Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

स्वयंसेवकों के कर्म से मजबूत हुआ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ : मोहन भागवत

कुरुक्षेत्र  | धर्मनगरी कुरुक्षेत्र में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने संघ की कार्यप्रणाली और उद्देश्य पर विस्तार से प्रकाश डालते हुए कर्म की महत्ता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आज जिस मुकाम पर पहुंचा है, वह स्वयंसेवकों के निरंतर परिश्रम और समर्पण का परिणाम है।

कुरुक्षेत्र विश्वविद्यालय के श्रीमद्भगवद्गीता सदन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने ‘सज्जन शक्ति’ को संबोधित किया। इस कार्यक्रम में प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आए करीब 500 से अधिक सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी, न्यायाधीश और शिक्षाविद शामिल हुए। करीब 140 मिनट तक चले अपने संबोधन में उन्होंने संघ की लगभग सौ वर्षों की यात्रा, उसके मूल विचार और सामाजिक भूमिका के बारे में जानकारी दी।

मोहन भागवत ने कहा कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए हर व्यक्ति को अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से पालन करना चाहिए। संघ भी इसी सोच के साथ काम करता है कि व्यक्ति अपने कर्म के माध्यम से समाज और राष्ट्र के विकास में योगदान दे।

उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की कार्यशैली विशिष्ट है और इसकी तुलना किसी अन्य संगठन से नहीं की जा सकती। आज दुनिया के कई देश भी संघ की कार्यप्रणाली को समझने में रुचि दिखा रहे हैं और उससे प्रेरणा ले रहे हैं।

उन्होंने लोगों से अपील करते हुए कहा कि संघ के बारे में किसी भी प्रकार की धारणा बनाने से पहले उसकी शाखाओं में जाकर गतिविधियों को समझना चाहिए। शाखा में आने के लिए किसी प्रकार की फीस या पाबंदी नहीं है। जो व्यक्ति संघ को समझना चाहता है, वह कुछ समय तक इसकी शाखाओं में शामिल होकर इसके कामकाज को करीब से जान सकता है।

कार्यक्रम के दौरान उन्होंने उपस्थित लोगों के सवालों के जवाब भी दिए और संघ से जुड़ी कई जिज्ञासाओं को स्पष्ट किया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चुराह की तीन पंचायतें नशे के लिहाज से अति संवेदनशील, जागरूकता कमेटियों का गठन

चम्बा, मंजूर पठान -: चंबा जिला के चुराह विधानसभा क्षेत्र में नशे के बढ़ते खतरे को देखते हुए प्रशासन ने तीन पंचायतों को अति संवेदनशील श्रेणी में रखा है। इनमें लेसवीं, भराड़ा और टिकरीगढ़ पंचायत शामिल हैं। इन पंचायतों में नशे के खिलाफ जागरूकता अभियान को प्रभावी बनाने के लिए विशेष कमेटियों का गठन किया...

भाजपा प्रदेश में करेगी लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ पदयात्रा -कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला

Summer express/शिमला/संजू -:  भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल ने शिमला में पत्रकार वार्ता कर कांग्रेस और इंडिया गठबंधन पर तीखा हमला बोला। बिंदल ने आरोप लगाया कि इंडिया गठबंधन देश में अराजकता का माहौल बनाकर केंद्र सरकार को अस्थिर करने की कोशिश कर रहा है। उन्होंने कहा कि चुनावों में जनता द्वारा नकारे जाने...

करवाचौथ को लेकर गुरुग्राम के सदर बाजार में रौनक, मेहंदी लगवाने के लिए 4 घंटे तक इंतजार

Summer express, अनुज पांचाल, गुरुग्राम। करवाचौथ के पर्व को लेकर गुरुग्राम के सदर बाजार में रौनक बढ़ गई है। पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना के लिए व्रत रखने वाली महिलाओं में त्योहार को लेकर खासा उत्साह देखने को मिल रहा है। बाजार में खरीदारी के साथ-साथ मेहंदी लगवाने के लिए...

हरियाणा में बिना मान्यता वाले निजी स्कूलों पर होगी कार्रवाई, 2 नवंबर तक मांगी गई रिपोर्ट

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा में बिना मान्यता के संचालित निजी स्कूलों के खिलाफ शिक्षा विभाग ने सख्त रुख अपनाया है। विभाग ने जिला स्तर के अधिकारियों को ऐसे स्कूलों की पहचान कर उनके विरुद्ध तत्काल कार्रवाई करने और उन्हें बंद कराने के निर्देश दिए हैं। साथ ही सभी जिला शिक्षा अधिकारियों (डीईओ) और जिला मौलिक...

पंजाब में ऐतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब पर फायरिंग, बाल-बाल बचे संत बाबा बलदेव सिंह

Summer express, हलवारा । पंजाब में धार्मिक स्थलों को निशाना बनाकर गोलीबारी किए जाने की घटनाओं ने कानून-व्यवस्था और सुरक्षा इंतजामों पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जगराओं के गांव गगड़ा के बाद अब हलवारा क्षेत्र के गांव राजोआना कलां स्थित ऐतिहासिक गुरुद्वारा मंजी साहिब में फायरिंग की घटना सामने आई है। बुधवार तड़के करीब...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.