Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल आइए, लेकिन एंट्री का दीजिए भारी भरकम टैक्स…40 माह में 40 चोटे, एंट्री टैक्स से परेशान हिमाचल की जनता

धर्मशाला, राहुल-:धर्मशाला में शनिवार को आयोजित प्रेस वार्ता में डॉ. राजीव बिंदल ने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोला।उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार ने सत्ता संभालते ही जनता को 40 माह में 40 घाव दिए हैं। उनके अनुसार प्रदेश में वन अधिकारियों पर हमले, खनन और चिट्टा माफिया की गतिविधियां बढ़ गई हैं।

डॉ. बिंदल ने शिक्षा क्षेत्र में भी कांग्रेस सरकार की नीतियों को गंभीर रूप से आलोचना का विषय बताया। उन्होंने कहा कि पहले लगभग 1500 स्कूल बंद कर दिए गए, फिर “राशलाइजेशन” के नाम पर 500 स्कूलों को और बंद किया गया। अब स्कूल मर्ज किए जा रहे हैं। उन्होंने तंज करते हुए कहा कि “स्कूल मर्ज करना, अब उर्दू का शब्द ‘मर्ज’ बन गया है।” उनका कहना था कि इस तरह बच्चों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है और इसका जिम्मेदार कौन है, इस पर सरकार के पास कोई जवाब नहीं है।राज्य में टैक्स नीतियों पर भी बिंदल ने हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने सत्ता में आते ही जनता पर टैक्स का बोझ बढ़ाना शुरू कर दिया। प्रदेश में एंट्री टैक्स को मल्टीपल कर दिया गया है, यानी “हिमाचल आइए, लेकिन पहले भारी भरकम टैक्स दीजिए।” उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पंजाब और हरियाणा भी इसी तरह टैक्स लगाएंगे तो हिमाचल की जनता को भारी नुकसान उठाना पड़ेगा।बिंदल ने निष्कर्ष निकालते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार खुद में उलझी हुई है और अपने गलत फैसलों से जनता को भी उलझा रही है। उनका आरोप था कि “व्यवस्था परिवर्तन का नारा देकर सत्ता में आई कांग्रेस ने प्रदेश में शिक्षा और प्रशासन का बेड़ा गर्क कर दिया है।”

डॉ. राजीव बिंदल, प्रदेशाध्यक्ष, भाजपा:

“कांग्रेस सरकार ने 40 माह में जनता को 40 चोटें दी हैं। स्कूल बंद और मर्ज किए जा रहे हैं, एंट्री टैक्स बढ़ाया जा रहा है। जनता को इस निर्णय का खामियाजा भुगतना पड़ रहा है।”

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एचआरटीसी परिचालक से घर से ही फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भरवा रहे इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी डिवीजन में फर्जी चेकिंग का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि एक इंस्पेक्टर ने धर्मशाला-कुल्लू रूट पर तैनात परिचालक से ड्यूटी के दौरान नहीं बल्कि घर पर बैठकर ही फर्जी चेकिंग भरवाई।...

फरीदाबाद के युवक की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हरियाणा के एक युवक की पत्नी और मासूम बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश...

पंचकूला में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कई वाहन और मकान क्षतिग्रस्त

Summer express, पंचकूला। सेक्टर-15 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। स्कॉर्पियो ने पहले सड़क से गुजर रही एक कार को टक्कर मारी, इसके बाद लोहे का गेट, ग्रिल और सुरक्षा कक्ष तोड़ते हुए एक मकान के बाहर खड़ी एसयूवी में जा घुसी। हादसे में कई वाहनों और संपत्ति को...

5.19 करोड़ की विकास परियोजनाओं का पलवल में शिलान्यास, सभी वार्डों में होगा समान विकास

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल शहर के वार्ड नंबर-10 स्थित कुसलीपुर क्षेत्र में करीब 5.19 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। नारियल फोड़कर कार्यों की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार शहर के हर वार्ड में समान...

पंचकूला में मंत्री के सस्पेंशन आदेश पर भी नहीं हुई पुलिस कार्रवाई

Summer express, पंचकूला। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्णलाल पंवार द्वारा महिला थाना की एसएचओ और जांच अधिकारी एएसआई को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस विभाग ने दोनों अधिकारियों को निलंबित करने के बजाय पहले विभागीय जांच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.