Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

जालंधर में डॉक्टर के घर फायरिंग मामला: पुलिस ने बटाला से दो बदमाश गिरफ्तार

जालंधर । जालंधर कमिश्नरेट पुलिस ने संतोखपुरा में पशुपालन विभाग के डॉक्टर यशपाल के घर पर हुई अंधाधुंध फायरिंग के मामले में सफलता हासिल करते हुए दो आरोपियों को बटाला से गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो पिस्टल, बाइक और फायरिंग की वीडियो बनाने वाला मोबाइल फोन भी बरामद किया है। हालांकि, पुलिस ने अभी इस गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि नहीं की है, लेकिन सूत्रों के अनुसार मामले का खुलासा मंगलवार को प्रैस कॉन्फ्रेंस में किया जा सकता है।

सूत्रों के अनुसार, वारदात के तुरंत बाद पुलिस ने कई टीमों को तैनात कर सीसीटीवी फुटेज खंगालना शुरू किया। जांच में करतारपुर, सुभानपुर, ब्यास, रईया और बाबा बकाला के गांव तरसिक्का तक पहुंचने की जानकारी मिली। आरोपियों ने फायरिंग के समय धार्मिक झंडे लगाकर बाइक पर फरार होने की कोशिश की, ताकि उन्हें श्रद्धालु समझकर कोई रोक न सके। ब्यास टोल प्लाजा के सीसीटीवी में उनकी तस्वीरें कैद हो गईं। करीब 250 सीसीटीवी फुटेज की जांच के बाद पुलिस ने बटाला स्थित उनके ठिकाने का पता लगाया और सोमवार रात दोनों को गिरफ्तार कर लिया।

जांच के दौरान सामने आया कि आरोपियों को यह वारदात विदेश में बैठे किसी व्यक्ति से टारगेट के तौर पर दी गई थी। डील की रकम और मामले की अन्य जानकारियां अभी जांच के दायरे में हैं। पुलिस का अनुमान है कि आरोपियों के पास और भी हथियार हो सकते हैं, इसलिए पूछताछ जारी है। डी.सी.पी. मनप्रीत सिंह ढिल्लों ने कहा कि जांच पूरी गंभीरता से की जा रही है और जल्द विस्तृत जानकारी साझा की जाएगी।

यह घटना शुक्रवार देर रात करीब 1.45 बजे हुई थी, जब बाइक सवार दो बदमाशों ने डॉक्टर यशपाल के घर के बाहर उनकी गाड़ी और मकान पर लगभग 10 राउंड फायर किए थे। एक आरोपी फायरिंग कर रहा था, जबकि दूसरा उसकी वीडियो बना रहा था। घटना के बाद इलाके में दहशत फैल गई थी। इस मामले में थाना 8 में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया गया था। शुरुआती जांच में इसे रंगदारी से जोड़कर देखा गया, हालांकि डॉक्टर को किसी प्रकार की फिरौती कॉल नहीं आई थी।

पुलिस ने कहा कि मामले के सभी पहलुओं की गहन जांच जारी है और आरोपियों से पूछताछ के बाद इस घटना से जुड़े बड़े खुलासे हो सकते हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.