Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राज्यसभा चुनाव: कांग्रेस ने हरियाणा, हिमाचल और तेलंगाना से प्रत्याशी किए घोषित

नई दिल्ली। कांग्रेस ने आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। पार्टी ने हरियाणा, हिमाचल प्रदेश और तेलंगाना से तीन नेताओं को मैदान में उतारा है। कांग्रेस नेतृत्व ने हरियाणा से कर्मवीर सिंह बौद्ध, हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा और तेलंगाना से वरिष्ठ नेता व अधिवक्ता अभिषेक मनु सिंघवी को राज्यसभा का उम्मीदवार बनाया है।

पार्टी की ओर से जारी सूची के बाद संबंधित राज्यों में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है। हरियाणा से उम्मीदवार बनाए गए कर्मवीर सिंह बौद्ध लंबे समय से संगठन में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और दलित समुदाय में उनकी अच्छी पकड़ मानी जाती है। पार्टी नेतृत्व ने उन्हें राज्यसभा के लिए उम्मीदवार बनाकर सामाजिक संतुलन साधने की कोशिश की है।

वहीं हिमाचल प्रदेश से अनुराग शर्मा को मौका दिया गया है। वह कांग्रेस के कांगड़ा जिला अध्यक्ष के रूप में संगठन में सक्रिय हैं और लंबे समय से पार्टी के लिए काम कर रहे हैं। पार्टी को उम्मीद है कि उनकी उम्मीदवारी से प्रदेश में संगठन को और मजबूती मिलेगी।

तेलंगाना से राज्यसभा उम्मीदवार बनाए गए अभिषेक मनु सिंघवी कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, जाने-माने संवैधानिक विशेषज्ञ और सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता हैं। वह पहले भी राज्यसभा सदस्य रह चुके हैं और संसद के साथ-साथ कानूनी मामलों में पार्टी का प्रमुख चेहरा माने जाते हैं।

कांग्रेस की इस घोषणा के बाद तीनों नेताओं के समर्थकों में उत्साह देखा जा रहा है। पार्टी नेतृत्व का कहना है कि इन उम्मीदवारों के अनुभव और राजनीतिक पृष्ठभूमि से संसद में पार्टी की आवाज और मजबूत होगी। अब राज्यसभा चुनाव को लेकर संबंधित राज्यों में राजनीतिक समीकरणों पर भी नजरें टिकी हुई हैं।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.