Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कुल्लू में ईडी अधिकारी बनकर ठगी की कोशिश, 25 लाख की मांग

कुल्लू। हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले के भुंतर क्षेत्र में खुद को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) का अधिकारी बताकर ठगी और अपहरण का प्रयास करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। घटना आईटीआई शमशी के पास हुई, जहां काले रंग की स्कॉर्पियो गाड़ी में सवार तीन अज्ञात व्यक्तियों ने एक स्थानीय व्यक्ति की गाड़ी को जबरन रोकने की कोशिश की।

इस संबंध में अश्वनी कुमार पुत्र स्व. धनी राम, निवासी गांव व डाकघर शमशी, तहसील भुंतर, जिला कुल्लू ने भुंतर थाना में शिकायत दर्ज करवाई है। शिकायतकर्ता के मुताबिक स्कॉर्पियो गाड़ी पर ‘भारत सरकार’ लिखा हुआ था और उसमें सवार तीन लोगों ने खुद को दिल्ली से आए ईडी अधिकारी बताया।

शिकायत के अनुसार आरोपियों ने कर्मचारियों को धमकाते हुए कहा कि 24 घंटे के भीतर 20 से 25 लाख रुपये लेकर दिल्ली पहुंचो, अन्यथा उनके क्रशर को सील कर दिया जाएगा और मालिक को गंभीर परिणाम भुगतने पड़ेंगे। आरोप है कि आरोपियों ने गाड़ी को जबरन रोकने और अपहरण करने की भी कोशिश की।

पुलिस ने शिकायत के आधार पर भुंतर थाना में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 126(2), 308(3), 62 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस टीम ने आरोपियों की पहचान और संदिग्ध वाहन का पता लगाने के लिए जांच तेज कर दी है।

पुलिस अधीक्षक मदन लाल कौशल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि घटना की गंभीरता से जांच की जा रही है। साथ ही लोगों से अपील की गई है कि यदि कोई व्यक्ति खुद को किसी केंद्रीय एजेंसी का अधिकारी बताकर धन की मांग करता है तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने को सूचित करें।

इस घटना के सामने आने के बाद क्षेत्र में लोगों के बीच दहशत का माहौल है और पुलिस सतर्कता बढ़ाते हुए मामले की हर पहलू से जांच कर रही है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रात में पुलिस का एक्शन: फेज-3B2, CP मॉल और फेज-10 मार्केट में चेकिंग

SHO फेज-1 मटौर समेत कई थाना प्रभारियों ने संभाला मोर्चा, संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच मोहाली। शहर में रात के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने शुक्रवार रात विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। SHO फेज-1 मटौर की अगुवाई में कई थाना प्रभारियों और पुलिस...

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.