Facebook-f Youtube X-twitter

धर्मशाला केंद्रीय विश्वविद्यालय में एआई पर काम शुरू, जल्द शुरू हो सकते हैं सर्टिफिकेट और डिग्री कोर्स

धर्मशाला, राहुल -:धर्मशाला स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय हिमाचल प्रदेश में आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (एआई) के क्षेत्र में काम शुरू कर दिया गया है। विश्वविद्यालय प्रशासन भविष्य की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए एआई से जुड़े सर्टिफिकेट और डिग्री कोर्स शुरू करने की दिशा में योजना बना रहा है। संभावना जताई जा रही है कि आने वाले समय में छह माह और एक वर्ष की अवधि वाले एआई आधारित कोर्स विश्वविद्यालय में शुरू किए जा सकते हैं।

केंद्रीय विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. एसपी बंसल ने बताया कि विश्वविद्यालय ने पहले इंडियन नॉलेज सिस्टम पर विशेष रूप से काम किया है। प्रधानमंत्री के “विकास भी और विरासत भी” के विचार को ध्यान में रखते हुए विश्वविद्यालय ने पारंपरिक ज्ञान और आधुनिक शिक्षा को साथ लेकर आगे बढ़ने का प्रयास किया है। इसी क्रम में अब तकनीकी शिक्षा के क्षेत्र में भी विश्वविद्यालय नई पहल कर रहा है।उन्होंने कहा कि विश्वविद्यालय के कंप्यूटर साइंस विभाग को निर्देश दिए गए हैं कि आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस से जुड़ा ऐसा करिकुलम तैयार किया जाए, जिसे भविष्य में विभिन्न विषयों के साथ जोड़ा जा सके। इसके तहत 12 क्रेडिट का एक विशेष करिकुलम तैयार किया जा रहा है। यह करिकुलम आगे चलकर छह माह और एक वर्ष के सर्टिफिकेट और डिग्री कोर्स शुरू करने में सहायक होगा।

प्रो. बंसल के अनुसार, एआई का भविष्य काफी व्यापक है और इसका सही उपयोग शिक्षा और शोध के क्षेत्र में नए अवसर पैदा कर सकता है। उन्होंने कहा कि तकनीक का दुरुपयोग नहीं बल्कि सही दिशा में उपयोग होना चाहिए, जिससे शिक्षण संस्थानों और विद्यार्थियों को इसका अधिकतम लाभ मिल सके।

उन्होंने यह भी बताया कि इंडियन इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (आईआईआरएफ) की रैंकिंग में विश्वविद्यालय पहले आठवें स्थान पर रह चुका है। उस समय विश्वविद्यालय ने अलग से डाटा जमा नहीं कराया था, बल्कि गूगल से उपलब्ध जानकारी के आधार पर रैंकिंग तैयार की गई थी। वहीं नेशनल इंस्टीट्यूशनल रैंकिंग फ्रेमवर्क (एनआईआरएफ) के लिए विश्वविद्यालय ने आवेदन किया है और बेहतर रैंक की उम्मीद जताई जा रही है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.