Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

ईरान-इजरायल तनाव के बीच दुबई में ड्रोन और मिसाइल हमले, क्षेत्र में दहशत

दुबई  |  मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान और इजरायल की दुश्मनी अब खाड़ी देशों को भी प्रभावित करने लगी है। हालिया घटनाक्रम में ईरान ने दुबई को निशाना बनाते हुए अमेरिकी और ऑस्ट्रेलियाई सैन्य ठिकानों पर ड्रोन और मिसाइल हमले किए हैं। इस हमले के बाद पूरे क्षेत्र में तनाव और भय का माहौल है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार आत्मघाती ड्रोन दुबई की रिहायशी और व्यावसायिक इमारतों के ऊपर मंडराते हुए एक इमारत से टकरा गया, जिससे जोरदार विस्फोट हुआ और आग की लपटें उठने लगीं। ईरान का दावा है कि उसका निशाना वे स्थान थे जहां अमेरिकी सैनिक तैनात हैं। हालांकि अमेरिकी अधिकारियों के मुताबिक हमले में उनके सभी सैनिक सुरक्षित हैं।

ईरान ने दुबई के समीप स्थित अल मिनहाद एयर बेस को भी निशाना बनाया, जहां ऑस्ट्रेलियाई सेना की टुकड़ी तैनात है। ऑस्ट्रेलिया के रक्षा मंत्री रिचर्ड मार्ल्स ने हमले की पुष्टि करते हुए कहा कि सैनिक हमले की जद में थे, लेकिन किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। बताया जा रहा है कि मिडिल ईस्ट क्षेत्र में ऑस्ट्रेलिया के करीब 100 सैनिक तैनात हैं, जिनमें अधिकांश संयुक्त अरब अमीरात में सुरक्षा और ऑपरेशंस से जुड़े हैं।

विश्लेषकों का मानना है कि इन हमलों के जरिए ईरान यह संदेश देना चाहता है कि यदि इजरायल के साथ संघर्ष और बढ़ता है, तो वह उन देशों को भी निशाना बना सकता है जो पश्चिमी सेनाओं को समर्थन या ठिकाना दे रहे हैं। इससे पहले सऊदी अरब में अमेरिकी दूतावास पर हमले की घटना के बाद पूर्व अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कड़ी प्रतिक्रिया की चेतावनी दी थी, जिससे हालात और अधिक संवेदनशील हो गए हैं।

इस क्षेत्रीय तनाव का असर वैश्विक स्तर पर भी दिखाई देने लगा है। कई अंतरराष्ट्रीय उड़ानें प्रभावित हुई हैं और भारत के प्रमुख हवाई अड्डों से भी उड़ानों के रद्द होने की खबरें हैं। वहीं, वैश्विक बाजार में अस्थिरता बढ़ने के साथ सोने और चांदी की कीमतों में भी उछाल देखा जा रहा है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि हालात जल्द नहीं संभले तो इसका व्यापक आर्थिक और सामरिक प्रभाव पड़ सकता है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लाल मक्की की खेती से नई पहचान बना रहे करोट के किसान श्यामलाल ठाकुर, बीज की मांग बढ़ने से जगी उम्मीद

Summer express/बिलासपुर, सुभाष -:जिला बिलासपुर के करोट गांव के किसान श्यामलाल ठाकुर पारंपरिक खेती के साथ नई फसलों को अपनाकर किसानों के लिए एक नई मिसाल पेश कर रहे हैं। पिछले तीन-चार वर्षों से लाल मक्की की खेती कर रहे श्यामलाल को इस फसल से अच्छे परिणाम मिल रहे हैं। अच्छी पैदावार के साथ-साथ अब...

हिमाचल पुलिस कांस्टेबल भर्ती: 20 नवंबर से धर्मशाला में फिजिकल टेस्ट,23 हजार से अधिक अभ्यर्थी लेंगे भाग 

Summer express/राहुल चावला, धर्मशाला-:हिमाचल प्रदेश पुलिस कांस्टेबल भर्ती 2026 के तहत जिला कांगड़ा में शारीरिक दक्षता एवं शारीरिक मानक परीक्षण (पीईटी और पीएसटी) 20 नवंबर से शुरू होंगे। धर्मशाला स्थित पुलिस लाइन ग्राउंड में 1 दिसंबर तक चलने वाली इस भर्ती प्रक्रिया में कुल 23,145 अभ्यर्थी हिस्सा लेंगे। इनमें 17,477 पुरुष और 5,668 महिला अभ्यर्थी...

पटियाला में टोल कर्मचारी को तेज रफ्तार कार ने मारी टक्कर, बोनट पर घसीटकर चालक फरार

Summer express, पटियाला। पंजाब के पटियाला जिले में धरेड़ी जट्टां टोल प्लाजा पर शनिवार सुबह एक तेज रफ्तार कार की टक्कर से ड्यूटी पर तैनात कर्मचारी गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोप है कि चालक ने टोल बैरियर तोड़ते हुए कर्मचारी को टक्कर मारी, जिससे वह उछलकर कार के बोनट पर जा गिरा। इसके...

आंध्र प्रदेश में सड़क निर्माण स्थल पर भीषण आग, पांच लोगों की मौत; कई वाहन जलकर राख

Summer express,आंध्र प्रदेश। आंध्र प्रदेश के अल्लूरी सीताराम राजू जिले में शनिवार सुबह सड़क निर्माण स्थल पर आग लगने से कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, हादसा डंपर ट्रक में डीजल भरने के दौरान हुआ। आग ने देखते ही देखते पास खड़े अन्य वाहनों को भी अपनी चपेट...

कोल डैम में बढ़ेगा पर्यटन का रोमांच,स्थानीय युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के नए द्वार

ऐहन से तत्तापानी तक 35 किलोमीटर क्षेत्र में शुरू होंगी जल क्रीड़ा गतिविधियां स्पीड बोट, जेट स्की, बनाना बोट और मिनी क्रूज से पर्यटकों को मिलेगा रोमांचक अनुभव शिमला-: मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने शनिवार को शिमला से वर्चुअल माध्यम से जिला मंडी के ऐहन में कोल डैम जलाशय में साहसिक जल क्रीड़ा गतिविधियों...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.