Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश का 9वां दीक्षांत समारोह 14 मार्च को, 802 विद्यार्थियों को मिलेंगी उपाधियां

धर्मशाला, राहुल-:धर्मशाला में केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश का 9वां दीक्षांत समारोह 14 मार्च 2026 को राजकीय महाविद्यालय धर्मशाला के सभागार में आयोजित होगा। इस गरिमामय अवसर पर भारत के उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे। कार्यक्रम में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल और मुख्यमंत्री विशिष्ट अतिथि होंगे, जबकि समारोह की अध्यक्षता कुलपति प्रो. सत प्रकाश बंसल करेंगे।

सोमवार को आयोजित प्रेसवार्ता में कुलपति प्रो. बंसल ने बताया कि इस वर्ष कुल 802 विद्यार्थियों को उपाधियां प्रदान की जाएंगी, जिनमें 420 छात्राएं और 382 छात्र शामिल हैं। 37 शोधार्थियों को पीएचडी की डिग्री दी जाएगी, जिनमें 18 छात्राएं और 19 छात्र हैं। स्नातकोत्तर स्तर पर 665 विद्यार्थियों को उपाधि मिलेगी, जबकि स्नातक स्तर पर 89 और एमफिल कार्यक्रम के 11 विद्यार्थियों को डिग्री प्रदान की जाएगी।समारोह के दौरान शैक्षणिक उत्कृष्टता के लिए 32 स्वर्ण पदक भी प्रदान किए जाएंगे। इनमें 23 छात्राएं और 9 छात्र शामिल हैं। स्नातकोत्तर स्तर पर 25 तथा स्नातक स्तर पर 7 गोल्ड मेडल दिए जाएंगे।

प्रो. बंसल ने बताया कि विश्वविद्यालय के पूर्व दीक्षांत समारोहों में दलाई लामा, स्मृति ईरानी, राम नाथ कोविंद और द्रौपदी मुर्मू जैसी प्रतिष्ठित हस्तियां मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हो चुकी हैं।उन्होंने कहा कि दीक्षांत समारोह विद्यार्थियों की शैक्षणिक उपलब्धियों का उत्सव है, जो उन्हें राष्ट्र निर्माण और सामाजिक दायित्वों के प्रति प्रेरित करेगा। आयोजन को सफल बनाने के लिए विश्वविद्यालय प्रशासन ने सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

नेता प्रतिपक्ष भूपिंदर सिंह हुड्डा ने सरकार पर साधा निशाना, 19 अगस्त को कांग्रेस करेगी धरना

Summer express, चंडीगढ़ (अंकुर कपूर)। हरियाणा विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा ने मंगलवार को चंडीगढ़ में पत्रकारवार्ता कर प्रदेश सरकार पर कई मुद्दों को लेकर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक में प्रदेश से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर रणनीति तैयार की गई है। हरियाणा कौशल...

चंडीगढ़ में 1.38 लाख मतदाताओं को नोटिस, 93,193 वितरित; 20,343 मामलों का

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। मतदाता सूचियों के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआइआर) के तहत चंडीगढ़ में निर्वाचन विभाग ने सत्यापन की प्रक्रिया तेज कर दी है। अब तक 1,38,070 नोटिस जारी किए जाने हैं, जिनमें से 93,193 यानी करीब 67.5 प्रतिशत नोटिस मतदाताओं तक पहुंचाए जा चुके हैं। नोटिस मिलने के बाद संबंधित मतदाताओं...

चंडीगढ़ में पंजाब के 238 और हरियाणा के केवल 7 कानून लागू

Summer express, मोनिका रावत , चंडीगढ़। चंडीगढ़ में पंजाब और हरियाणा के कानूनों के लागू होने को लेकर लोकसभा में पूछे गए एक सवाल के जवाब ने शहर के प्रशासनिक और राजनीतिक संबंधों पर नई बहस छेड़ दी है। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने लोकसभा में बताया है कि वर्तमान में चंडीगढ़ में पंजाब के 238...

गुरुग्राम में अतिक्रमण पर अब कड़ी निगरानी, सेक्टर-58 से 80 तक तैनात होंगी पेट्रोलिंग टीमें

Summer express, गुरुग्राम। शहर की प्रमुख सड़कों और सेक्टरों में बढ़ते अतिक्रमण पर अब गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण (जीएमडीए) निगरानी और सख्ती बढ़ाने की तैयारी में है। सेक्टर-58 से सेक्टर-80 तक जीएमडीए की राइट ऑफ वे (आरओडब्ल्यू) को अतिक्रमण से मुक्त रखने के लिए पेट्रोलिंग टीमों और वाहनों की तैनाती की जाएगी। इसके लिए प्राधिकरण...

करनाल में तिरंगा यात्रा के दौरान दिखा देशभक्ति का उत्साह, डॉ. अर्चना गुप्ता ने दिया एकता का संदेश  

Summer express, करनाल (राकेश कुमार शर्मा)। करनाल में मंगलवार को तिरंगा यात्रा के दौरान देशभक्ति का जोश देखने को मिला। भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अर्चना गुप्ता ने यात्रा में शामिल होकर कार्यकर्ताओं और शहरवासियों का उत्साह बढ़ाया। हाथों में तिरंगा लेकर बड़ी संख्या में लोग यात्रा में शामिल हुए और भारत माता...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.