Facebook-f Youtube X-twitter

मानेसर में 100 एकड़ में बनाया जाएगा बड़ा वेडिंग जोन, मुख्यमंत्री सैनी ने बजट में की घोषणा

मानेसर। हरियाणा स्टेट इंडस्ट्रियल इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट कॉरपोरेशन की ओर से पचगांव चौक के नजदीक 100 एकड़ में नया वेडिंग जोन विकसित किया जाएगा। इस योजना की घोषणा  प्रदेश के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने बजट में की। परियोजना के लिए HSIIDC जल्द ही कार्य शुरू कर देगा।

वेडिंग जोन में इंडोर हॉल के साथ खुले क्षेत्र की सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी। पूरे क्षेत्र में सड़कों, पार्किंग और शौचालय जैसी आधुनिक सुविधाओं का समावेश किया जाएगा। यह जोन 1810 एकड़ में अधिग्रहीत भूमि का हिस्सा होगा, जिसमें से सौ एकड़ में शादियों और संबंधित कार्यक्रमों के लिए विशेष रूप से इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार किया जाएगा।

परियोजना का डिज़ाइन इस तरह से किया जाएगा कि यहां केवल मेहमान आएं, आयोजन करें और सहजता से अपने घर लौट जाएं। पचगांव चौक को इस स्थान के लिए इसलिए चुना गया है ताकि गुरुग्राम, फरीदाबाद, दिल्ली, सोनीपत और रेवाड़ी से आने-जाने में लोगों को सुविधा हो।

ट्रांसपोर्टेशन और पहुँच का भी खास ध्यान रखा जाएगा। इस वेडिंग जोन का प्रवेश द्वार केएमपी एक्सप्रेस वे से उतरने के बाद दिल्ली-जैपुर हाईवे के किनारे बनाया जाएगा। इसके अलावा, प्रस्तावित पचगांव चौक मेट्रो स्टेशन के नजदीक होने के कारण यह जोन शहर और आसपास के क्षेत्रों से आने-जाने में बेहद आसान रहेगा।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

लुधियाना में रिहायशी इलाके में गैस सिलेंडर ट्रक खड़ा, बड़ा खतरा

Summer Express , लुधियाना  | लुधियाना के राहों रोड स्थित घनी आबादी वाले रिहायशी क्षेत्र में गैस सिलेंडरों से भरा एक ट्रक खड़ा किए जाने से स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। आरोप है कि यह ट्रक एक गैस एजेंसी से जुड़ा है और इसमें बड़ी संख्या में एलपीजी सिलेंडर लदे हुए हैं, जिसे...

हरियाणा में गर्मी का असर तेज, 19 शहरों में तापमान 35°C पार

Summer Express,हिसार  | हरियाणा में गर्मी ने रफ्तार पकड़ ली है और राज्य के 19 शहरों में तापमान 35 डिग्री सेल्सियस से ऊपर दर्ज किया गया है। मौसम विभाग के 13 अप्रैल के बुलेटिन के अनुसार सबसे अधिक तापमान भिवानी में 37.4°C रिकॉर्ड किया गया, जिससे यह प्रदेश का सबसे गर्म जिला रहा। हिसार, रोहतक,...

हरियाणा में 10.60 लाख की साइबर ठगी का भंडाफोड़, तीन आरोपी गिरफ्तार

Summer express,सोनीपत | हरियाणा में शेयर ट्रेडिंग के नाम पर फ्री ट्रेनिंग और मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर 10.60 लाख रुपये की साइबर ठगी करने वाले अंतरराज्यीय गिरोह का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। इस मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें महाराष्ट्र के मुंबई निवासी अभिजीत और महेश तथा हिमाचल...

हिसार फ्लाइट शेड्यूल बदला, 1 मई से किराया भी बढ़ेगा

Summer Express,हिसार  | हिसार से संचालित हवाई सेवाओं में 1 मई से बड़ा बदलाव होने जा रहा है। नई व्यवस्था के तहत जयपुर रूट की फ्लाइट के दिन, समय और किराए में संशोधन किया गया है। अब यह फ्लाइट मंगलवार और गुरुवार की बजाय सोमवार और बुधवार को संचालित होगी। नई समय-सारिणी के अनुसार, हिसार...

फरीदाबाद थानों की रेटिंग अब QR कोड से तय होगी

Summer Express,फरीदाबाद  | फरीदाबाद में पुलिस व्यवस्था की जवाबदेही और पारदर्शिता बढ़ाने के लिए अब थानों और चौकियों की रेटिंग जनता के फीडबैक के आधार पर तय की जाएगी। इसके लिए जिले के सभी 29 थानों और 30 चौकियों में QR कोड लगाए गए हैं, जिन्हें स्कैन कर शिकायतकर्ता अपने अनुभव और संतुष्टि का मूल्यांकन...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.