Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हिमाचल में एलपीजी सिलेंडर महंगा,कई शहरों में घरेलू गैस के दाम हजार रुपये के पार

शिमला, संजू-:पश्चिम एशिया में बढ़ते तनाव और कच्चे तेल की आपूर्ति पर पड़े असर के बीच हिमाचल प्रदेश में एलपीजी सिलेंडर के दामों में बढ़ोतरी दर्ज की गई है। नई दरें शनिवार से लागू हो गई हैं। बढ़ोतरी के बाद प्रदेश के कई शहरों में 14.2 किलोग्राम वाला घरेलू गैस सिलेंडर करीब एक हजार रुपये या उससे अधिक कीमत पर मिल रहा है। इसके साथ ही व्यावसायिक गैस सिलेंडरों की कीमतों में भी बढ़ोतरी की गई है।हालांकि, पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिलहाल कोई बदलाव नहीं किया गया है और प्रदेश में पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है।

शिमला में नए दाम

राजधानी शिमला में घरेलू एलपीजी सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की वृद्धि हुई है। अब यहां 14.2 किलोग्राम का घरेलू सिलेंडर 1015 रुपये में मिलेगा। वहीं, व्यावसायिक सिलेंडर के दाम में 137 रुपये की बढ़ोतरी हुई है, जिसके बाद इसकी कीमत 2097 रुपये हो गई है। इससे पहले यह 1960 रुपये में उपलब्ध था।

इंडियन ऑयल के मंडल एलपीजी विक्रय प्रमुख

 मोहम्मद अमीन के अनुसार पश्चिम एशिया में बढ़ते भू-राजनीतिक तनाव के कारण कच्चे तेल की आपूर्ति प्रभावित हुई है, जिसके चलते कीमतों में यह बढ़ोतरी देखी जा रही है। उनका कहना है कि आने वाले कुछ समय तक बाजार में इसी तरह की स्थिति बने रहने की संभावना है।

बिलासपुर में बढ़े सिलेंडर के दाम

जिला बिलासपुर में भी गैस सिलेंडर महंगे हो गए हैं। यहां व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत में 114.50 रुपये की वृद्धि हुई है और अब यह 1999.50 रुपये में मिलेगा। वहीं घरेलू सिलेंडर की कीमत में 60 रुपये की बढ़ोतरी के बाद यह 948.50 रुपये का हो गया है। उपभोक्ताओं को इसमें लेबर चार्ज अलग से देना होगा।

धर्मशाला में भी बढ़ी कीमतें

धर्मशाला क्षेत्र में 14.2 किलोग्राम का घरेलू सिलेंडर अब 965 रुपये में उपलब्ध होगा, जो पहले 905 रुपये का था। इसी तरह व्यावसायिक सिलेंडर की कीमत बढ़कर 2011 रुपये हो गई है, जबकि पहले यह 1868.50 रुपये में मिल रहा था। यहां भी डिलीवरी चार्ज अलग से लिया जाएगा।

कुल्लू में घरेलू सिलेंडर 980 रुपये के करीब

जिला कुल्लू में भी घरेलू और व्यावसायिक दोनों तरह के सिलेंडरों की कीमतों में वृद्धि हुई है। यहां घरेलू सिलेंडर अब 980.35 रुपये में मिलेगा। वहीं व्यावसायिक सिलेंडर करीब 114 रुपये महंगा होकर 2009.10 रुपये का हो गया है।

मंडी में भी बढ़ोतरी

मंडी शहर में घरेलू गैस सिलेंडर के दाम 953 रुपये से बढ़कर 1013 रुपये हो गए हैं। हालांकि, पेट्रोल और डीजल के दाम पहले की तरह ही बने हुए हैं।सरकार का कहना है कि अंतरराष्ट्रीय परिस्थितियों के बावजूद प्रदेश में पेट्रोलियम उत्पादों की आपूर्ति सुचारू है और किसी प्रकार की कमी नहीं 

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

पहाड़ी कवि सम्मेलन में उठी हिमाचली पहाड़ी बोली को संवैधानिक दर्जा देने की मांग

Summer express/मंडी,धर्मवीर-:देश की सांस्कृतिक राजधानी कहे जाने वाली छोटी काशी मंडी से एक बार फिर पहाड़ी बोली के संरक्षण और संर्वधन की मांग उठी है। सोमवार को शहर में आयोजित हुए पहाड़ी कवि सम्मेलन के माध्यम से पहाड़ी कवियों ने इसके संरक्षण और संवर्धन की मांग उठाई है। इस कवि सम्मेलन में कुल्लू, मंडी और...

नूरपुर में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक, 2027 चुनाव की तैयारियों पर हुआ मंथन

Summer express/संजीव महाजन/नूरपुर-:नूरपुर विधानसभा क्षेत्र के लोक निर्माण विभाग (PWD) विश्राम गृह में कांग्रेस की संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजय महाजन ने की, जबकि प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत करते हुए संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दोहराया।...

लंबित देनदारियों और डीए पर अधिसूचना की मांग, पेंशनरों ने सरकार को दिया अल्टीमेटम

Summer express/शिमला/संजू -:हिमाचल प्रदेश संयुक्त पेंशनर संघर्ष समिति ने राज्य सरकार से 31 जुलाई तक छठे वेतन आयोग की लंबित देनदारियों और महंगाई भत्ते की लंबित किश्तों पर अधिसूचना जारी करने की मांग की है। समिति का कहना है कि यदि तय समय सीमा तक सरकार ने कोई फैसला नहीं लिया तो 8 अगस्त को...

अंबाला में गो सेवकों ने गाय को राष्ट्रीय माता घोषित करने की उठाई मांग

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। गो सेवा, गो रक्षा और गो सम्मान की मांग को लेकर सोमवार को अंबाला में ‘गो सम्मान आवाहन अभियान’ के तहत बड़ी संख्या में गो सेवक और विभिन्न सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधि एकत्रित हुए। इस दौरान उन्होंने सरकार के नाम ज्ञापन सौंपकर गाय को राष्ट्रीय माता का दर्जा देने की...

हिमाचल में 31 जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट, कई जिलों के लिए ऑरेंज चेतावनी जारी

Summer express/शिमला, संजू-;हिमाचल प्रदेश में मानसून एक बार फिर सक्रिय हो गया है और आने वाले दिनों में मौसम के और अधिक खराब होने की संभावना जताई गई है। मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने 28 जुलाई से 31 जुलाई तक प्रदेश के कई हिस्सों में भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है।...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.