Facebook-f Youtube X-twitter

मिडिल ईस्ट तनाव के बीच दुबई में ड्रोन-मिसाइल हमलों से बढ़ी दहशत

दुबई: कभी अपनी गगनचुंबी इमारतों, चमकदार सड़कों और सुरक्षित माहौल के लिए दुनिया भर के पर्यटकों की पहली पसंद रहे दुबई का माहौल अब बदला हुआ नजर आ रहा है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच सामने आई ताजा सैटेलाइट तस्वीरों ने हालात की गंभीरता को उजागर कर दिया है। 1 मार्च को जारी इन तस्वीरों में शहर के कुछ इलाकों के ऊपर काले धुएं के गुबार दिखाई दे रहे हैं, जिससे संकेत मिलता है कि क्षेत्रीय संघर्ष का असर अब खाड़ी के सुरक्षित माने जाने वाले इलाकों तक भी पहुंच गया है।

बताया जा रहा है कि ईरान और अमेरिका-इजरायल के बीच बढ़े तनाव के बाद ईरान की ओर से जवाबी कार्रवाई में खाड़ी क्षेत्र की दिशा में बड़ी संख्या में ड्रोन और मिसाइलें दागी गईं। हालांकि दुबई के आधुनिक एयर डिफेंस सिस्टम ने अधिकांश हमलों को हवा में ही निष्क्रिय कर दिया, लेकिन कुछ मिसाइलों के मलबे शहर के अलग-अलग हिस्सों में गिरने की खबरें सामने आई हैं। इससे कुछ क्षेत्रों में नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। बुर्ज अल अरब होटल और पाम जुमेराह जैसे प्रतिष्ठित इलाकों के आसपास भी मलबा गिरने की जानकारी सामने आई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रात के समय आसमान में इंटरसेप्टर मिसाइलों की चमक और जोरदार धमाकों की आवाज से लोगों में डर का माहौल बन गया।

इस बीच अफवाहों और भ्रामक जानकारी को रोकने के लिए दुबई प्रशासन ने सख्त रुख अपनाया है। दुबई मीडिया कार्यालय ने चेतावनी दी है कि पुरानी या भ्रामक वीडियो और फर्जी खबरें साझा करने वालों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। वहीं स्थिति को देखते हुए संयुक्त अरब अमीरात के मानव संसाधन मंत्रालय ने निजी क्षेत्र के कर्मचारियों को फिलहाल ‘वर्क फ्रॉम होम’ अपनाने की सलाह दी है।

विशेषज्ञों के अनुसार, क्षेत्र में तनाव उस समय और बढ़ गया जब अमेरिका और इजरायल द्वारा ईरान पर किए गए हमले में उसके शीर्ष नेतृत्व और कई सैन्य अधिकारियों के मारे जाने की खबरें सामने आईं। इसके बाद ईरान ने कड़े प्रतिशोध की चेतावनी दी, जिसके चलते खाड़ी क्षेत्र में सुरक्षा को लेकर चिंता और बढ़ गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

फरीदाबाद में अपराधियों का उत्पात,इलाके में डर का माहौल

फरीदाबाद, समर न्यूज ब्यूरो -: फरीदाबाद के आईएमटी क्षेत्र में अपराधियों ने दो अलग-अलग स्थानों पर फायरिंग कर लोगों में भय फैलाया। पहली घटना में स्थानीय भाजपा नेता और रियल एस्टेट कारोबारी विनोद भाटी के कार्यालय को निशाना बनाया गया, जबकि दूसरी में शहर के एक शराब के ठेके पर गोलीबारी की गई। जानकारी के...

अस्पतालों की तर्ज पर कार्य करें न्यायपालिकाएं, उपचार के रूप में दी जाएं सेवाएं

मंडी, धर्मवीर -: चीफ जस्टिस ऑफ इंडिया जस्टिस सूर्यकांत ने न्यायपालिका के संचालकों से आहवान किया है कि वे न्याय व्यवस्था और प्रणाली में अस्पताल की तरह सेवाएं दें। जिस तरह से अस्पताल में एक बीमार व्यक्ति को उपचार देकर ठीक किया जाता है, ठीक उसी तरह न्याय के मंदिर में आने वाले व्यक्ति को...

आईजीएमसी में गैस संकट से मरीजों और तीमारदारों के लिए खाने-पीने की परेशानी

शिमला, संजू -: हिमाचल प्रदेश के सबसे बड़े अस्पताल, आईजीएमसी शिमला में गैस संकट के कारण कैंटीन पूरी तरह ठप हो गई है। अस्पताल में रसोई गैस (LPG) सिलेंडरों की अनुपलब्धता के चलते मरीजों और उनके तीमारदारों के लिए भोजन उपलब्ध नहीं हो पा रहा है। इससे अस्पताल में एक तरह की खाने-पीने की आपातस्थिति...

मनोहर लाल खट्टर का बड़ा बयान — “संजय भाटिया की जीत सुनिश्चित,गैस किल्लत सिर्फ विपक्ष की राजनीति”

करनाल, 15 मार्च — केंद्रीय मंत्री मनोहर लाल खट्टर ने करनाल में राज्यसभा चुनाव, गैस आपूर्ति और आगामी चुनावों को लेकर कई महत्वपूर्ण बयान दिए। पत्रकारों से बातचीत में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार संजय भाटिया की जीत को लेकर पूरा भरोसा जताया और गैस किल्लत को विपक्ष की राजनीति करार दिया। राज्यसभा चुनाव...

बीजेपी विधायक सतपाल सत्ती ने ऊना कार्यालय में कार्यकर्ताओं को पार्टी विचारधारा से करवाया अवगत

ऊना, राकेश-: ऊना के बीजेपी कार्यालय में आज भारतीय जनता पार्टी का अभ्यास वर्ग आयोजित किया गया। इस अवसर पर बीजेपी विधायक सतपाल सत्ती ने भाग लिया और कार्यकर्ताओं को पार्टी की विचारधारा और कार्यप्रणाली से अवगत कराया। सत्ती ने मीडिया से बातचीत में बताया कि प्रदेशभर में पार्टी का यह अभ्यास वर्ग चल रहा...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.