Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हांसी में रंगदारी का मामला: पुलिस मुठभेड़ में आरोपी के पैर में लगी गोली

हांसी। हरियाणा के हांसी में 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगने के मामले में पुलिस और आरोपी के बीच मुठभेड़ हो गई। हथियार बरामदगी के दौरान आरोपी ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली आरोपी अनुराग के पैर में लगी, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया।

जानकारी के अनुसार, यह मामला पुरानी सब्जी मंडी स्थित छोटू मिष्ठान भंडार के संचालक हिमांशु उर्फ हन्नी सपड़ा से जुड़ा है।  दो बाइक सवार युवक दुकान में एक पर्ची फेंककर 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगकर फरार हो गए। पर्ची में लिखा था,“लाला, 50 लाख रुपये की फिरौती है। एक दिन का समय है, बाकी काम मेरा है।” पर्ची में बासु उर्फ अनुराग और हिमांशु का नाम भी लिखा हुआ था।

दुकान मालिक ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों अनुराग और हिमांशु को करीब दो घंटे के भीतर गिरफ्तार कर लिया।

स्पेशल स्टाफ की टीम आरोपी अनुराग को वारदात में इस्तेमाल किए गए अवैध हथियार की बरामदगी के लिए सुंदर नगर नहर पुल के पास लेकर गई थी। इसी दौरान आरोपी ने अचानक पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी और भागने की कोशिश की।

पुलिस ने आत्मरक्षा में जवाबी फायरिंग की, जिसमें गोली आरोपी के पैर में लग गई और वह घायल हो गया। इसके बाद पुलिस ने उसे मौके पर ही काबू कर लिया और इलाज के लिए नागरिक अस्पताल हांसी में भर्ती कराया, जहां उसका उपचार जारी है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है और अन्य पहलुओं की भी पड़ताल की जा रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...

मोहन लाल कौशिक बने एचबीपीई चेयरमैन, बोले- पूरी निष्ठा से निभाऊंगा जिम्मेदारी

Summer expressअंकुर कपूर , चंडीगढ़। हरियाणा सरकार द्वारा वरिष्ठ भाजपा नेता एवं हरियाणा भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मोहन लाल कौशिक (बडोली) को हरियाणा ब्यूरो ऑफ पब्लिक एंटरप्राइजेज (एचबीपीई) का चेयरमैन नियुक्त किया गया है। सोमवार को आयोजित शपथ ग्रहण समारोह में उन्हें पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएगी। सरकार की ओर से नियुक्ति...

सोनीपत में क्रिप्टो निवेश विवाद खूनी झड़प में बदला, महिला की आंख गंभीर घायल

Summer express, सोनीपत। हरियाणा के सोनीपत में क्रिप्टोकरेंसी निवेश को लेकर शुरू हुआ विवाद हिंसक झड़प में बदल गया। आरोप है कि सात लोगों ने एक परिवार के घर में घुसकर हमला किया, जिसमें 62 वर्षीय महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। हमले में महिला की आंख पर बंदूक की बट से वार किए...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.