Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

यूजीसी नियमों के विरोध में हमीरपुर के गांधी चौक पर सवर्ण समाज का प्रदर्शन,सरकार को चेतावनी

हमीरपुर, अरविन्द-:केंद्र सरकार द्वारा लागू किए गए यूजीसी से जुड़े नियमों के विरोध में शनिवार को हमीरपुर के गांधी चौक पर सवर्ण समाज के विभिन्न संगठनों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोग एकत्रित हुए और सरकार से इन नियमों पर पुनर्विचार करने की मांग की। प्रदर्शन के दौरान “जय ज्वाला माता” के जयघोष से पूरा गांधी चौक गूंज उठा।

प्रदर्शन में क्षत्रिय, ब्राह्मण, बनिया तथा सामान्य वर्ग से जुड़े कई संगठन एक मंच पर दिखाई दिए। संयुक्त रूप से आयोजित इस कार्यक्रम में वक्ताओं ने कहा कि सामान्य वर्ग के लोगों की चिंताओं को भी सरकार को गंभीरता से सुनना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ फैसले ऐसे लिए जा रहे हैं जिनसे सामान्य वर्ग के लोगों में असंतोष बढ़ रहा है।आयोजकों ने कहा कि लंबे समय से सामान्य वर्ग के संगठनों के माध्यम से विभिन्न मुद्दों को उठाया जा रहा है। उनका कहना था कि सामाजिक संतुलन बनाए रखने के लिए सभी वर्गों के हितों को ध्यान में रखकर नीतियां बनाई जानी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि किसी भी कानून या नियम के दुरुपयोग की संभावना को रोकने के लिए पर्याप्त सुरक्षा प्रावधान होना जरूरी है।

प्रदर्शन के दौरान कई मांगें भी उठाई गईं। वक्ताओं ने कहा कि अन्य वर्गों की तरह सामान्य वर्ग के लिए भी आयोग का गठन किया जाना चाहिए, ताकि उनकी समस्याओं और मुद्दों पर संस्थागत स्तर पर विचार हो सके। इसके साथ ही उन्होंने आरक्षण व्यवस्था में आर्थिक आधार को अधिक महत्व देने की मांग की।प्रदर्शनकारियों ने यह भी कहा कि विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं और सरकारी प्रक्रियाओं में पारदर्शिता और समान अवसर सुनिश्चित किए जाने चाहिए। उनका कहना था कि सरकारी दस्तावेजों में जाति उल्लेख की व्यवस्था पर भी पुनर्विचार किया जाना चाहिए, ताकि समाज में समानता की भावना को बढ़ावा मिल सके।आयोजकों के अनुसार, यूजीसी से जुड़े नए नियमों को लेकर सामान्य वर्ग के छात्रों और संगठनों में कुछ चिंताएं व्यक्त की जा रही हैं। उनका कहना है कि इन नियमों में झूठी शिकायतों से बचाव के लिए स्पष्ट प्रावधान होने चाहिए तथा समितियों में सभी वर्गों का संतुलित प्रतिनिधित्व सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

कार्यक्रम के दौरान राजपूत महासभा हिमाचल प्रदेश के महासचिव जोगिंद्र ठाकुर ने कहा कि इस रैली के माध्यम से सरकार तक अपनी बात पहुंचाने की कोशिश की गई है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने इस विषय पर संयुक्त संसदीय समिति का गठन किया है और उम्मीद है कि सांसद इस मुद्दे पर गंभीरता से विचार करेंगे। उन्होंने कहा कि आगे की रणनीति सरकार के रुख को देखते हुए तय की जाएगी।

सामान्य वर्ग संयुक्त संघर्ष मोर्चा के अध्यक्ष राकेश ठाकुर ने कहा कि गांधी चौक पर आयोजित यह प्रदर्शन यूजीसी से जुड़े नियमों के विरोध में किया गया है। उन्होंने बताया कि प्रदर्शन के बाद प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन जिलाधीश के माध्यम से भेजा जाएगा। इसमें मांग की जाएगी कि यूजीसी से संबंधित प्रावधानों पर पुनर्विचार किया जाए।उन्होंने कहा कि यदि सरकार इस विषय पर कोई ठोस कदम नहीं उठाती है तो भविष्य में आंदोलन को और व्यापक रूप दिया जा सकता है। प्रदर्शन शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुआ और अंत में प्रतिनिधिमंडल ने प्रशासन को ज्ञापन सौंपने की प्रक्रिया शुरू की।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

हिसार पुलिस का बड़ा अभियान: अवैध हथियार, नशे और जुए के खिलाफ सख्त कार्रवाई

summer express , हिसार। हिसार पुलिस ने इस वर्ष अवैध हथियार, नशीले पदार्थ, अवैध शराब और जुआ-सट्टे जैसी आपराधिक गतिविधियों के खिलाफ अभियान तेज किया है। पुलिस की ओर से विभिन्न अधिनियमों के तहत दर्ज मामलों और गिरफ्तारियों के आंकड़े अभियान की कार्रवाई को दर्शाते हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धान्त जैन ने कहा कि जिले में...

हरियाणा बार चुनाव: कहीं पांच वोट से जीत, कहीं 558 मतों का बड़ा अंतर

summer express , पानीपत। हरियाणा की जिला बार एसोसिएशनों के चुनाव में  प्रधान पद के नतीजों में कहीं बेहद करीबी मुकाबला देखने को मिला तो कहीं प्रत्याशियों के बीच बड़ा मतांतर रहा। डबवाली में दो प्रत्याशियों को बराबर मत मिलने के बाद दोनों के बीच छह-छह महीने के कार्यकाल पर सहमति बनी। वहीं पलवल में...

मेडिकल कॉलेज से एक्स-रे फिल्में ले जाते तीन बाहरी लोग पकड़े, जांच पर उठे सवाल

summer express ,गोहाना। भगत फूल सिंह राजकीय महिला मेडिकल कॉलेज के अस्पताल परिसर से एक्स-रे फिल्मों के बंडल कार में रखकर बाहर ले जाने का मामला सामने आया है। अस्पताल भवन के पीछे तीन बाहरी व्यक्तियों को सुरक्षा कर्मियों ने एक्स-रे फिल्मों का बंडल कार में रखते हुए पकड़ लिया। सुरक्षा कर्मियों ने कार से...

कुरुक्षेत्र में फिर हड़ताल पर सफाई कर्मचारी, ठेकेदारों ने काम पर लेने से किया इनकार

summer express , कुरुक्षेत्र। प्रदेश स्तर पर निकाय सफाई कर्मचारियों की हड़ताल समाप्त होने के बाद कुरुक्षेत्र में नया विवाद खड़ा हो गया है। ठेकेदारों द्वारा हड़ताल पर गए पुराने कर्मचारियों को दोबारा काम पर रखने से इनकार किए जाने के बाद कर्मचारियों ने फिर से आंदोलन शुरू कर दिया है। शनिवार सुबह छह बजे...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

नीट छात्रा ने फंदा लगाकर दी जान, युवक पर ब्लैकमेलिंग और उकसाने का आरोप

summer express , गुरुग्राम। राजेंद्रा पार्क थाना क्षेत्र के सूरत नगर फेज-1 में नीट की तैयारी कर रही 17 वर्षीय छात्रा ने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। स्वजन का आरोप है कि गया निवासी एक युवक उसे फोन और वीडियो कॉल के जरिए परेशान कर रहा था। वह छात्रा को बदनाम करने की...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.