Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

भाजपा प्रदेश प्रवक्ता का संदिग्ध गाड़ी ने किया पीछा, पांच दिन बाद केस दर्ज

नारनौल I नारनौल में भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष एडवोकेट राकेश शर्मा के साथ एक संदिग्ध पीछा करने की घटना सामने आई है। आरोप है कि काले रंग की एक स्कॉर्पियो गाड़ी ने उनका पीछा करते हुए उनके घर तक पहुंचने की कोशिश की। सूचना देने के बावजूद पुलिस ने इस मामले में पांच दिन बाद केस दर्ज किया।

राकेश शर्मा ने बताया कि वह परिवार सहित एक जागरण कार्यक्रम में शामिल होकर लौट रहे थे। देर रात महाबीर चौक से अपनी बहन और बहनोई को छोड़ने के बाद जब वह महेंद्रगढ़ रोड से अपने घर की ओर जा रहे थे, तभी पीछे से आ रही काले रंग की स्कॉर्पियो ने लगातार डीपर देकर दबाव बनाना शुरू कर दिया।

शर्मा के अनुसार, उन्होंने अपनी गाड़ी साइड में कर ली, लेकिन संदिग्ध वाहन चालक आगे आकर रास्ता रोकने लगा। किसी तरह मौका पाकर उन्होंने अपनी कार आगे निकाली और नसीबपुर स्थित अपने निवास की गली में पहुंच गए। आरोप है कि उक्त गाड़ी भी उनका पीछा करते हुए घर के नजदीक तक पहुंच गई।

स्थिति को गंभीर देखते हुए राकेश शर्मा ने तुरंत डायल 112 पर सूचना दी। परिवार के साथ गाड़ी से उतरने के बाद उन्होंने देखा कि संदिग्ध वाहन के आगे का शीशा ड्राइवर की सीट को छोड़कर काले रंग से ढका हुआ था। चालक के हाथ में किसी हथियार जैसी वस्तु भी दिखाई दी।

कुछ देर बाद संदिग्ध वाहन मौके से फरार हो गया। डायल 112 की टीम के पहुंचने पर राकेश शर्मा ने पूरी घटना की जानकारी दी। रात में शहर थाना प्रभारी ने उनसे संपर्क कर शिकायत दर्ज कराने को कहा। हालांकि, इस मामले में पुलिस ने घटना के पांच दिन बाद  केस दर्ज किया।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.