Facebook-f Youtube X-twitter

सुजानपुर चौगान में राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव की धूम,नामी कलाकारों की प्रस्तुतियां रहेंगी आकर्षण

हमीरपुर, अरविन्द-:हमीरपुर जिले के ऐतिहासिक सुजानपुर चौगान मैदान में 1 से 4 मार्च तक आयोजित होने जा रहे राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव–2026 की तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच चुकी हैं। चार दिनों तक चलने वाले इस सांस्कृतिक महाकुंभ में धार्मिक अनुष्ठानों, पारंपरिक आयोजनों, प्रदर्शनियों और भव्य सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन किया जाएगा।

उपायुक्त गंधर्वा राठौड़ ने जानकारी दी कि 1 मार्च को मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ऐतिहासिक मुरली मनोहर मंदिर में पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा के साथ उत्सव का विधिवत शुभारंभ करेंगे। इसके बाद चौगान मैदान में विभिन्न विभागों, बोर्डों, निगमों, सार्वजनिक उपक्रमों और स्वयं सहायता समूहों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनियों का उद्घाटन किया जाएगा। इन प्रदर्शनों में सरकारी योजनाएं, स्थानीय उत्पाद और हस्तशिल्प विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।पहली सांस्कृतिक संध्या कला केंद्र में दीप प्रज्वलन के साथ शुरू होगी। इस शाम के मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध पंजाबी गायक बब्बू मान और ‘हार्मनी ऑफ द पाइन्स’ रहेंगे। युवाओं में इस प्रस्तुति को लेकर खासा उत्साह देखा जा रहा है।

दूसरी सांस्कृतिक संध्या में नगर एवं ग्राम नियोजन, आवास और तकनीकी शिक्षा मंत्री राजेश धर्माणी मुख्य अतिथि होंगे। इस अवसर पर लोकप्रिय पंजाबी कलाकार मनकीरत औलख के साथ अन्य हिमाचली कलाकार रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे।तीसरी सांस्कृतिक संध्या में भोरंज के विधायक सुरेश कुमार मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस शाम में प्रसिद्ध गायिका सुनंदा शर्मा, अनुज शर्मा तथा अन्य कलाकार दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। पंजाबी गीतों और हिमाचली लोक-संगीत का संगम कार्यक्रम को यादगार बनाएगा।समापन समारोह में प्रदेश विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया मुख्य अतिथि होंगे। चौथी एवं अंतिम सांस्कृतिक संध्या में कुमार साहिल और अन्य प्रसिद्ध कलाकार अपनी प्रस्तुतियों से समापन को भव्य बनाएंगे।चार दिवसीय यह राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर में रंग, संस्कृति और संगीत का अनूठा संगम प्रस्तुत करेगा, जिसमें प्रदेश भर से बड़ी संख्या में लोगों के पहुंचने की उम्मीद है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.