Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पलवल के होडल में क्रेटा कार में गोवंश भरकर फरार हुए तस्कर, मामला दर्ज

पलवल  | हरियाणा के पलवल जिले के होडल क्षेत्र में गोतस्करी का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। ब्रह्मानंद मार्केट इलाके से कुछ तस्कर एक सफेद रंग की क्रेटा कार में जबरन गोवंश को भरकर फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश तेज कर दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार ईएसआई मदन लाल अपनी टीम के साथ हसनपुर चौक पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें मुखबिर से सूचना मिली कि क्रेटा कार में सवार चार युवक गोतस्करी की गतिविधि में शामिल हैं। सूचना मिलते ही पुलिस टीम तुरंत मौके पर पहुंची, जहां पहले से ही लोगों की भीड़ जमा थी।

पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली तो पूरी घटना सामने आ गई। फुटेज में दिखाई दिया कि क्रेटा कार के पास तीन युवक नीचे उतरे और उनमें से दो ने एक बेसहारा गोवंश की गर्दन में रस्सी डाल दी। इसके बाद आरोपियों ने उसे जबरन घसीटते हुए कार के अंदर डाल दिया। स्थानीय लोगों ने कार को रोकने की कोशिश भी की, लेकिन आरोपी तेज रफ्तार में वाहन लेकर मौके से फरार हो गए।

घटना के बाद इलाके में काफी आक्रोश देखने को मिला। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हरियाणा गोवंश संरक्षण एवं गोसंवर्धन अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है।

जांच अधिकारियों के अनुसार सीसीटीवी फुटेज और वाहन के नंबर के आधार पर आरोपियों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हरियाणा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा की नई टीम घोषित, 27 जिलों के अध्यक्षों को मिली जिम्मेदारी

Summer express, चंडीगढ़। हरियाणा भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने प्रदेश पदाधिकारियों और सभी 27 जिलों के अध्यक्षों की नई सूची जारी कर दी है। नई कार्यकारिणी में आठ प्रदेश उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और आठ मंत्री नियुक्त किए गए हैं। टीम में सिख और जैन समुदाय के नेताओं को भी प्रमुखता दी गई है। संगठनात्मक नियुक्तियों के...

पानीपत की गुप्ता फैक्ट्री में भीषण आग, एक श्रमिक की जिंदा जलकर मौत

Summer express, पानीपत। हरियाणा के पानीपत में मंगलवार तड़के एक फैक्ट्री में भीषण आग लगने से बड़ा हादसा हो गया। आग की चपेट में आने से एक श्रमिक की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि दूसरा गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल श्रमिक को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में दूसरे अस्पताल के...

मानेसर के नवादा गांव में गंदे नाले की दुर्गंध से ग्रामीण परेशान, शिकायतों के बाद भी समाधान नहीं

Summer express, मानेसर। मानेसर नगर निगम क्षेत्र के नवादा गांव में औद्योगिक इकाइयों के गंदे पानी की निकासी के लिए हरियाणा राज्य औद्योगिक एवं अवसंरचना विकास निगम (एचएसआईआईडीसी) की ओर से बनाया गया नाला ग्रामीणों के लिए परेशानी का कारण बन गया है। नाले से उठने वाली तेज दुर्गंध के कारण आसपास के मकानों में...

रोहतक पीजीआई के ट्रामा सेंटर में शवगृह का फ्रिज खराब, दुर्गंध से मरीज और कर्मचारी परेशान

Summer express, रोहतक। रोहतक स्थित पंडित भगवत दयाल शर्मा स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय (पीजीआईएमएस) के एपेक्स ट्रामा सेंटर में शवगृह का डीप फ्रीजर खराब होने से परेशानी बढ़ गई है। इसमें रखे शवों से तेज दुर्गंध फैल रही है, जिससे अस्पताल में उपचार करा रहे मरीजों के साथ डॉक्टरों, नर्सों और अन्य कर्मचारियों को भी दिक्कतों...

रोहतक में करवा चौथ की खरीदारी करने निकली शिक्षिका से पर्स छीना, 16 घंटे में बरामद हुआ मोबाइल

Summer express, रोहतक। हरियाणा के रोहतक में करवा चौथ की खरीदारी करने बाजार जा रही एक शिक्षिका से बाइक सवार युवक पर्स छीनकर फरार हो गया। पीड़िता दिल्ली पुलिस में तैनात एक हेड कांस्टेबल की पत्नी है। वारदात के बाद महिला ने पुलिस को सूचना दी। इसके बाद उसके पति ने पुलिस की मदद से...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.