Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

मुआवजे में देरी पर पेनल्टी एम्प्लॉयर को खुद चुकानी होगी: सुप्रीम कोर्ट का अहम फैसला

नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट ने स्पष्ट कर दिया है कि कर्मचारी प्रतिकर अधिनियम के तहत मुआवजे में देरी होने पर लगने वाली पेनल्टी की पूरी जिम्मेदारी एम्प्लॉयर पर होगी, भले ही मुआवजा इंश्योरेंस पॉलिसी के तहत कवर हो। कोर्ट ने यह फैसला कर्मचारियों के अधिकारों की सुरक्षा और उनके लाभार्थियों की मदद के उद्देश्य से लिया है।

जस्टिस अरविंद कुमार और पी. बी. वराले की बेंच ने यह आदेश न्यू इंडिया एश्योरेंस कंपनी की याचिका पर दिया था, जिसमें दिल्ली हाई कोर्ट के उस फैसले को चुनौती दी गई थी, जिसमें पेनल्टी की राशि इंश्योरेंस कंपनी को चुकाने का आदेश दिया गया था। सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट का आदेश रद्द करते हुए कहा कि सेक्शन 4A(3)(b) के तहत पेनल्टी की जिम्मेदारी पूरी तरह एम्प्लॉयर की है।

कोर्ट ने अपने फैसले में बताया कि यह कानून सामाजिक कल्याण कानून है, जिसे संसद ने कर्मचारियों की सुरक्षा और उनके परिवारों की राहत के लिए बनाया था। दुर्घटना या कार्यस्थल पर मौत की स्थिति में कर्मचारियों या उनके परिवार को जल्द से जल्द मुआवजा मिलना चाहिए, ताकि इलाज के खर्चे और परिवार की जीविका सुरक्षित रह सके। कोर्ट ने यह भी कहा कि कानून की व्याख्या हमेशा लाभार्थियों के पक्ष में उदार तरीके से की जानी चाहिए।

मामला फरवरी 2017 का है, जब एक कर्मचारी की अपने एम्प्लॉयर के वाहन चलाते समय मौत हो गई थी। मुआवजा न मिलने पर मृतक के परिवार ने जुलाई 2017 में लेबर कमिश्नर से गुहार लगाई। कमिश्नर ने 7.36 लाख रुपये का मुआवजा, 12 फीसदी ब्याज और देरी के लिए 35 फीसदी पेनल्टी देने का आदेश दिया। वाहन की वैध इंश्योरेंस पॉलिसी होने के कारण मुआवजा इंश्योरेंस कंपनी से वसूला जाना था, लेकिन पेनल्टी एम्प्लॉयर पर ही लगाई गई। दिल्ली हाई कोर्ट ने इसके विपरीत आदेश दिया था कि पेनल्टी भी इंश्योरेंस कंपनी को ही चुकानी होगी।

सुप्रीम कोर्ट ने हाई कोर्ट के इस फैसले को पलटते हुए कहा कि 1995 में कानून में बदलाव किया गया था। बदलाव के बाद पेनल्टी को मुआवजे और ब्याज से अलग कर दिया गया, ताकि इंश्योरेंस कंपनियों पर अतिरिक्त बोझ न पड़े। पहले पेनल्टी भी इंश्योरेंस कंपनियों से ही वसूल की जाती थी, जिससे एम्प्लॉयर समय पर मुआवजा देने में ढील बरतते थे। अब सुप्रीम कोर्ट के इस फैसले से एम्प्लॉयरों पर दबाव बढ़ेगा कि वे समय पर मुआवजा दें, ताकि कर्मचारियों और उनके परिवारों को तुरंत राहत मिल सके।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

Summer Express - Auto Draft

मंडी में 22 वर्षीय विवाहिता ने फंदा लगाकर की आत्महत्या, पुलिस जांच में जुटी

Summer express, मंडी। हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में 22 वर्षीय विवाहिता द्वारा आत्महत्या किए जाने का मामला सामने आया है। घटना गोहर उपमंडल की देवधार पंचायत के तनेली गांव की है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। मृतका की पहचान भूपेंद्र कुमारी के रूप में हुई है।...

मनाली में ट्रैकिंग के दौरान हादसा, तेज बहाव में बहा जम्मू का ट्रैकर

Summer express, मनाली। हिमाचल प्रदेश के मनाली में शनाग-मझाच क्षेत्र में ट्रैकिंग के दौरान एक दर्दनाक हादसे में जम्मू निवासी ट्रैकर की मौत हो गई। दोपहर ट्रैकिंग से लौटते समय मझाच नाला पार करते हुए वह अचानक तेज बहाव की चपेट में आ गया और बह गया। पुलिस, एसडीआरएफ और एनडीआरएफ की टीमों ने रातभर संयुक्त...

कारगिल विजय दिवस पर ऊना के शहीदी स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि, युवाओं से देशभक्ति अपनाने का आह्वान

Summer express, ऊना, राकेश। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर ऊना स्थित शहीदी स्मारक में जिला प्रशासन, पूर्व सैनिकों और गणमान्य नागरिकों ने देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान दो मिनट का मौन रखकर शहीदों की अमर शहादत को नमन किया गया। कार्यक्रम में...

यमुनानगर में नशे के खिलाफ जनसैलाब, CM नायब सैनी ने 1.16 लाख प्रतिभागियों की मैराथन को दिखाई हरी झंडी

Summer express, यमुनानगर। हरियाणा को नशामुक्त बनाने के संकल्प के साथ रविवार को यमुनानगर में आयोजित ‘नशे से जंग, यमुनानगर के संग’ जन-जागरूकता मैराथन ने नया इतिहास रच दिया। जगाधरी के मटका चौक से मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने मैराथन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अभियान में 1.16 लाख से अधिक लोगों के...

महेंद्रगढ़ में किराना दुकान में भीषण आग, लाखों का सामान जलकर राख

summer express, महेंद्रगढ़। शहर में सीएसडी कैंटीन के सामने स्थित अशोक पंसारी की किराना दुकान में रविवार तड़के करीब तीन बजे अचानक आग लगने से लाखों रुपये का सामान जलकर राख हो गया। समय रहते स्थानीय लोगों की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से आग पर काबू पा लिया गया, जिससे आसपास की दुकानों तक आग...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.