Facebook-f Youtube X-twitter

हिमाचल से राज्यसभा के लिए अनुराग शर्मा का नामांकन,कांग्रेस का युवा चेहरे पर दांव

शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश से खाली हो रही राज्यसभा सीट के लिए कांग्रेस ने अपने उम्मीदवार के तौर पर अनुराग शर्मा को मैदान में उतारा है। नामांकन के आखिरी दिन अनुराग शर्मा ने विधानसभा में राज्यसभा के लिए अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू, मंत्रिमंडल के सदस्य और कांग्रेस के कई विधायक मौजूद रहे।

राज्यसभा उम्मीदवार को लेकर पहले कई बड़े नेताओं के नाम चर्चा में थे। कयास लगाए जा रहे थे कि पूर्व केंद्रीय मंत्री आनंद शर्मा को हिमाचल से राज्यसभा भेजा जा सकता है, लेकिन अंततः पार्टी नेतृत्व ने युवा चेहरे अनुराग शर्मा पर भरोसा जताया। वर्तमान में अनुराग शर्मा जिला कांगड़ा कांग्रेस के अध्यक्ष भी हैं। उनके चयन को प्रदेश की राजनीति में क्षेत्रीय और जातीय संतुलन के साथ-साथ कांग्रेस की युवा नेतृत्व को आगे बढ़ाने की रणनीति के तौर पर देखा जा रहा है।

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने कहा कि कांग्रेस नेतृत्व, खासकर राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे ने एक युवा और जमीनी कार्यकर्ता पर भरोसा जताया है। उन्होंने कहा कि जब गांव में काम करने वाले कार्यकर्ता को राज्यसभा का टिकट मिलता है तो इससे पार्टी के अन्य कार्यकर्ताओं का भी मनोबल बढ़ता है। भाजपा द्वारा उम्मीदवार न उतारे जाने के सवाल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि यदि भाजपा उम्मीदवार उतारती तो उसे हार का सामना करना पड़ता।

वहीं हिमाचल कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष विनय कुमार ने भी अनुराग शर्मा को बधाई देते हुए कहा कि उनके चयन से पार्टी कार्यकर्ताओं को नई ऊर्जा मिलेगी। उन्होंने कहा कि अनुराग शर्मा ने कांगड़ा जिला कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में बेहतरीन काम किया है और यह फैसला आम कार्यकर्ताओं के लिए एक बड़ा संदेश है।

राज्यसभा उम्मीदवार अनुराग शर्मा ने कहा कि टिकट मिलना उनके लिए किसी सपने से कम नहीं है। उन्होंने कहा कि एक सामान्य कार्यकर्ता के लिए राज्यसभा का उम्मीदवार बनना बड़ी बात है। उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्यसभा में आरडीजी और मनरेगा जैसे मुद्दों को प्रमुखता से उठाएंगे और कांगड़ा जिले की सभी 15 सीटों पर कांग्रेस को मजबूत करने के लिए काम करेंगे।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.