Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

नाबालिग केस: दुष्कर्म के बाद जहर खाकर दी जान, जांच में नए खुलासे

चरखी दादरी। नाबालिग छात्रा से सामूहिक दुष्कर्म और उसकी मौत के मामले में पुलिस जांच के दौरान कई अहम तथ्य सामने आए हैं। प्रारंभिक तौर पर दुष्कर्म के बाद जहर देकर हत्या की आशंका जताई जा रही थी, लेकिन अब जांच में स्पष्ट हुआ है कि छात्रा ने जहरीला पदार्थ सेवन कर आत्महत्या की। इसी के चलते पुलिस ने दर्ज मामले में हत्या की धारा हटाकर आत्महत्या के लिए उकसाने की धारा जोड़ दी है।

पुलिस सूत्रों के अनुसार छात्रा ने करीब एक सप्ताह पहले ही सल्फास खरीदा था। उसने जहरीली दवा की शीशी की तस्वीर अपनी एक सहेली को भी भेजी थी। हालांकि अभी तक यह स्पष्ट नहीं हो पाया है कि उसने यह जहरीला पदार्थ कहां से खरीदा था। इस पहलू को लेकर पुलिस जांच जारी रखे हुए है।

जांच के दौरान छात्रा और आरोपितों के इंटरनेट मीडिया अकाउंट भी खंगाले गए। इसमें सामने आया कि गिरफ्तार किए गए तीन आरोपितों : साहिल, पंकज और नवीन में से पंकज अपनी पहचान छुपाकर साहिल बनकर छात्रा से चैट करता था। इसके अलावा पुलिस को एक ग्रुप चैट भी मिली है, जिसमें बाढड़ा कस्बे में एक गाड़ी के अंदर छात्रा से दुष्कर्म करने का जिक्र होने की बात सामने आई है।

पुलिस ने आरोपितों को रिमांड पर लेकर पूछताछ शुरू कर दी है और डिजिटल साक्ष्यों के आधार पर मामले की कड़ियां जोड़ी जा रही हैं। अधिकारियों का कहना है कि जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी और दोषियों के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिसार पुलिस का बड़ा अभियान: अवैध हथियार, नशे और जुए के खिलाफ सख्त कार्रवाई

summer express , हिसार। हिसार पुलिस ने इस वर्ष अवैध हथियार, नशीले पदार्थ, अवैध शराब और जुआ-सट्टे जैसी आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज किया है। पुलिस की ओर से विभिन्न अधिनियमों के तहत दर्ज मामलों और गिरफ्तारियों के आंकड़े अभियान की कार्रवाई को दर्शाते हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने कहा कि जिले में...

हरियाणा बार चुनाव: कहीं पांच वोट से जीत, कहीं 558 मतों का बड़ा अंतर

summer express , पानीपत। हरियाणा की जिला बार एसोसिएशनों के चुनाव में  प्रधान पद के नतीजों में कहीं बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिला तो कहीं प्रत्याशियों के बीच बड़ा मतांतर रहा। डबवाली में दो प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने के बाद दोनों के बीच छह-छह महीने के कार्यकाल पर सहमति बनी। वहीं पलवल में...

मेडिकल कॉलेज से एक्स-रे फिल्में ले जाते तीन बाहरी लोग पकड़े, जांच पर उठे सवाल

summer express ,गोहाना। भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल परिसर से एक्स-रे फिल्मों के बंडल कार में रखकर बाहर ले जाने का मामला सामने आया है। अस्पताल भवन के पीछे तीन बाहरी व्यक्तियों को सुरक्षा कर्मियों ने एक्स-रे फिल्मों का बंडल कार में रखते हुए पकड़ लिया। सुरक्षा कर्मियों ने कार से...

कुरुक्षेत्र में फिर हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, ठेकेदारों ने काम पर लेने से किया इनकार

summer express , कुरुक्षेत्र। प्रदेश स्तर पर निकाय सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद कुरुक्षेत्र में नया विवाद खड़ा हो गया है। ठेकेदारों द्वारा हड़ताल पर गए पुराने कर्मचारियों को दोबारा काम पर रखने से इनकार किए जाने के बाद कर्मचारियों ने फिर से आंदोलन शुरू कर दिया है। शनिवार सुबह छह बजे...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

नीट छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, युवक पर ब्लैकमेलिंग और उकसाने का आरोप

summer express , गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र के सूरत नगर फेज-1 में नीट की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजन का आरोप है कि गया निवासी एक युवक उसे फोन और वीडियो कॉल के जरिए परेशान कर रहा था। वह छात्रा को बदनाम करने की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.