Facebook-f Youtube Summer Express - Header One X-twitter

हरियाणा की बेटियों का अपमान बर्दाश्त नहीं: रेनू भाटिया का रैपर बादशाह पर सख्त बयान

Summer Express, पानीपत |  मशहूर सिंगर और रैपर आदित्य प्रतीक सिंह सिसोदिया उर्फ बादशाह अपने हरियाणवी फोक-स्टाइल गाने ‘टटीरी’ को लेकर विवादों में घिर गए हैं। गाने में कथित तौर पर महिलाओं और लड़कियों के प्रति आपत्तिजनक भाषा के इस्तेमाल को लेकर हरियाणा राज्य महिला आयोग ने स्वतः संज्ञान लेते हुए उन्हें समन जारी किया है। बादशाह को 13 मार्च 2026 को पानीपत में आयोग के समक्ष पेश होने के लिए कहा गया है।

हरियाणा राज्य महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया ने इस मामले पर कड़ा रुख अपनाते हुए कहा कि हरियाणा की बेटियों का अपमान किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि गाने में जिस तरह की भाषा और दृश्य दिखाए गए हैं, वह समाज और संस्कृति के लिए अनुचित हैं। आयोग ने स्पष्ट किया है कि यदि बादशाह पेश नहीं होते या मामला गंभीर पाया जाता है, तो उनके कार्यक्रमों पर भी रोक लगाने की सिफारिश की जा सकती है।

विवाद की वजह गाने के कुछ दृश्य और बोल बने हैं, जिनमें स्कूल यूनिफॉर्म पहनी लड़कियों को हरियाणा रोडवेज बस में डांस करते और स्कूल बैग फेंकते दिखाया गया है। कई सामाजिक संगठनों ने इसे महिलाओं का वस्तुकरण और हरियाणवी संस्कृति के खिलाफ बताया है। बढ़ते विरोध के बीच यह गाना यूट्यूब से हटा दिया गया है, जहां इसे रिलीज के कुछ दिनों में 50 मिलियन से अधिक व्यूज मिल चुके थे।

मामले को लेकर पंचकूला के साइबर क्राइम थाने और जींद के सिविल लाइन थाने में बादशाह के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज की गई हैं। हरियाणा पुलिस ने उनके खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी करने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।

विवाद बढ़ने के बाद बादशाह ने सोशल मीडिया पर वीडियो जारी कर माफी मांगी है। उन्होंने कहा कि गाने के बोल हिप-हॉप संस्कृति का हिस्सा हैं और उनका किसी महिला या बच्ची का अपमान करने का कोई इरादा नहीं था। साथ ही उन्होंने लोगों से उन्हें “बेटा समझकर माफ करने” की अपील की।

इस मामले की सुनवाई 13 मार्च को पानीपत के डीसी कार्यालय के कॉन्फ्रेंस हॉल में होगी, जिसकी अध्यक्षता महिला आयोग की चेयरपर्सन रेनू भाटिया करेंगी।

Karuna

infosummerexpress@gmail.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Trending

NEET पेपर लीक और शिक्षा मंत्री के इस्तीफे पर केंद्र पर बरसे नरेश चौहान, बोले- छात्रों की आवाज को नजरअंदाज करना पड़ा भारी

Summer express/शिमला,संजू-: NEET पेपर लीक मामले और केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर हिमाचल प्रदेश में सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान ने केंद्र सरकार और भाजपा पर निशाना साधते हुए कहा कि छात्रों की मांगों और आंदोलन को समय रहते गंभीरता से नहीं...

पौंग बांध से संभावित जलभराव के खतरे के बीच फतेहपुर प्रशासन सतर्क, एसडीएम ने संवेदनशील क्षेत्रों का लिया जायजा

Summer express/नूरपुर, संजीव महाजन-:  बरसात के मौसम को देखते हुए फतेहपुर प्रशासन ने संभावित बाढ़ और पौंग बांध से पानी छोड़े जाने की स्थिति से निपटने के लिए तैयारियां तेज कर दी हैं। हर वर्ष मानसून के दौरान पौंग बांध का जलस्तर बढ़ने पर अतिरिक्त पानी छोड़ा जाता है, जिससे फतेहपुर, इंदौरा के मंड क्षेत्र और...
Summer Express - गुरुग्राम में दर्दनाक हादसा: नशे में युवक अंगीठी पर गिरा, दम घुटने से मौत

रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर युवक का शव मिलने से मचा हड़कंप, जांच शुरू

Summer express, रेवाड़ी। रेवाड़ी-अलवर रेलमार्ग पर बावल-अजरका सीमा के पास सोमवार तड़के रेलवे ट्रैक पर एक अज्ञात युवक का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पहचान के लिए रेवाड़ी के नागरिक अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया।...

अंबाला बार एसोसिएशन की भूख हड़ताल, लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम का विरोध

Summer express, अंकुर कपूर , अंबाला। लीगल एंड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के विरोध में अंबाला जिला बार एसोसिएशन ने अपना आंदोलन तेज कर दिया है। ज्वाइंट एक्शन कमेटी ऑफ बार एसोसिएशन ऑफ पंजाब एंड हरियाणा के आह्वान पर सोमवार को जिला बार के छह अधिवक्ता सांकेतिक भूख हड़ताल पर बैठे और नई व्यवस्था को वापस लेने की...

लुधियाना ई-ऑक्शन घोटाला: डीसी ने बनाई जांच कमेटी, रिकॉर्ड किया तलब

Summer express, लुधियाना। लुधियाना इंप्रूवमेंट ट्रस्ट (एलआईटी) की सेल ब्रांच में ई-ऑक्शन प्रक्रिया में कथित अनियमितताओं के खुलासे के बाद जिला प्रशासन और ट्रस्ट प्रशासन हरकत में आ गया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए उपायुक्त (डीसी) हिमांशु जैन ने उच्चस्तरीय जांच के आदेश जारी किए हैं। वहीं, एलआईटी चेयरमैन तरसेम भिंडर ने सेल...
Summer Express - header one

हम लाते हैं तेज़, साफ़ और भरोसेमंद ख़बरें — शोर के बीच भी सच्चाई तक पहुंचाने वाली।
चाहे ब्रेकिंग न्यूज़ हो या आपके लिए अहम कहानियाँ, हर दिन हम देते हैं समझदारी और रोचक अंदाज़ में कवरेज।

Must Read

©2025- All Right Reserved.