्थापित करने की योजना बनाई है। इस योजना के तहत फरीदाबाद, गुरुग्राम, पंचकूला, करनाल और हिसार में कचरे से बिजली उत्पादन के लिए आधुनिक संयंत्र लगाए जाएंगे। प्रदेश के...

सोनीपत में महिला आयोग की सख्ती: चेयरपर्सन रेणु भाटिया का ठेकों और क्लबों पर छापा

Summer express,सोनीपत |हरियाणा महिला आयोग की चेयरपर्सन रेणु भाटिया ने सोनीपत के राई क्षेत्र में स्थित एक प्रमुख यूनिवर्सिटी के आसपास अवैध गतिविधियों पर शिकंजा कसते हुए देर रात औचक निरीक्षण किया। खास बात यह रही कि भाटिया खुद कार चलाकर मौके पर पहुंचीं और गांव राठधाना रोड के आसपास संचालित शराब ठेकों और कई...

एनआईटी कुरुक्षेत्र में छात्रों का उग्र प्रदर्शन, दो महीने में 4 आत्महत्याओं से गुस्सा

summer express,कुरुक्षेत्र |  नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) कुरुक्षेत्र में पिछले दो महीनों के भीतर चार छात्र-छात्राओं की आत्महत्या के मामलों ने कैंपस का माहौल तनावपूर्ण बना दिया है। इन घटनाओं के विरोध में देर रात सैकड़ों छात्र-छात्राएं सड़कों पर उतर आए और संस्थान प्रशासन व शिक्षकों के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शन कर रहे...

धर्मशाला–मैक्लोडगंज मार्ग पर भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण में देरी

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला से मैक्लोडगंज को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर कोतवाली बाजार के रास्ते डीसी आवास के समीप हुए भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए एनआईटी हमीरपुर के विशेषज्ञों की सलाह का इंतजार कर रहा है।...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.