Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

आधे अधूरे विश्रामगृह का उदघाटन करके चले गए सीएम सुक्खू- भाजपा विधायक

समर एक्सप्रेस /मंडी, धर्मवीर – : मंडी जिला के धनोटू में बने लोक निर्माण विभाग के विश्रामगृह के उद्घाटन के बाद सियासत गरमा गई है। नाचन से भाजपा विधायक विनोद कुमार का कहना कि बीते रोज मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आधे-अधूरे विश्रामगृह का उद्घाटन करके चले गए। आरोप है कि जिस विश्रामगृह का उद्घाटन मुख्यमंत्री ने किया है, उससे कई मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। धनोटू स्थित विश्राम गृह का निरीक्षण करने के उपरांत विधायक ने यह आरोप जड़े हैं । इस दौरान उन्होंने कहा कि विश्रामगृह के अंदर न तो बेड उपलब्ध हैं, न कुर्सियां रखी गई हैं और न ही यहां खाना बनाने के लिए किसी कुक की तैनाटी की गई है।

अगला आरोप लगाते हुए कहा कि अभी तक इस भवन को बिजली का स्थायी कनेक्शन भी नहीं मिल पाया है। विनोद कुमार ने कहा कि पूर्व की जयराम ठाकुर सरकार के कार्यकाल में इस विश्रामगृह के निर्माण के लिए लगभग 2 करोड़ 75 लाख रुपये स्वीकृत किए गए थे। इतने बड़े बजट से बने भवन का उद्घाटन बिना आवश्यक व्यवस्थाओं के कर देना सरकार की जल्दबाजी और दिखावे की राजनीति को दर्शाता है। उन्होंने कहा कि किसी भी विश्रामगृह का उद्घाटन करने से पहले लोक निर्माण विभाग को वहां सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करनी चाहिए थीं, ताकि लोगों और अधिकारियों को इसका वास्तविक लाभ मिल सके। लेकिन वर्तमान स्थिति को देखकर ऐसा लगता है कि केवल उद्घाटन कर राजनीतिक लाभ लेने की कोशिश की गई है। वहीं विधायक ने कहा कि विश्रामगृह के कमरों में कांग्रेस पार्टी के पोस्टर और झंडे रखे गए हैं, जिससे यह विश्रामगृह कम और कांग्रेस पार्टी का कार्यालय ज्यादा दिखाई दे रहा है। उन्होंने कहा कि लोक निर्माण विभाग को सरकारी भवन को राजनीतिक गतिविधियों से दूर रखना चाहिए था। विनोद कुमार ने कहा कि सरकार और मुख्यमंत्री लोगों को गुमराह करने का काम कर रहे हैं। आधे-अधूरे भवन का उद्घाटन करना मुख्यमंत्री जैसे बड़े पद को शोभा नहीं देता। उन्होंने मांग की कि विश्रामगृह में जल्द से जल्द सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं, ताकि यह वास्तव में जनता और अधिकारियों के उपयोग में आ सके। विधायक ने चेतावनी देते हुए कहा कि यदि जल्द व्यवस्थाएं नहीं सुधारी गयी तो इस मुद्दे को और जोरदार तरीके से उठाया जाएगा।

बता दें कि बीते कल सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू मंडी जिला के दौरे पर मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने बल्ह के दियारगी से लगभग 60 करोड़ रूपये की लागत से 14 योजनाओं के उदघाटन और शिलान्यास भी किए। जिनमें धनोटू स्थित लोक निर्माण विभाग का यह विश्रामगृह भी शामिल है।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

प्राथमिक शिक्षकों के आंदोलन के बीच धरना स्थल पहुंचे CM सुक्खू, 5 सितंबर से पहले बैठक का आश्वासन

Summer express, संजू , शिमला। हिमाचल प्रदेश में ‘न्यू कॉम्प्लेक्स सिस्टम’ की अधिसूचना वापस लेने समेत विभिन्न मांगों को लेकर प्राथमिक शिक्षक संघ (PTF) का आंदोलन तेज हो गया है। कांगड़ा के बगलामुखी मंदिर से 11 जुलाई को शुरू हुई 15 दिवसीय ‘प्राथमिक शिक्षा बचाओ न्याय यात्रा’ के बाद रविवार को शिमला के चौड़ा मैदान में हजारों...

पंचायत प्रधान सुरेश कुमारी समेत 20 परिवार कांग्रेस में शामिल, विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने किया स्वागत

Summer express, विकास शर्मा , धर्मशाल महंता। पंचायत धर्मशाल महंता की वर्तमान प्रधान सुरेश कुमारी की अगुवाई में करीब 20 परिवारों ने कांग्रेस पार्टी की नीतियों में विश्वास जताते हुए पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर स्थानीय विधायक सुदर्शन सिंह बबलू ने सभी नए सदस्यों का पार्टी का पटका पहनाकर कांग्रेस परिवार में स्वागत किया।...

चंबा में ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला शुरू, राज्यपाल ने मिंजर ध्वज फहराकर किया शुभारंभ

Summer express, चंबा। मंजूर पठान। देवभूमि चंबा का ऐतिहासिक अंतर्राष्ट्रीय मिंजर मेला रविवार को धार्मिक आस्था, पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक रंगों के साथ शुरू हो गया। मेले के उद्घाटन समारोह में हिमाचल प्रदेश के राज्यपाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया भी विशेष रूप से मौजूद रहे। मेले...

कारगिल विजय दिवस पर सोलन में शहीदों को श्रद्धांजलि, वीर जवानों के बलिदान को किया नमन

Summer express, सोलन। भूपेंद्र ठाकुर। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को सोलन में कारगिल युद्ध के वीर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई। शहीद स्मारक पर आयोजित कार्यक्रम में उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा, जिला प्रशासन के अधिकारियों, पूर्व सैनिकों और अन्य गणमान्य नागरिकों ने पुष्पांजलि अर्पित कर देश के लिए सर्वोच्च बलिदान...

कारगिल विजय दिवस पर धर्मशाला के राज्य युद्ध स्मारक में शहीदों को श्रद्धांजलि

Summer express, धर्मशाला। राहुल चावला। कारगिल विजय दिवस के अवसर पर रविवार को धर्मशाला स्थित राज्य युद्ध स्मारक में श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में योल स्थित 9 कोर के कोर कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल आकाश जौहर मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए और देश की रक्षा के लिए सर्वोच्च बलिदान देने वाले वीर...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.