Facebook-f Youtube X-twitter

सरकारी प्रोजेक्ट्स में बिना नई टेंडर के बजट वृद्धि नहीं :  मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी

चंडीगढ़  | हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सरकारी परियोजनाओं में बजट बढ़ोतरी और निर्माण में होने वाली देरी को रोकने के लिए ऐतिहासिक फैसला लिया है। अब राज्य में किसी भी सरकारी प्रोजेक्ट का बजट अधिकारी या ठेकेदार अपनी इच्छा से संशोधित नहीं कर सकेंगे।

मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि यदि किसी प्रोजेक्ट के दौरान काम का दायरा बढ़ाना आवश्यक हो, तो इसके लिए नई टेंडर प्रक्रिया अपनाना अनिवार्य होगी। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में 10 करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट को विस्तार के बहाने 20 करोड़ तक पहुंचा दिया जाता है, जिससे बजट घाटे और ‘एनहांसमेंट’ जैसी समस्याएँ उत्पन्न होती हैं।

सैनी ने कहा, “हरियाणा में अब बजट एस्टीमेट बढ़ाने का रिवाज खत्म होगा। किसी परियोजना में राशि जोड़ने के लिए पुराने ठेके का उपयोग नहीं होगा, बल्कि नई टेंडर प्रक्रिया अपनाई जाएगी।”

इस दिशा में सभी विभागों के उच्च अधिकारियों को निर्देश जारी कर दिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने यह कदम तब उठाया जब पूंडरी विधायक सतपाल जांबा ने पाई में कबड्डी अकादमी निर्माण में बजट की कमी का मुद्दा उठाया।

सरकारी अधिकारियों के अनुसार इस नए नियम से निर्माण कार्यों में पारदर्शिता बढ़ेगी और भ्रष्टाचार पर प्रभावी रोक लगेगी। सरकारी प्रोजेक्ट्स अब समय पर और तय बजट के भीतर पूरे होने की संभावना बढ़ गई है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.