Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

चंदावली गांव में जनसेवा कार्यालय का शुभारंभ, मंत्री राजेश नागर ने दी होली की शुभकामनाएं

फरीदाबाद। तिगांव विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चंदावली गांव में मनोनीत पार्षद जसवंत सैनी द्वारा जनसेवा कार्यालय का शुभारंभ और होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में हरियाणा सरकार में स्वतंत्र प्रभार राज्यमंत्री राजेश नागर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम में उनका स्वागत पुष्पवर्षा, पगड़ी और पटका पहनाकर किया गया। इस अवसर पर फरीदाबाद की मेयर परवीन जोशी सहित गांव के कई गणमान्य लोग और ग्रामीण मौजूद रहे।

होली मिलन कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को गुजिया खिलाकर मुंह मीठा कराया गया और चंदन का तिलक लगाया गया। इसके साथ ही होली पर्व से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किए गए, जिनका लोगों ने उत्साह के साथ आनंद लिया।

जनसेवा कार्यालय का उद्घाटन करते हुए राज्यमंत्री राजेश नागर ने सभी क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं और लोगों से चाइनीज रंगों का बहिष्कार करने की अपील की। उन्होंने कहा कि होली जैसे पवित्र त्योहार को प्राकृतिक रंगों जैसे चंदन, गुलाब और फूलों से मनाना चाहिए। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वदेशी अपनाने के संदेश का भी उल्लेख किया।

राजेश नागर ने कहा कि चंदावली गांव के लोगों की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर हल किया जाएगा। उन्होंने बताया कि यदि ग्रामीण अपनी समस्याएं मनोनीत पार्षद जसवंत सैनी के माध्यम से उनके पास पहुंचाते हैं तो उनका समाधान कराने का प्रयास किया जाएगा।

अपने संबोधन में मंत्री ने कहा कि होली का त्योहार आपसी भाईचारे और सौहार्द का प्रतीक है, जिसे बिना किसी भेदभाव के मिलजुल कर मनाना चाहिए। उन्होंने मनोनीत पार्षद जसवंत सैनी की सराहना करते हुए कहा कि वे पहले भी पार्टी और जनहित के कार्यों में सक्रिय रहे हैं और अब जनसेवा कार्यालय खुलने से क्षेत्र के विकास कार्यों को और गति मिलेगी।

वहीं, मनोनीत पार्षद जसवंत सैनी ने कहा कि मंत्री राजेश नागर ने गांव की समस्याओं के समाधान का भरोसा दिया है। उन्होंने कहा कि चंदावली क्षेत्र की जो भी समस्याएं सामने आएंगी, उन्हें मंत्री के समक्ष रखकर उनका समाधान कराया जाएगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रात में पुलिस का एक्शन: फेज-3B2, CP मॉल और फेज-10 मार्केट में चेकिंग

SHO फेज-1 मटौर समेत कई थाना प्रभारियों ने संभाला मोर्चा, संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच मोहाली। शहर में रात के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने शुक्रवार रात विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। SHO फेज-1 मटौर की अगुवाई में कई थाना प्रभारियों और पुलिस...

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.