Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

माता-पिता ने खेलने से मना करने व डांटने पर 13 वर्षीय बेटे ने लगा लिया फंदा

मंडी, धर्मवीर-: उपमंडल सरकाघाट के चंदैश क्षेत्र के गांव बड़ा समाहल में माता-पिता के पढ़ाई करने और खेलने के लिए मना करने की डांट के बाद नौंवी कक्षा के 13 वर्षीय छात्र ने फंदा लगाकर जान दे दी। वार्षिक परीक्षा देकर लौटे बेटे को परिजनों ने पढ़ने को कहा था। इसके बाद कमरे में बेटे ने खौफनाक कदम उठा लिया। घटना से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। इकलौते बेटे की मौत से परिजनों की रो रोकर बुरा हाल है। सरकाघाट पुलिस मामले में जांच पड़ताल कर रही है।

जानकारी के अनुसार अनिल कुमार (13) पुत्र दुनी चंद निवासी गांव बड़ा समाहल वार्षिक परीक्षा देकर घर लौटा था। बीते वीरवार शाम उसकी मां खिमी देवी व पिता ने उसे पढ़ाई करने के लिए कहा और खेलने से मना करते हुए डांट लगाई। इसके बाद मां खुद रसोई में खाना बनाने चली गई। करीब एक घंटे बाद जब मांग नीचे कमरे में यह देखने आई कि अनिल पढ़ाई कर रहा है या नहीं, तो कमरे का दरवाजा खोलते ही उनके होश उड़ गए।कमरे के अंदर पंखे की कुंडी से फंदे पर अनिल कुमार लटका हुआ था। यह दृश्य देखते ही मां की चीख-पुकार सुनकर परिवार और गांव के अन्य लोग तुरंत बच्चे को नागरिक अस्पताल सरकाघाट लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद चंदैश क्षेत्र सहित आसपास के गांवों में शोक की लहर है और पूरा इलाका गमगीन माहौल में डूबा हुआ है। उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि फिलहाल परिजनों ने किसी तरह का शक जाहिर नहीं किया है। पुलिस मामले की सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर जांच कर रही है।

दवाब न बनाएं अभिभावक, खेलने भी दें : विशेषज्ञ

परीक्षा आती जाती रहती हैं। ऐसे में अभिभावक बच्चों पर किसी भी तरह का दवाब न बनाएं। परीक्षा के दौरान बच्चों में स्ट्रेस रहता है। दिमाग को रिलेक्स करने के लिए खेल भी जरूरी है। बच्चों को अपनी निगरानी में खेलने दें। पढ़ने के लिए भी अभिभावक गाइड करें। परीक्षा पास होने पर अंतिम समय में अधिक जोर देने के बजाए सालभर पढ़ाई में फोकस करें तो बेहतर रहेगा। हर स्थिति को अभिभावक ध्यान में रखें।

-डॉ. अनीता ठाकुर, मनोचिकित्सक, क्षेत्रीय अस्पताल मंडी।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

मोहाली-चंडीगढ़ में देर रात फायरिंग, संदिग्ध के कंधे में लगी गोली

सागर पाहवा ,मोहाली। देर रात मोहाली से चंडीगढ़ की ओर जा रही एक फोर्ड एंडेवर कार का CIA टीम द्वारा पीछा किए जाने की सूचना है। सूत्रों के मुताबिक, चंडीगढ़ के सेक्टर-51 में संदिग्ध कार सवारों की ओर से रॉन्ग साइड से CIA की स्कॉर्पियो पर फायरिंग की गई। इसके बाद कार सवार मोहाली फेज-7...

मिशन दृष्टि की बड़ी पहल: 225 बच्चों की आंखों की जांच, 29 में मिला दृष्टि दोष

summer express, बिलासपुर | जिला प्रशासन द्वारा शुरू किए गए ‘मिशन दृष्टि’ अभियान के तहत अब तक छह स्कूलों में 3 से 8 वर्ष आयु वर्ग के 225 बच्चों की आंखों की जांच की गई है। जांच के दौरान 29 बच्चों में दृष्टि संबंधी दोष पाए गए, जिनमें 15 बच्चे मायोपिया (निकट दृष्टि दोष) और...

बिंगा के ‘स्वाद कचालू’ को राष्ट्रीय पहचान, किसानों को मिलेगी रॉयल्टी

summer express , धर्मवीर ,मंडी। धर्मपुर उपमंडल के बिंगा गांव में वर्षों से उगाई जा रही कचालू की पारंपरिक किस्म को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान मिली है। भारत सरकार के कृषि मंत्रालय के वैधानिक निकाय प्रोटेक्शन ऑफ प्लांट वैरायटीज एंड फार्मर्स राइट्स अथॉरिटी (पीपीवीएफआरए) ने बिंगा गांव के कचालू को ‘स्वाद कचालू’ के नाम से...

खैरी काऊ सेंचुरी की देखभाल अब निजी गौशाला समिति को देने की तैयारी

summer express , आरविंदर सिंह , हमीरपुर। सुजानपुर उपमंडल के खैरी क्षेत्र में स्थित सरकारी काऊ सेंचुरी की देखरेख अब निजी गौशाला समिति को सौंपने की तैयारी है। पशुपालन विभाग ने इसके संचालन के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट के तहत निविदाएं आमंत्रित की थीं, जिसके बाद हिमाचल प्रदेश की दो गौशाला संचालक समितियों ने सेंचुरी...

पंजोखड़ा साहिब मामला: कानूनी प्रक्रिया पूरी होने पर CM सैनी का करेंगे शुक्राना

summer express , अंकुर कपूर ,अंबाला। अंबाला छावनी के ऐतिहासिक गुरुद्वारा श्री सूरजकुंड साहिब में अमावस के पवित्र अवसर पर विशेष धार्मिक समागम का आयोजन किया गया। इस दौरान बड़ी संख्या में संगत ने गुरुद्वारा साहिब में माथा टेका और गुरु साहिब का आशीर्वाद प्राप्त किया। हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रधान जत्थेदार जगदीश...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.