Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कलोल घटना की निंदा, दोषी को कड़ी सजा देने की मांग; पूरे समुदाय को बदनाम करना गलत : मुस्लिम कमेटी

समर एक्सप्रेस/बिलासपुर, सुभाष-:कलोल क्षेत्र में मासूम बच्ची के साथ हुए दुष्कर्म की घटना को लेकर शनिवार को मुस्लिम कमेटी के प्रदेश महासचिव साबरद्दीन ने पत्रकार वार्ता कर गहरा दुख और आक्रोश जताया। उन्होंने कहा कि इस तरह का जघन्य अपराध बेहद शर्मनाक है और जो भी व्यक्ति इस घटना में शामिल है, उसे कानून के अनुसार कड़ी से कड़ी सजा मिलनी चाहिए।उन्होंने कहा कि मुस्लिम कमेटी इस दुखद घड़ी में पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है और न्याय की मांग का समर्थन करती है। साथ ही उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि किसी एक व्यक्ति के अपराध के कारण पूरे समुदाय को बदनाम करना या निशाना बनाना सही नहीं है।

साबरद्दीन ने आरोप लगाया कि कुछ असामाजिक तत्व इस घटना को आधार बनाकर समाज में तनाव फैलाने की कोशिश कर रहे हैं और मस्जिदों तथा मुस्लिम समुदाय को निशाना बनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बिलासपुर का मुस्लिम समाज हमेशा से कानून और प्रशासन का सहयोग करता आया है और इस मामले में भी प्रशासन के साथ मिलकर शांति बनाए रखने की अपील करता है।उन्होंने सरकार और प्रशासन से मांग की कि घटना के दोषियों के साथ-साथ उन लोगों पर भी सख्त कार्रवाई की जाए जो इस मामले की आड़ में सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने या समुदाय विशेष के खिलाफ माहौल बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

रात में पुलिस का एक्शन: फेज-3B2, CP मॉल और फेज-10 मार्केट में चेकिंग

SHO फेज-1 मटौर समेत कई थाना प्रभारियों ने संभाला मोर्चा, संदिग्ध लोगों और वाहनों की जांच मोहाली। शहर में रात के समय कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए पुलिस ने शुक्रवार रात विभिन्न इलाकों में विशेष चेकिंग अभियान चलाया। SHO फेज-1 मटौर की अगुवाई में कई थाना प्रभारियों और पुलिस...

सिरसा नदी प्रदूषण मामले में एनजीटी ने दिखाई सख्ती

समर न्यूज। रोपड़ राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने हिमाचल प्रदेश की सिरसा नदी में कथित प्रदूषण और उसके पंजाब के रोपड़ क्षेत्र में सतलुज पर पड़ रहे असर का संज्ञान लिया है। अधिकरण ने मामले को पर्यावरणीय मानकों के अनुपालन से जुड़ा गंभीर मुद्दा मानते हुए हिमाचल प्रदेश और हरियाणा समेत संबंधित पक्षों को नोटिस...

कमाई ही नहीं, अपने पैसों की समझ भी जरूरी

महिलाओं के लिए वित्तीय स्वतंत्रता की पहली सीढ़ी है अपने आर्थिक फैसलों की समझ समर न्यूज | चंडीगढ़ हममें से बहुत-सी महिलाएं घर का बजट संभालती हैं, बच्चों की फीस से लेकर राशन और बिजली के बिल तक का हिसाब रखती हैं, नौकरी करती हैं और परिवार की जरूरतों को प्राथमिकता देती हैं। लेकिन जब...

मोहाली की टूटी सड़कों ने विकास के दावों पर खड़े किए सवाल: बेदी

{सर्दी से पहले सभी खराब सड़कों की मरम्मत की मांगगुरशरण सिंह | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के पूर्व डिप्टी मेयर कुलजीत सिंह बेदी ने शहर की बदहाल सड़कों को लेकर पंजाब सरकार, गमाडा और नगर निगम की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने मांग की है कि सर्दी शुरू होने से पहले शहर की...

कुंभड़ा में जल्द बनेगा खेल स्टेडियम: मेयर समाणा

सागर पाहवा | मोहालीसमर न्यूज मोहाली नगर निगम के मेयर सरबजीत सिंह समाणा ने कहा है कि गांव कुंभड़ा में जल्द ही खेल स्टेडियम का निर्माण करवाया जाएगा। उन्होंने यह घोषणा गांव में आयोजित विशाल कुश्ती दंगल के दौरान की, जहां वे खिलाड़ियों और आयोजकों का उत्साह बढ़ानेपहुंचे थे।मेयर समाणा ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.