Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

कांग्रेस सरकार पर भाजपा का आरोप, भ्रष्टाचार से पैसा जुटाकर दिल्ली भेजा जा रहा

समर एक्सप्रेस / शिमला, संजू-:हिमाचल प्रदेश में भाजपा द्वारा प्रदेश भर में प्रशिक्षण शिविर आयोजित किए जा रहे हैं। इसी कड़ी में कुसुम्पटी शहरी मंडल में भी प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान भाजपा के प्रदेश मीडिया संयोजक कर्ण नंदा ने राज्य सरकार पर जमकर निशाना साधा।

कर्ण नंदा ने आरोप लगाया कि प्रदेश की कांग्रेस सरकार भ्रष्टाचार के जरिए पैसा एकत्रित कर दिल्ली में बैठे एक राजनीतिक परिवार को खुश करने में लगी हुई है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस सरकार के कई मंत्री अपना मानसिक संतुलन खो चुके हैं और सरकार के भीतर ही आपसी खींचतान चल रही है।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार लगातार हिमाचल प्रदेश को आर्थिक सहयोग दे रही है। उनके अनुसार आज ही प्रदेश को 465 करोड़ रुपये मिले हैं, जबकि एक सप्ताह पहले केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के मंत्रालय से करीब 255 करोड़ रुपये प्राप्त हुए थे। नंदा ने दावा किया कि पिछले तीन वर्षों में केंद्र सरकार ने हिमाचल प्रदेश को लगभग 2.12 लाख करोड़ रुपये की राशि उपलब्ध करवाई है।कर्ण नंदा ने बताया कि प्रदेश में 57 राष्ट्रीय राजमार्गों पर काम चल रहा है, जिनमें से करीब 43 हजार करोड़ रुपये के प्रोजेक्ट पूरे हो चुके हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश के मुख्यमंत्री और कांग्रेस के नेता आपस में विभाजित हैं और पार्टी के भीतर असंतोष बढ़ता जा रहा है।उन्होंने कहा कि हाल ही में कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता का दर्द भी सामने आया, जिन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में सच बोलना भी अपराध है और उसकी सजा दी जाती है। नंदा ने आरोप लगाया कि कांग्रेस पार्टी में सब कुछ ठीक नहीं है और सभी नेता दिल्ली के एक राजनीतिक परिवार की परिक्रमा करने में लगे हुए हैं।

Chandrika

chandrika@summerexpress.in

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

एचआरटीसी परिचालक से घर से ही फर्जी चेकिंग रिपोर्ट भरवा रहे इंस्पेक्टर, वीडियो वायरल

Summer express/मंडी, धर्मवीर-: हिमाचल पथ परिवहन निगम के मंडी डिवीजन में फर्जी चेकिंग का एक और मामला सामने आया है। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में आरोप लगाया गया है कि एक इंस्पेक्टर ने धर्मशाला-कुल्लू रूट पर तैनात परिचालक से ड्यूटी के दौरान नहीं बल्कि घर पर बैठकर ही फर्जी चेकिंग भरवाई।...

फरीदाबाद के युवक की पत्नी के सामने गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

Summer express, फर्रुखाबाद । उत्तर प्रदेश के फर्रुखाबाद जिले में हरियाणा के एक युवक की पत्नी और मासूम बेटे के सामने गोली मारकर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद हमलावर कार से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश...

पंचकूला में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो का कहर, कई वाहन और मकान क्षतिग्रस्त

Summer express, पंचकूला। सेक्टर-15 में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो के अनियंत्रित होने से बड़ा हादसा हो गया। स्कॉर्पियो ने पहले सड़क से गुजर रही एक कार को टक्कर मारी, इसके बाद लोहे का गेट, ग्रिल और सुरक्षा कक्ष तोड़ते हुए एक मकान के बाहर खड़ी एसयूवी में जा घुसी। हादसे में कई वाहनों और संपत्ति को...

5.19 करोड़ की विकास परियोजनाओं का पलवल में शिलान्यास, सभी वार्डों में होगा समान विकास

Summer express, सुंदर कुंडू , पलवल। हरियाणा सरकार में खेल एवं कानून राज्य मंत्री गौरव गौतम ने सोमवार को पलवल शहर के वार्ड नंबर-10 स्थित कुसलीपुर क्षेत्र में करीब 5.19 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का शिलान्यास किया। नारियल फोड़कर कार्यों की शुरुआत करते हुए उन्होंने कहा कि सरकार शहर के हर वार्ड में समान...

पंचकूला में मंत्री के सस्पेंशन आदेश पर भी नहीं हुई पुलिस कार्रवाई

Summer express, पंचकूला। दहेज उत्पीड़न के एक मामले में हरियाणा सरकार के मंत्री कृष्णलाल पंवार द्वारा महिला थाना की एसएचओ और जांच अधिकारी एएसआई को तत्काल निलंबित करने के निर्देश दिए जाने के बावजूद एक सप्ताह बाद भी कार्रवाई नहीं हुई है। पुलिस विभाग ने दोनों अधिकारियों को निलंबित करने के बजाय पहले विभागीय जांच...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.