Facebook-f Youtube X-twitter

सुजानपुर में विकास परियोजनाओं को नई रफ्तार, 134 करोड़ की पेयजल योजनाएं प्रगति पर

हमीरपुर, अरविन्द-:मुकेश अग्निहोत्री ने सुजानपुर विधानसभा क्षेत्र में चल रही विकास परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि क्षेत्र में विभिन्न पेयजल योजनाओं पर लगभग 134 करोड़ रुपये खर्च किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि चबूतरा पेयजल योजना पर करीब 24 करोड़ रुपये की लागत आ रही है और इसे जुलाई तक पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है। इस योजना के पूर्ण होने से हजारों लोगों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध होगा।

चार दिवसीय राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव के प्रथम सांस्कृतिक संध्या समारोह के शुभारंभ अवसर पर उपमुख्यमंत्री ने क्षेत्रवासियों को होली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार सुजानपुर के समग्र विकास के लिए प्रतिबद्ध है और आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ बनाने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है।उन्होंने जानकारी दी कि सुजानपुर में नए बस अड्डे के निर्माण के लिए 7.50 करोड़ रुपये स्वीकृत किए गए हैं। इसके अलावा करोट में राजीव गांधी डे बोर्डिंग स्कूल के निर्माण हेतु 13.50 करोड़ रुपये जारी किए गए हैं। सैनिक स्कूल के लिए 5 करोड़ रुपये तथा सुजानपुर-संधोल सड़क के उन्नयन के लिए 34 करोड़ रुपये की मंजूरी दी गई है। इन परियोजनाओं से क्षेत्र में शिक्षा और यातायात सुविधाओं को मजबूती मिलेगी।उपमुख्यमंत्री ने जोल में जल शक्ति विभाग का विश्राम गृह बनाने की घोषणा भी की। साथ ही संधोल-घुमारवीं-चंडीगढ़ और टौणी देवी-झनिक्कर-लदरौर-चंडीगढ़ नई बस सेवाएं आरंभ करने की बात कही, जिससे क्षेत्र की कनेक्टिविटी बेहतर होगी।उन्होंने कहा कि सुजानपुर के होली उत्सव को अंतरराष्ट्रीय स्तर का दर्जा देने की प्रक्रिया अंतिम चरण में है और शीघ्र ही इसकी अधिसूचना जारी की जाएगी। कार्यक्रम के दौरान उन्होंने दीप प्रज्वलित कर उत्सव का शुभारंभ किया तथा स्मारिका का विमोचन भी किया। गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाली एनसीसी कैडेट अनुराधा और रुचि ठाकुर सहित मेधावी छात्रा काशवी लोहिया को सम्मानित किया गया।इस अवसर पर स्थानीय विधायक कैप्टन रणजीत सिंह ने उपमुख्यमंत्री का स्वागत करते हुए क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की जानकारी साझा की। शाम को टीहरा किले से चौगान मैदान तक उड़ाई गई आकाशीय लालटेनों ने समारोह को यादगार बना दिया।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

धर्मशाला–मैक्लोडगंज मार्ग पर भूस्खलन से क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण में देरी

धर्मशाला,राहुल-:धर्मशाला से मैक्लोडगंज को जोड़ने वाले महत्वपूर्ण मार्ग पर कोतवाली बाजार के रास्ते डीसी आवास के समीप हुए भूस्खलन के कारण क्षतिग्रस्त सड़क के पुनर्निर्माण का कार्य अभी तक शुरू नहीं हो पाया है। लोक निर्माण विभाग इस कार्य को आगे बढ़ाने के लिए एनआईटी हमीरपुर के विशेषज्ञों की सलाह का इंतजार कर रहा है।...

कमला नेहरू अस्पताल से गायनी वार्ड शिफ्ट करने के फैसले पर बवाल, भाजपा का धरना

शिमला,संजू-:शिमला में मातृ एवं शिशु अस्पताल कमला नेहरू (KNH) से गायनी वार्ड को IGMC शिफ्ट करने के फैसले का विरोध तेज होता जा रहा है। जनवादी महिला समिति के बाद अब भाजपा भी खुलकर सरकार के खिलाफ उतर आई है। भाजपा जिला शिमला ने अस्पताल के बाहर धरना-प्रदर्शन कर प्रदेश सरकार से इस निर्णय को...

कोटखाई में ओलावृष्टि से नुकसान का सर्वे तेज, ट्रैफिक और नशा मुक्ति पर प्रशासन सख्त

शिमला,संजू-:कोटखाई के एसडीएम अभिषेक भरवाल ने हाल ही में हुई ओलावृष्टि और बर्फबारी से हुए नुकसान को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। प्रशासन ने प्रभावित क्षेत्रों का सर्वे तेज कर दिया है ताकि जल्द मुआवजा दिया जा सके। इसके साथ ही ट्रैफिक व्यवस्था सुधारने और नशे के खिलाफ सख्त अभियान चलाने की भी तैयारी की...

पंचायत चुनावों में पार्टी आधार नहीं होगा मान्य, भाजपा पर महिला आरक्षण को लेकर सियासत का आरोप-मुख्यमंत्री

शिमला,संजू-:  हिमाचल प्रदेश की राजनीति में अहम संकेत देते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने स्पष्ट किया है कि आगामी पंचायत चुनाव पार्टी के आधार पर नहीं लड़े जाएंगे। प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय राजीव भवन में आयोजित कार्यसमिति की पहली बैठक में शामिल होने पहुंचे मुख्यमंत्री ने मीडिया से बातचीत में कहा कि पंचायत स्तर पर...

नूरपुर में गैस सिलेंडर की किल्लत से जनता परेशान,वितरण व्यवस्था पर उठे सवाल

नूरपुर ,संजीव-:नूरपुर क्षेत्र में गैस सिलेंडरों की कमी को लेकर आम जनता में गहरी नाराज़गी देखने को मिल रही है। स्थानीय निवासियों ने गैस वितरण प्रणाली को अव्यवस्थित बताते हुए प्रशासन से तत्काल सुधार की मांग की है। लोगों का कहना है कि वर्तमान व्यवस्था के कारण उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.