Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

राज्यसभा नामांकन पर बोले आनंद शर्मा — “राजनीति में आत्मसम्मान सबसे बड़ा”

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश से राज्यसभा के लिए उम्मीदवारों के चयन को लेकर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता आनंद शर्मा का बयान चर्चा में आ गया है। राज्यसभा के लिए उनका नाम घोषित न किए जाने पर उन्होंने अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे इसे नाराज़गी का मुद्दा नहीं बनाना चाहते, लेकिन राजनीति में आत्मसम्मान की कीमत बहुत बड़ी होती है।

आनंद शर्मा ने कहा कि उम्मीदवार तय करने का अधिकार पार्टी के जिन नेताओं के पास है, वही इस फैसले के पीछे की असली वजह बता सकते हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि उन्होंने लंबे समय तक राज्य और देश की सेवा की है और उन्हें कई दशकों तक जनता का प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिला, जो उनके लिए गर्व की बात है।उन्होंने यह भी कहा कि सार्वजनिक जीवन में सच बोलना हमेशा आसान नहीं होता, क्योंकि कई बार सच बोलने को भी गलत समझ लिया जाता है। इसके बावजूद वे हमेशा अपनी बात स्पष्ट रूप से रखते आए हैं और आगे भी ऐसा करते रहेंगे।कांग्रेस नेता ने कहा कि उनका हिमाचल प्रदेश से भावनात्मक रिश्ता है और वे हमेशा राज्य के लोगों के साथ खड़े रहेंगे। उन्होंने यह भी दोहराया कि वे भविष्य में भी जनता से जुड़े मुद्दों पर अपनी आवाज उठाते रहेंगे।इस पूरे मामले को लेकर आनंद शर्मा ने साफ किया कि वे इसे पार्टी हाईकमान तक नहीं ले जाएंगे। उन्होंने कहा कि इस विषय पर वे किसी से कोई चर्चा करने की भी योजना नहीं बना रहे हैं। उनके मुताबिक, सार्वजनिक जीवन में व्यक्ति के लिए सम्मान और सिद्धांत सबसे महत्वपूर्ण होते हैं, और वे हमेशा इन्हीं मूल्यों के साथ आगे बढ़ते रहेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पीएम मोदी के जन्मदिन पर हरियाणा के स्कूलों में महीनेभर होंगे कार्यक्रम, शिक्षा मंत्री ने गिनाईं सरकार की प्राथमिकताएं

Summer express/सोनीपत,रमेश कुमार-सोनीपत पहुंचे हरियाणा के शिक्षा मंत्री महिपाल ढांडा ने पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में प्रेस वार्ता कर कई अहम मुद्दों पर सरकार का पक्ष रखा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिन के मौके पर प्रदेश के स्कूलों में महीनेभर चलने वाले कार्यक्रमों का ऐलान किया गया। वहीं जलभराव, शिक्षकों की कमी और मुरथल यूनिवर्सिटी...

बेड के नीचे छिपा रखी थी 1000 लीटर की टंकी, 550 लीटर लाहन बरामद

Summer express/कैथल,बलिंदर कुमार-:शहर थाना पुलिस ने डेरा गरजा सिंह में अवैध शराब तैयार करने के आरोप में एक मकान पर छापेमारी कर बड़ी मात्रा में लाहन बरामद किया है। पुलिस के अनुसार आरोपी ने अपने बेडरूम में गड्ढा खोदकर करीब 1000 लीटर क्षमता की टंकी जमीन के अंदर दबा रखी थी। टंकी को ऊपर से...

अंबाला में बारिश बनी आफत, सड़कें हुईं जलमग्न; वाहन बंद होने से लोग परेशान

Summer express/अंबाला-:अंबाला शहर में बारिश ने एक बार फिर नगर निगम की जल निकासी व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। थोड़ी देर की बारिश के बाद ही शहर के कई प्रमुख इलाकों में पानी भर गया। हालात ऐसे हो गए कि सड़कें और गलियां तालाब जैसी नजर आने लगीं। जलभराव के कारण आम लोगों...

अब गांवों की लाइब्रेरी में भी बनेंगे मॉडर्न किताबी कॉर्नर, प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी होगी आसान

Summer express/हमीरपुर,अरविंद-:जिला मुख्यालय की लाइब्रेरी में तैयार किए गए मॉडर्न किताबी कॉर्नर को विद्यार्थियों से मिल रहे बेहतर रिस्पांस के बाद अब जिला प्रशासन ने इस सुविधा का विस्तार करने का फैसला लिया है। योजना के तहत सब-डिवीजन और ग्रामीण स्तर पर संचालित लाइब्रेरी में भी आधुनिक किताबी कॉर्नर विकसित किए जाएंगे। इसका उद्देश्य ग्रामीण...

जिला भाजपा अध्यक्ष ने सेवा भाव से मनाया जन्मदिन, 2027 में शिमला की सभी सीटें जीतने का दावा

शिमला,संजू-: जिला भाजपा अध्यक्ष केशव चौहान ने अपना जन्मदिन सादगी और सेवा भाव के साथ मनाया। उन्होंने जन्मदिन पर किसी बड़े आयोजन या केक काटने के बजाय कमला नेहरू अस्पताल (केएनएच) पहुंचकर मरीजों और उनके तीमारदारों के साथ समय बिताया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल के विभिन्न वार्डों में जाकर मरीजों का हालचाल जाना और उनके...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.