Facebook-f Youtube X-twitter

भैंसे को शराब पिलाने की दो साल पुरानी वीडियो वायरल, अब दर्ज हुआ केस

पानीपत | हरियाणा के पानीपत जिले के नौल्था गांव से पशु क्रूरता का एक मामला सामने आया है। यहां होली के जश्न के दौरान एक भैंसे (झोटे) को जबरन शराब पिलाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पशु अधिकार संगठन पेटा इंडिया की शिकायत के आधार पर इसराना थाना पुलिस ने गांव नौल्था निवासी कार्तिक खोखर के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, होली के अवसर पर गांव में ट्रैक्टर और बैलगाड़ियों के साथ जुलूस निकाला जा रहा था। इसी दौरान कुछ लोग एक झोटे के साथ अमानवीय व्यवहार करते दिखाई दिए और उसे जबरन शराब पिलाई गई। इस पूरी घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद पशु अधिकार संगठन पेटा इंडिया ने मामले का संज्ञान लिया।

पेटा इंडिया की क्रूरता प्रतिक्रिया समन्वयक ईशानी राठी ने पुलिस को शिकायत देकर मांग की है कि पीड़ित भैंसे को उसके मालिकों से जब्त कर सुरक्षित स्थान पर रखा जाए और उसका चिकित्सकीय परीक्षण कराया जाए। संगठन ने वायरल वीडियो को डिजिटल साक्ष्य के रूप में सुरक्षित कर पुलिस को सौंपा है।

शिकायत के मुताबिक, 25 मार्च 2024 को ‘कार्तिक खोखर’ नाम के इंस्टाग्राम अकाउंट से यह वीडियो पोस्ट किया गया था, जिसमें होली के जश्न के दौरान भैंसे के साथ क्रूरता होती दिखाई दे रही है। वीडियो सामने आने के बाद यह मामला दोबारा चर्चा में आया और पुलिस ने कार्रवाई शुरू कर दी।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और वायरल वीडियो के आधार पर संबंधित लोगों की भूमिका की पड़ताल की जा रही है। दोषी पाए जाने पर उनके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

चिप्स के पैकेट में कीड़े मिलने से मचा हड़कंप, खाद्य सुरक्षा विभाग जांच में जुटा

हमीरपुर- :हमीरपुर जिले के उपमंडल नादौन में एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक सीलबंद चिप्स के पैकेट के अंदर कीड़े पाए गए। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद खाद्य सुरक्षा विभाग तुरंत हरकत में आ गया है और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच प्रक्रिया शुरू करने...

अब आप पैराशूटी नेताओं के सहारे नहीं लड़ेगी चुनाव,पार्टी विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ता उतरेंगे मैदान में 

मंडी, धर्मवीर-:पिछले विधानसभा चुनावों से सबक लेते हुए आम आदमी पार्टी ने 2027 के विधानसभा चुनावों में पैराशूटी नेताओं की जगह पार्टी की विचारधारा से जुड़े कार्यकर्ताओं को चुनावी मैदान मे उतारने का फैसला लिया है । मंडी में आयोजित प्रेस वार्ता के दौरान आप प्रदेश सह प्रभारी सुरेंद्र पंडित ने बताया कि इन दिनों...

रावी नदी का कटाव बढ़ा, बड़ा भंगाल गांव और हेलीपैड पर संकट गहराया

कांगड़ा-जिला कांगड़ा के दुर्गम क्षेत्र बड़ा भंगाल में रावी नदी का बढ़ता कटाव अब गंभीर चिंता का विषय बनता जा रहा है। गांव के साथ-साथ हेलीपैड पर भी खतरा मंडराने लगा है, लेकिन अब तक किसी ठोस बचाव कार्य की शुरुआत नहीं हो पाई है। स्थानीय ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि बरसात से...

कुल्लू में कूड़ा डंपिंग साइट को लेकर बढ़ा विरोध, समाधान न हुआ तो चुनाव बहिष्कार की चेतावनी

कुल्लू,17 अप्रैल -:नगर परिषद कुल्लू के वार्ड नंबर 3 में स्थित कूड़ा डंपिंग साइट को हटाने की मांग अब तेज हो गई है। स्थानीय निवासियों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त अनुराग चंद्र शर्मा से मिला और समस्या के जल्द समाधान की मांग रखी। लोगों का कहना है कि शहर के बीचों-बीच, सरवरी नदी के पास बनाई...

20 अप्रैल तक प्रदेश में मौसम रहेगा खराब, ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी की संभावना

शिमला, संजू-: हिमाचल प्रदेश में अप्रैल का आधा महीना बीत जाने के बावजूद मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के अनुसार 17 से 19 अप्रैल के बीच प्रदेश के कई हिस्सों में बारिश और ऊंचे इलाकों में बर्फबारी होने की संभावना है। इससे तापमान में गिरावट आएगी...

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.