Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिन्दू सम्मेलन में भारत माता की जय से गूंजा सेक्टर 21 का शिव मंदिर

पंचकूला I पंचकूला सेक्टर 21 के श्री शिव मंदिर प्रबंधन कमेटी और हिंदू सम्मेलन सभा द्वारा संयुक्त रूप से भव्य हिन्दू सम्मलेन का आयोजन किया गया। सम्मलेन में सैकड़ो की संख्या में मौजूद हिन्दू धर्मावलम्बियों ने भगवा लहराते हुए भारत माता एवं जय श्री राम का जयघोष किया। हिन्दू सम्मेलन सेक्टर 21 के संयोजक नीरज पाराशर ने जानकारी दी कि सम्मलेन का मुख्य उद्देश्य अलग अलग मत सम्प्रदायों में बंटे समाज को एकता के सूत्र में पिरो कर लोगो को राष्ट्र प्रेम के लिए प्रेरित करना रहा। उन्होंने कहा, आमजन में ये भ्रांति है कि हिंदुत्व एक धर्म है जबकि ये जीवन जीने की एक प्रक्रिया है, जिसमें न केवल मनुष्यों के प्रति प्रेम भावना है बल्कि प्रकृति और पशु पक्षियों के प्रति भी प्रेम और सम्मान की भावना को बढ़ावा देने की संस्कृति है।

नीरज पराशर ने कहा, पूरे विश्व में सनातन धर्म ही है जो नदियों को माँ का दर्जा देता है और वनस्पतियों की भी पूजा करता है। मंदिर प्रबंधन के महासचिव टेक चंद शर्मा ने बताया कि हिन्दू सम्मेलन के पावन अवसर पर सेक्टर 21 की ‘डिजिटल डायरेक्टरी’ का भी शुभारंभ किया गया। उन्होंने बताया सेक्टर 21 के निवासी गूगल प्ले स्टोर से डिजिटल डायरेक्टरी को अपने एंड्राइड फ़ोन में इनस्टॉल कर सकते है, जल्द ही डायरेक्टरी का आईफोन वर्जन भी लांच कर दिया जायेगा। उन्होंने बताया, डायरेक्टरी निर्माण में सेक्टर 21 के प्रतिष्ठित समाजसेवी सुरेश अग्रवाल का विशेष योगदान रहा। सम्मेलन सभा के सदस्य गोपाल चंद गुप्ता और विजय पसरीचा ने सम्मलेन में भारी संख्या में स्थानीय हिन्दू समाज के समागम हेतु आभार व्यक्त किया।

उन्होंने कहा, यह अपने आप में पहला ऐसा आयोजन था जिसमें धर्म के साथ साथ सामाजिक दायित्वों और राष्ट्र निर्माण के मुद्दों पर खुल के चर्चा की गई। इस मौके पर मुख्यरूप से उपस्थित महामंडलेश्वर स्वामी यमुनापुरी जी ने अपने प्रवचन में कहा कि धर्म और राष्ट्र दोनों एक दूसरे के पूरक है। सम्मेलन में समाजसेवी विपिन लीडो, पंचकुला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राकेश शर्मा, ब्राह्मण सभा के पूर्व प्रधान धर्मवीर शर्मा, उद्योगपति दीपक गर्ग सहित तमाम विशिष्ट जन उपस्थित रहे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

शिमला प्रशासन के नाम पर फर्जी स्कूल बंदी आदेश वायरल, लोगों से सतर्क रहने की अपील

Summer express/शिमला, 10 अगस्त-: जिला शिमला प्रशासन के नाम से सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर शिक्षण संस्थानों को बंद रखने संबंधी एक फर्जी आदेश तेजी से प्रसारित हो रहा है। प्रशासन ने इस वायरल पत्र को पूरी तरह भ्रामक बताते हुए आम लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है।वायरल दस्तावेज में जिले के सरकारी और निजी...

पंडोह डैम से देहरा तक ब्यास नदी के प्रभावितों के लिए बन रहा इमरजेंसी एक्शन प्लान

Summer express/मंडी, धर्मवीर- बीबीएमबी प्रबंधन पहली बार पंडोह डैम से लेकर देहरा तक ब्यास नदी के कारण प्रभावित होने वालों के लिए डैम ब्रेक एनालिसिस और इमरजेंसी एक्शन प्लान बनाने जा रहा है। इसके लिए आइआइटी रूड़की के आइसीईडी सेंटर की मदद से प्रपोजल तैयार की जा रही है। इस प्लान के तहत पंडोह डैम...

हत्या के आरोप में गिरफ्तार युवती की थाने में मौत, परिवार ने लगाया झूठा फंसाने का आरोप

Summer express, तरन तारन। जिले के भिखीविंड थाना परिसर में हत्या के मामले में गिरफ्तार एक युवती की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। युवती की पहचान गांव पहुविंड निवासी राजबीर कौर के रूप में हुई है। पुलिस के अनुसार वह थाना परिसर के शौचालय में मृत अवस्था में मिली। घटना के बाद पुलिस महकमे...

मानसून की बेरुखी से 12 राज्यों में बारिश का संकट, खेती पर बढ़ी चिंता

Summer express, नई दिल्ली। देश के कई हिस्सों में भारी बारिश होने के बावजूद मानसून की स्थिति पूरी तरह सामान्य नहीं हो पाई है। खासकर खेती पर निर्भर राज्यों में बारिश की कमी अब भी चिंता का विषय बनी हुई है। बीते एक सप्ताह में दिल्ली, हरियाणा और पूर्वी राजस्थान में अच्छी बारिश हुई, जिससे...

पीएचडीसीसीआई व एलएंडटी-सुफिन ने बी2बी मार्केट लिंकेज फोरम का किया आयोजन

Summer express, बठिंडा। पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री ने एलएंडटी-सुफिन और बठिंडा चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के सहयोग से बठिंडा में ‘बठिंडा बी2बी मार्केट लिंकेज फोरम 2026-एक्सप्लोरिंग बठिंडा ऐज ए सोर्सिंग डेस्टिनेशन’ का आयोजन किया। फोरम में उद्योग जगत से जुड़े प्रतिनिधियों और उद्यमियों ने भाग लिया। इस दौरान चर्चा की गई कि...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.