Facebook-f Youtube X-twitter

लुधियाना में होली पर हुड़दंग, झगड़ों और हादसों में 150 से ज्यादा घायल

लुधियाना। रंगों का पर्व होली इस बार लुधियाना में खुशियों के बजाय झगड़ों और हादसों के कारण चर्चा में रहा। शहर के कई इलाकों में शरारती तत्वों ने जमकर हुड़दंग मचाया, जिससे भाईचारे का त्योहार कई जगह तनाव और हिंसा में बदल गया। बुधवार को दिनभर मारपीट, आपसी विवाद और सड़क हादसों की घटनाओं के कारण सिविल अस्पताल की इमरजेंसी में घायलों की भीड़ उमड़ पड़ी। हालात ऐसे थे कि दोपहर से लेकर देर रात तक लगातार घायलों को अस्पताल लाया जाता रहा और डॉक्टरों को संभलने तक का समय नहीं मिला।

अस्पताल प्रशासन के अनुसार, केवल बुधवार को ही 150 से अधिक मेडिको-लीगल रिपोर्ट (MLR) दर्ज की गईं। यह आंकड़ा सिर्फ उन मामलों का है जो अस्पताल तक पहुंचे, जबकि कई झगड़े ऐसे भी रहे जो पुलिस रिकॉर्ड तक नहीं पहुंच सके। बताया जा रहा है कि कई युवक शराब के नशे में मामूली बातों पर आपस में भिड़ गए। कहीं रंग लगाने को लेकर विवाद हुआ तो कहीं पुरानी रंजिशों ने हिंसक रूप ले लिया। अस्पताल की इमरजेंसी में कई लोग खून से लथपथ हालत में पहुंचे, जबकि कई के चेहरे, हाथ और पैरों पर गंभीर चोटें थीं।

इस बीच तेज रफ्तार और लापरवाही के कारण पांच लोगों की मौत की खबर भी सामने आई है। पुलिस रिकॉर्ड के मुताबिक दो लोगों की मौत सड़क दुर्घटनाओं में हुई, जबकि एक व्यक्ति ऊंचाई से गिरने के कारण जान गंवा बैठा। एक अन्य व्यक्ति की जहरीला पदार्थ निगलने से मौत हुई, वहीं एक अज्ञात शव भी बरामद किया गया है।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि त्योहार के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी की गई थी, लेकिन इसके बावजूद कई स्थानों पर हुड़दंगियों ने ट्रैफिक नियमों की अनदेखी की। फिलहाल पुलिस सभी मामलों की जांच कर रही है और शहर में शांति बनाए रखने के लिए गश्त बढ़ा दी गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

कंगना रणौत के बयान पर विक्रमादित्य सिंह का तंज,महिला प्रतिनिधित्व को लेकर छिड़ी सियासी बहस

शिमला,संजू-:हिमाचल प्रदेश की राजनीति में महिला आरक्षण और महिला प्रतिनिधित्व को लेकर बयानबाज़ी तेज हो गई है। हाल ही में सांसद कंगना रणौत के एक बयान पर विवाद खड़ा हो गया, जिसमें उन्होंने हिमाचल विधानसभा में खुद को एकमात्र महिला प्रतिनिधि जैसा प्रस्तुत किया। इस टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया पर उन्हें जमकर आलोचना का...

महिला आरक्षण मुद्दे पर सियासत तेज, राजेंद्र गर्ग ने कांग्रेस पर लगाए गंभीर आरोप

बिलासपुर,सुभाष-:झंडूता में भाजपा के वरिष्ठ नेता और पूर्व खाद्य आपूर्ति मंत्री राजेंद्र गर्ग ने महिला आरक्षण के मुद्दे को लेकर कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा कि इस महत्वपूर्ण विधेयक के विरोध ने कांग्रेस की सोच को उजागर कर दिया है और यह महिलाओं के अधिकारों के प्रति उसकी प्रतिबद्धता पर सवाल खड़े...

हमीरपुर में नकली करेंसी गिरोह का भंडाफोड़, दो आरोपी गिरफ्तार

हमीरपुर-:हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में पुलिस ने नकली करेंसी के अंतरराज्यीय गिरोह का पर्दाफाश करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास से हजारों रुपये के जाली नोट बरामद हुए हैं, जो प्रदेश के अलग-अलग जिलों में खपाए जा रहे थे।हमीरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। शुक्रवार को पुलिस टीम...

पेखूबेला सौर ऊर्जा संयंत्र के डंगे पर विवाद, किसानों ने जताई चिंता

ऊना, राकेश-:हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के पेखूबेला में बने सौर ऊर्जा संयंत्र के साथ डंगे के निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। जहां एक तरफ संयंत्र को बारिश से बचाने के लिए दीवार खड़ी की जा रही है, वहीं दूसरी तरफ किसान अपनी जमीनों में पानी भरने की आशंका से चिंतित हैं।...

धर्मशाला में बन रहा अंतरराष्ट्रीय स्तर का स्केटिंग रिंक, पर्यटन को मिलेगा नया बढ़ावा

धर्मशाला, राहुल-: हिमाचल प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थल धर्मशाला के सकोह क्षेत्र में बन रहा आधुनिक आईस स्केटिंग और रोलर स्केटिंग रिंक शहर के पर्यटन को नई दिशा देने की ओर अग्रसर है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के पूरा होने से न केवल देश बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी धर्मशाला की पहचान और मजबूत होने की...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.