Facebook-f Youtube X-twitter

आखिर मुखौटे पहनकर क्यों नाचते हैं बौद्ध अनुयायी, क्या है छम नृत्य और इसके पीछे की कहानी

मंडी, धर्मवीर-:तीन धर्मों की संगम स्थली के नाम से विख्यात रिवालसर शहर में इन दिनों तीन दिवसीय राज्य स्तरीय छेश्चू मेले का आयोजन किया जा रहा है। इस मेले में देश-विदेश से हजारों बौद्ध अनुयायी शिरकत करने यहां पहुंचे हुए हैं। मेले के दौरान छम नृत्य सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रहता है। आखिर क्या है यह छम नृत्य और क्यों इस बौद्ध धर्म में इतना खास माना गया है। पेश है एक रिपोर्ट।

  त्रिवेणी के नाम से विख्यात रिवालसर शहर में इन दिनों बौद्ध अनुयायियों का तांता लगा हुआ है। ये सभी लोग यहां गुरू पद्मसंभव के जन्मदिन को मनाने यहां आए हुए हैं। बौद्ध धर्म में रिवालसर को गुरू पद्मसंभव की जन्मभूमि माना गया है। बताया जाता है कि 8वीं शताब्दी में वे यहीं पर अवतरित हुए थे। यही कारण है कि उनके जन्मदिन पर यहां छेश्चू मेला मनाया जाता है। इस मेले के दौरान सबसे ज्यादा आकर्षण का केंद्र रहता है छम नृत्य। बौद्ध अनुयायी देवताओं, राक्षसों और कंकालों के रंगीन मुखौटे पहनकर और अलग-अलग रूप धारण करके एक गोलाकार घेरे में इस नृत्य को प्रस्तुत करते हैं। न्यिंगमापा बौद्ध मंदिर समिति रिवालसर के उपाध्यक्ष लेख राम नेगी और बौद्ध भीक्षु फ्रबु तेंजिन ने बताया कि छम नृत्य के माध्यम से गुरू पद्मसंभव के 8 रूपों का प्रदर्शन किया जाता है। इसके माध्यम से बूरी शक्तियों को भगाने, सकारात्मक उर्जा को बढ़ाने और मृत्यु उपरांत आत्मा को सद्मार्ग पर चलने के प्रति प्रेरित करने का संदेश दिया जाता है।

क्योंकि रिवालसर को गुरू पद्मसंभव की जन्मभूमि माना गया है इसलिए छेश्चू मेला बौद्ध अनुयायियों के लिए एक तीर्थ है। यही कारण है कि हर वर्ष इस मेले में न सिर्फ देश भर से बल्कि विदेशों से भी बड़ी संख्या में बौद्ध अनुयायी यहां आकर इसका हिस्सा बनते हैं। लाहुल स्पिति से आए बौद्ध अनुयायी मंगल सिंह खाम्पा ने बताया कि रिवालसर स्थित बौद्ध मंदिर में गुरू पद्संभव आज भी जागृत रूप में विराजमान हैं। इसलिए यहां आना हर बार एक नई उर्जा मिलने जैसा होता है। बौद्ध अनुयायी इस दौरान लगातार मंत्र जाप और दीए जलाकर अराधना करते हुए नजर आते हैं।

एसडीएम बल्ह स्मृतिका नेगी ने बताया कि तीन दिवसीय राज्य स्तरीय छेश्चू मेले को हर वर्ष प्रशासन द्वारा आयोजित किया जाता है। क्योंकि यह तीन धर्मों की संगम स्थली है इसलिए तीनों धर्मों के लोगों की बराबर सहभागिता निभाते हुए इसका आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि धीरे-धीरे मेले का स्वरूप बढ़ता जा रहा है। गत वर्ष से संगम आरती की शुरूआत हुई है जिसमें सभी धर्मों के लोग रिवालसर झील के तट पर आरती करते हैं। प्रशासन की तरफ से श्रद्धालुओं की सुविधाओं का ध्यान रखा जाता है।बता दें कि रिवालसर में बौद्ध धर्म के अलावा हिंदू और सिक्ख धर्मों के लोग भी बड़ी संख्या में रहते हैं। यहां लोमश ऋषि और सिक्खों के दसवें गुरू गोबिंद सिंह जी ने भी तपस्या की थी। यह इकलौता शहर है जहां तीनों धर्मों के लोग आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ रहते हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

सोनीपत फार्म हाउस में संचालक व महिला का शव मिला, जांच जारी

Summer express, सोनीपत | हरियाणा के सोनीपत में राठधाना रोड स्थित एक फार्म हाउस में शुक्रवार सुबह उस समय सनसनी फैल गई जब फार्म हाउस संचालक और एक महिला का शव गेस्ट रूम में फंदे से लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए...

फरीदाबाद में अनंगपुर बांध क्षेत्र में अवैध निर्माण पर कार्रवाई, तीन मकान ध्वस्त

Summer express, फरीदाबाद  | फरीदाबाद के अनंगपुर बांध क्षेत्र में पुरातत्व विभाग और नगर निगम की संयुक्त टीम ने अवैध निर्माण के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 100 मीटर के दायरे में बने निर्माणों को हटाने के लिए चलाए गए अभियान में तीन पक्के निर्माणाधीन मकानों को ध्वस्त कर दिया गया। जानकारी के अनुसार, यह...

पंचकूला मेयर टिकट रेस तेज, 200 से अधिक दावेदार मैदान में

Summer express,पंचकूला। नगर निगम चुनाव को लेकर भाजपा में टिकट वितरण से पहले ही दावेदारों की लंबी कतार लग गई है। मेयर पद के लिए पार्टी से लगभग 20 नेताओं ने दावेदारी पेश की है, जबकि पार्षद पद के लिए 200 से अधिक आवेदन भाजपा संगठन तक पहुंच चुके हैं। टिकट को लेकर पार्टी स्तर...

पानीपत स्टेशन पर चलती ट्रेन से गिरा युवक, दर्दनाक मौत

Summer express,पानीपत  | हरियाणा के पानीपत रेलवे स्टेशन पर एक दर्दनाक हादसे में 34 वर्षीय युवक की चलती ट्रेन से गिरकर मौत हो गई। हादसे में युवक के दोनों हाथ कट गए और सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही हालत गंभीर हो गई। इस घटना को देखकर स्टेशन पर मौजूद यात्रियों...

बरनाला में पारिवारिक विवाद में खूनखराबा: छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर बड़े भाई की हत्या, नौकर गंभीर घायल

Summer Express, बरनाला | बरनाला जिले के धनौला के पास गांव बडबर में पारिवारिक विवाद ने खून-खराबे का रूप ले लिया, जहां छोटे भाई ने ट्रैक्टर से कुचलकर अपने बड़े भाई की हत्या कर दी। यह घटना सुबह करीब 7:40 बजे की बताई जा रही है, जिसने पूरे इलाके को दहला दिया। जानकारी के अनुसार...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.