Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

‘पंजाब बचाओ’ रैली में मजीठिया का सरकार पर हमला, कानून-व्यवस्था पर उठाए सवाल

बठिंडा | रामपुरा फूल में शिरोमणि अकाली दल की ओर से आयोजित ‘पंजाब बचाओ’ रैली में पार्टी के वरिष्ठ नेता बिक्रम सिंह मजीठिया ने पंजाब सरकार पर जमकर निशाना साधा। जनसभा को संबोधित करते हुए उन्होंने राज्य की कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक हालात को लेकर गंभीर सवाल उठाए।

मजीठिया ने कहा कि पंजाब की स्थिति बेहद चिंताजनक हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य में लगातार आपराधिक घटनाएं बढ़ रही हैं और आए दिन हत्या जैसी वारदातें सामने आ रही हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि ऐसे हालात में मुख्यमंत्री भगवंत मान इलाज के लिए बेंगलुरु में हैं और प्रदेश की समस्याओं पर ध्यान नहीं दिया जा रहा।

उन्होंने मुख्यमंत्री पर कटाक्ष करते हुए कहा कि पंजाब के लोग सम्मान और आत्मसम्मान में विश्वास रखते हैं, लेकिन मौजूदा सरकार के फैसले दिल्ली से प्रभावित हो रहे हैं। मजीठिया ने दावा किया कि राज्य की नीतियों और फैसलों पर बाहरी दखल बढ़ गया है, जिससे पंजाब की स्वायत्तता प्रभावित हो रही है।

गुरदासपुर की एक घटना का जिक्र करते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस ने एक युवक को कथित तौर पर झूठे मामले में गोली मार दी। मजीठिया ने कहा कि 19 वर्षीय युवक का कोई आपराधिक रिकॉर्ड नहीं था और मामले की निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने इस घटना की जिम्मेदारी तय करने और संबंधित अधिकारियों पर कार्रवाई की मांग की।

इसके अलावा मोहाली के राणा बलाचौरिया हत्या मामले का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि इस मामले में भी एक नाबालिग की मौत हुई है। मजीठिया ने आरोप लगाया कि इन दोनों मामलों में पुलिस की कार्रवाई पर कई सवाल खड़े होते हैं और सच्चाई सामने आनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल के कार्यकाल में कर्मचारियों के हितों का ध्यान रखते हुए पे-कमिशन लागू किए गए थे। वहीं महिलाओं को 1000 रुपये प्रतिमाह देने के वादे को लेकर भी उन्होंने सरकार की आलोचना करते हुए कहा कि अभी तक यह योजना लागू नहीं हुई है।

मजीठिया ने मीडिया की स्वतंत्रता का मुद्दा उठाते हुए कहा कि पत्रकारों और मीडिया संस्थानों पर कार्रवाई लोकतंत्र के लिए चिंता का विषय है। उन्होंने कहा कि सरकार को आलोचना से डरने के बजाय पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ काम करना चाहिए।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

बकाया डीए जारी करने की तारीख बताए सरकार: बलबीर सिद्धू

गुरशरण सिंह। मोहालीसमर न्यूज वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व स्वास्थ्य मंत्री बलबीर सिंह सिद्धू ने सरकारी कर्मचारियों और पेंशनभोगियों के लंबे समय से लंबित महंगाई भत्ते के बकाए को लेकर पंजाब की आम आदमी पार्टी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि कर्मचारी और पेंशनभोगी अपना जायज हक मांग रहे हैं, इसलिए सरकार को...

हरियाणा में 12 फीट की सड़कें होंगी 18 फीट चौड़ी: रणबीर गंगवा

मुकुल शर्मा। चंडीगढ़समर न्यूज हरियाणा की सड़कों, सीवर सुरक्षा और निर्माण कार्यों की गुणवत्ता को लेकर कैबिनेट मंत्री रणबीर गंगवा ने कहा कि सरकार प्रदेश में सड़क व्यवस्था को बेहतर बनाने के लिए लगातार काम कर रही है। द समर न्यूज हरियाणा के साथ खास बातचीत में उन्होंने बताया कि प्रदेश में पहले से बनी...

ट्रॉली गुजरते ही धंसी कृष्णा नगर की सड़क

लक्की मेहता | लुधियानासमर न्यूज वार्ड नंबर 61 के कृष्णा नगर इलाके में शुक्रवार सुबह ट्रॉली गुजरने के बाद सड़क का एक हिस्सा अचानक धंस गया। सड़क धंसने की घटना से आसपास के लोगों में चिंता बढ़ गई और राहगीरों के लिए हादसे का खतरा पैदा हो गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना नगर...

नशा बेचने वालों के घरों पर चले बुलडोजर, मेयर ने प्रशासक से मांगी अनुमति

शगुन कश्यप | चंडीगढ़समर न्यूज शहर को नशा मुक्त बनाने की मुहिम में अब नशा तस्करों के खिलाफ प्रशासनिक कार्रवाई और तेज करने की तैयारी है। पंजाब के राज्यपाल एवं चंडीगढ़ के प्रशासक गुलाब चंद कटारिया ने नशे का अवैध कारोबार करने वालों को दो टूक चेतावनी दी कि वे यह धंधा छोड़ दें, अन्यथा...

टिप्पर हादसे में दूसरे युवक ने भी गंवाईं टांग

माइनिंग के काम के पीछे कौन है ‘किंगपिन’, जिस पर करवाई करने से डरता है प्रशासन और विभाग {दो परिवारों पर टूटा दुखों का पहाड़{प्रशासन की कार्रवाई पर उठे सवालगुरमीत सिंह | डेरा बस्सीसमर न्यूज डेराबस्सी में तेज रफ्तार टिप्पर की चपेट में आने से दो युवकों की जिंदगी पूरी तरह बदल गई है। कुछ...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.