Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

पंजाब के राज्यपाल कटारिया और हरियाणा के मुख्यमंत्री सैनी की मुलाकात से बढ़ी हलचल

Summer Express , चंडीगढ़ | पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया ने चंडीगढ़ में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की। दोनों नेताओं की यह बैठक ऐसे समय हुई है जब पंजाब और हरियाणा में विधानसभा के बजट सत्र चल रहे हैं, जिसके चलते राजनीतिक हलकों में इस मुलाकात को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं।

बताया जा रहा है कि यह भेंट मुख्यमंत्री आवास ‘संत कबीर कुटीर’ में हुई, जहां दोनों नेताओं के बीच बंद कमरे में बातचीत हुई। हालांकि इस मुलाकात में किन मुद्दों पर चर्चा हुई, इसकी आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

गौरतलब है कि इन दिनों हरियाणा का बजट पहले ही पेश किया जा चुका है, जबकि पंजाब सरकार आज यानी रविवार को अपना बजट पेश करने जा रही है। पंजाब सरकार के बजट में महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये सम्मान भत्ता देने की घोषणा की संभावना जताई जा रही है।

राजनीतिक परिस्थितियों को देखें तो हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी पिछले कुछ महीनों से पंजाब में सक्रिय नजर आ रहे हैं। इसे लेकर पंजाब की सत्तारूढ़ आम आदमी पार्टी ने कई बार उनका विरोध भी जताया है। वहीं पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया राज्य में नशे के खिलाफ अभियान चला रहे हैं और सीमावर्ती क्षेत्रों का दौरा कर लोगों को जागरूक कर रहे हैं।

इसी बीच दोनों नेताओं की मुलाकात ने राजनीतिक गलियारों में नई चर्चाओं को जन्म दे दिया है। मुख्यमंत्री नायब सैनी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट करते हुए बताया कि उन्होंने पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया से शिष्टाचार भेंट की, जिसमें विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर सार्थक चर्चा हुई।

हालांकि बैठक का विस्तृत विवरण सार्वजनिक नहीं किया गया है, लेकिन बजट सत्र के बीच हुई इस मुलाकात को राजनीतिक दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.