Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

गायक मासूम शर्मा और पूर्व सरपंच के बीच विवाद खत्म, फोन पर मांगी माफी

जींद। जिले के मुआना गांव में कार्यक्रम के दौरान गायक मासूम शर्मा और गांव के पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा के बीच स्टेज से उतारने को लेकर हुआ विवाद अब समाप्त हो गया है। दोनों पक्षों के बीच बातचीत के बाद मामले का पटाक्षेप हो गया।

पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा ने बताया कि गायक मासूम शर्मा ने उन्हें फोन कर पूरे मामले को लेकर माफी मांग ली है। मासूम ने बातचीत के दौरान यह भी कहा कि वह जल्द ही व्यक्तिगत रूप से उनसे मिलकर भी इस मुद्दे को समाप्त करेगा।

राजेंद्र शर्मा के अनुसार ,मुआना गांव में परिवार के सदस्य एकत्रित हुए थे, जहां इस पूरे मामले पर विस्तार से चर्चा की गई। उन्होंने बताया कि मासूम शर्मा के भाई और धरमू ने पहले ही इस मामले में माफी मांग ली थी। इसके बाद मासूम शर्मा ने भी फोन पर अपनी गलती स्वीकार करते हुए माफी मांगी।

पूर्व सरपंच ने कहा कि परिवार के सदस्यों की सलाह और समझाइश के बाद इस विवाद को आपसी सहमति से खत्म करने का फैसला लिया गया। उनका कहना है कि यह एक पारिवारिक मामला था, जिसे आपसी बातचीत के जरिए सुलझा लिया गया है।

राजेंद्र शर्मा ने यह भी बताया कि उन्होंने सरपंच एसोसिएशन के प्रधान से भी इस बारे में बातचीत कर ली है और उन्हें समझौते की जानकारी दे दी है। एसोसिएशन की ओर से भी यही कहा गया कि यह दोनों पक्षों का पारिवारिक मामला था और इसे आपसी सहमति से सुलझा लिया जाना बेहतर है।

गौरतलब है कि कुछ दिन पहले मुआना गांव में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान स्टेज से उतारने को लेकर गायक मासूम शर्मा और पूर्व सरपंच राजेंद्र शर्मा के बीच विवाद हो गया था। इस घटना को लेकर सोशल मीडिया पर भी चर्चा हो रही थी, लेकिन अब दोनों पक्षों के बीच समझौता होने के बाद मामला पूरी तरह शांत हो गया है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रात में पुलिस का एक्शन: फेज-3B2, CP मॉल और फेज-10 मार्केट में चेकिंग

SHO फेज-1 मटौर समेत कई थाना प्रभारियों ने संभाला मोर्चा, संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच मोहाली। शहर में रात के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने शुक्रवार रात विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। SHO फेज-1 मटौर की अगुवाई में कई थाना प्रभारियों और पुलिस...

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.