Facebook-f Youtube X-twitter

जींद में बोर्ड परीक्षा के दौरान आंसर की मिलने से हड़कंप, चपरासी पर केस

जींद। हरियाणा के जींद जिले के झमौला गांव स्थित निजी स्कूल पीएसपीएम में बनाए गए परीक्षा केंद्र पर 10वीं कक्षा की हिंदी परीक्षा के दौरान अनियमितता का मामला सामने आया। जांच के दौरान स्कूल के चपरासी सुरेंद्र के मोबाइल फोन में प्रश्नपत्र की आंसर की मिलने से प्रशासन में हड़कंप मच गया।

बताया गया कि मोबाइल में हिंदी के प्रश्नपत्र के कोड ‘डी’ के उत्तर पाए गए। मामले की जानकारी मिलने पर केंद्र अधीक्षक राममेहर ने तुरंत चपरासी सुरेंद्र के खिलाफ शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

घटना के बाद शिक्षा बोर्ड ने सख्त कदम उठाते हुए इस परीक्षा केंद्र की हिंदी की परीक्षा रद्द कर दी। साथ ही परीक्षा केंद्र को झमौला से बदलकर जुलाना के राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में स्थानांतरित कर दिया गया है।

शिक्षा विभाग ने नियमों के उल्लंघन को गंभीर मानते हुए संबंधित निजी स्कूल पर एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया है और स्कूल को ब्लैकलिस्ट कर दिया गया है।

शिक्षा बोर्ड के चेयरमैन डॉ. पवन ने बताया कि निरीक्षण के दौरान मुख्य केंद्र अधीक्षक मौके पर मौजूद नहीं थे, जिसकी भी जांच की जा रही है और जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। वहीं जुलाना थाना प्रभारी विक्रम ने कहा कि पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और तथ्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.